Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२५/घोषणा/मतदान अवधि समाप्त

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2025/Announcement/Voting period to close and the translation is 100% complete.

२४ घंटे शेष: २०२५ बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के चयन के लिए मतदान की अवधि समाप्त होने वाली है

नमस्ते,

याद दिला दें कि इस वर्ष के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के चयन के लिए मतदान की अवधि २४ घंटे में समाप्त हो जाएगी। अगर आपने अभी तक मतदान नहींं किया है, तो अपनी राय ज़रूर दें – सिक्योरपोल मतदान पृष्ठ पर जाएँ और अभी मतदान करें। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने पहले ही मतदान कर लिया है।

प्रारंभिक परिणाम कुछ हफ़्तों में घोषित किए जाएँगे जब जाँचकर्ताओं ने अपना कार्य पूरा कर लिया होगा। नए ट्रस्टियों की आधिकारिक नियुक्ति दिसंबर २०२५ में किसी समय होगी। चुनाव के दौरान तैयार किए गए आँकड़े अंतिम परिणामों की घोषणा के समय प्रकाशित किए जाएँगे।

मतदान २२ अक्टूबर २०२५ को २३:५९ UTC पर बंद होगा।

सादर,

अभिषेक सूर्यवंशी
अध्यक्ष, चुनाव समिति