Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२५/उम्मीदवारों के लिए आह्वान

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2025/Call for candidates and the translation is 94% complete.
Outdated translations are marked like this.


विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज २०२५ - उम्मीदवारों के लिए आह्वान

सभी को नमस्कार,

२०२५ विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चयन के लिए उम्मीदवारों हेतु अब १७ जून, २०२५ से २ जुलाई, २०२५ तक ११:५९ UTC खुला है। बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज विकिमीडिया फाउंडेशन के कार्य की देखरेख करता है, और प्रत्येक ट्रस्टी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। यह एक स्वयंसेवी पद है।

इस वर्ष विकिमीडिया समुदाय, फाउंडेशन बोर्ड में दो (२) सीटों को भरने के लिए अगस्त से सितंबर २०२५ तक मतदान करेगा। आप पूरी चयन प्रक्रिया की समयरेखा यहाँ देख सकते हैं।

लक्षण

विकिमीडिया एक वैश्विक आंदोलन है और यह व्यापक समुदाय से उम्मीदवारों की खोज करता है। आदर्श उम्मीदवार विचारशील, सम्मानजनक, समुदाय-उन्मुख होते हैं और विकिमीडिया फाउंडेशन मिशन के साथ संरेखित होते हैं। बोर्ड संगठनात्मक रणनीति का मार्गदर्शन करने, परिवर्तन को नेविगेट करने और दीर्घकालिक रणनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के अनुभव वाले उम्मीदवारों की खोज कर रहा है। उम्मीदवारों को इस बारे में विचार करना चाहिए कि वे बोर्ड में क्या अनुभव और दृष्टिकोण लाएंगे।

बोर्ड ऐसे दृष्टिकोण और आवाज़ें ढूँढ़ना चाहेगा जो हमारे आंदोलन में आवश्यक तो हैं लेकिन कम प्रतिनिधित्व वाले हैं। तदनुसार, सभी उम्मीदवारों से उनके आवेदन में ऐसे कथन सम्मिलित हेतु कहा जाएगा जो विश्व में उनके अनुभवों, आंदोलन में उनके द्वारा लाए गए दृष्टिकोणों के बारे में बताते हों और साझा करें कि ये कैसे उन लोगों को सम्मिलित करने में उनकी सहयता करते हैं जो पहले से यहाँ नहींं हैं।

ट्रस्टियों के लिए समय प्रतिबद्धता

ट्रस्टी का तीन वर्ष कार्यकाल हैं और लगातार तीन कार्यकाल तक सेवा दे सकते हैं। उम्मीद है कि ट्रस्टी कम से कम बोर्ड की समितियों में से एक में सेवा करेंगे। समय प्रतिबद्धता प्रति वर्ष लगभग १५० घंटे है, जिसमें यात्रा सम्मिलित नहींं है। यह समय पूरे वर्ष में सामान रूप से नहींं फैला है। समय बैठकों के आसपास केंद्रित है।

ट्रस्टी बनने के लिए आवश्यक शर्तें

बोर्ड के लिए अंग्रेजी, व्यहवार की भाषा है। उम्मीदवारों को लिखित और बोली जाने वाली अंग्रेजी में धाराप्रवाह होना चाहिए। सामूहिक निर्णय लेने वाली संस्था, विशेष रूप से बोर्ड या समितियों में कार्य करने का पिछला अनुभव और विकिमीडिया (या समकक्ष) आंदोलन निर्माण और आयोजन में महत्त्वपूर्ण अनुभव उम्मीदवारों से अपेक्षित है। आप उम्मीदवार दिशानिर्देश यहाँ देख सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

सभी परियोजनाओं और समुदायों के उम्मीदवार जो विकिमीडिया ट्रस्टी बनने के लिए मानदंड पूरा करते हैं, उनका आवेदन हेतु स्वागत है। क्या आप - या आपका कोई परिचित्त - विकिमीडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी बोर्ड में सम्मिलित होने के लिए उपयुक्त हो सकता है? उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उम्मीदवार उम्मीदवार आवेदन पृष्ठ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि आप ट्रस्टियों की भूमिका के बारे में अधिक जानना चाहते हैं या आपके कोई प्रश्न हैं, तो इस उम्मीदवार संसाधन पृष्ठ को देखें।

उम्मीदवारों के लिए समुदाय से प्रश्न

बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के उम्मीदवारों के उत्तर देने के लिए प्रश्न उम्मीदवार आवेदन के भाग के रूप में प्रकाशित किए गए हैं। समुदाय द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों की सूची में से, चुनाव समिति ने ५ प्रश्न चुने हैं जिनका उत्तर उम्मीदवारों को देना आवश्यक है। समुदाय के प्रश्नों के बारे में इस मेटा-विकी पृष्ठ पर अधिक जानकारी प्राप्त करें।

सादर,

चुनाव समिति और शासन समिति