Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२५/घोषणा/चयन हेतु घोषणा

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2025/Announcement/Selection announcement and the translation is 100% complete.


विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज २०२५ के चयन एवं प्रश्नों हेतु आमंत्रण

More languagesPlease help translate to your language

प्रिय साथियो,

इस वर्ष, विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में २ (दो) समुदाय- और संबद्ध-चयनित ट्रस्टियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा [1]। बोर्ड पूरे आंदोलन को इस वर्ष की चयन प्रक्रिया में भाग लेने और उन सीटों को भरने के लिए मतदान हेतु आमंत्रित करता है।

चुनाव समिति फाउंडेशन स्टाफ़ के सहयोग से इस प्रक्रिया की देखरेख करेगी [2]। गवर्नेंस कमेटी, जो २०२५ समुदाय-और-एफिलिएट-चयनित ट्रस्टी चयन की प्रक्रिया (राजू नारिसेटी, शनि इवेनस्टीन सिगलोव, लोरेंजो लोसा, कैथी कोलिन्स, विक्टोरिया डोरोनिना और एसरा अल शफी) में उम्मीदवार नहीं हैं, से बनी है [3], इन्हें २०२५ की ट्रस्टी चयन प्रक्रिया के लिए बोर्ड की निगरानी प्रदान करने और बोर्ड को सूचित रखने का काम सौंपा गया है। चुनाव समिति, बोर्ड और कर्मचारियों की भूमिकाओं के बारे में अधिक जानकारी यहाँ है [4]।

यहाँ प्रमुख नियोजित तिथियाँ दी गई हैं:

  • २२ मई – ५ जून: घोषणा (यह संचार) और प्रश्न पूछने का समय [6]
  • १७ जून – १ जुलाई, २०२५: उम्मीदवारों के लिए आमंत्रण
  • जुलाई २०२५: यदि आवश्यक हो, तो १० या अधिक आवेदन करने पर सहयोगी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट हेतु वोट करेंगे [5]
  • अगस्त २०२५: अभियान अवधि
  • अगस्त-सितंबर २०२५: दो सप्ताह की सामुदायिक मतदान अवधि
  • अक्टूबर – नवंबर २०२५: चयनित उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि की जाँच
  • दिसंबर २०२५ में बोर्ड की बैठक: नए ट्रस्टी नियुक्त किए जाएँगे

२०२५ की चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानें - जिसमें विस्तृत समय-सीमा, उम्मीदवारी प्रक्रिया, अभियान नियम और मतदाता पात्रता मानदंड सम्मिलित हैं - इस मेटा-विकी पृष्ठ पर [जोड़ें].

प्रश्नों के लिए कॉल करें

प्रत्येक चयन प्रक्रिया में, समुदाय को बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के उम्मीदवारों के लिए उत्तर देने के लिए प्रश्न प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। चुनाव समिति समुदाय द्वारा विकसित सूची से उम्मीदवारों के उत्तर देने के लिए प्रश्न चुनती है। पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन में सभी आवश्यक प्रश्नों का उत्तर देना होगा; अन्यथा उनका आवेदन अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इस वर्ष, चुनाव समिति उम्मीदवारों के उत्तर देने के लिए 5 प्रश्न चुनेगी। चयनित प्रश्न समुदाय द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रश्नों का संयोजन हो सकते हैं, यदि वे समान या संबंधित हैं।[जोड़ें]

स्वयंसेवक के चुनाव

२०२५ की चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने का एक और तरीका चुनाव स्वयंसेवक बनना है। चुनाव स्वयंसेवक चुनाव समिति और अपने संबंधित समुदाय के बीच एक पुल हैं। वे यह सुनिश्चित्त करने में सहयता करते हैं कि उनके समुदाय का प्रतिनिधित्व हो और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मेटा-विकी पृष्ठ पर कार्यक्रम और इसमें सम्मिलित होने के उपाए के बारे में अधिक जानें [जोड़ें]

धन्यवाद!

[1] https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_Foundation_elections/2022/Results

[2] https://foundation.wikimedia.org/wiki/Committee:Elections_Committee_Charter

[3] https://foundation.wikimedia.org/wiki/Resolution:Committee_Membership,_December_2024

[4] https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_Foundation_elections_committee/Roles

[5] https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_Foundation_elections/2025/FAQ

[6] https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_Foundation_elections/2025/Questions_for_candidates

साभार,

विक्टोरिया डोरोनिना

चुनाव समिति से बोर्ड के संपर्कसूत्र

शासन समिति