विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२५/उम्मीदवार/वोज्शिएक पेडज़िच
Wojciech Pędzich (Wojciech Pędzich)
Wojciech Pędzich (talk • meta edits • global user summary • CA • AE)
| उम्मीदवार की जानकारी |
| |
|---|---|---|
| Candidate video statement | ||
| संपूर्ण आवेदन (आवश्यक + वैकल्पिक प्रश्न) के लिए कुल शब्दों संख्या २५०० है। | ||
| क्या आपने उम्मीदवार की न्यूनतम आवश्यकताएँ पढ़ ली हैं और यह सत्यापित कर लिया है कि आप न्यूनतम योग्यताएँ और उम्मीदवार की पात्रता की आवश्यकताएँ पूरी करते हैं? | Yes | |
| क्या आपने उम्मीदवार दिशानिर्देश पढ़ लिए हैं और दिशानिर्देशों का पालन हेतु सहमत हैं? | Yes | |
| आवश्यक प्रश्न | ||
| ||
| आप विकिमीडिया फ़ाउंडेशन बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के लिए क्यों चुनाव लड़ रहे हैं? आप क्या योगदान देंगे? आप किस बारे में और जानना चाहेंगे? | एक स्वयंसेवक के रूप में मैंने काफ़ी प्रगति की है। मैंने एक संपादक के रूप में प्रारम्भ की, लेखों और नीतियों का अनुवाद करना सीखा, और विकीवर्स के नए तत्त्वों को समझने का प्रयास किया। समय के साथ, मैं उन्नत अधिकारों वाला एक उपयोगकर्ता, विकिमीडिया अनुवादक और दुभाषिया, और अंततः एक कॉन्सर्ट फ़ोटोग्राफ़र बन गया जो बड़े आयोजनों में विकिपीडिया पर उपयोग के लिए तस्वीरें लेने जाता था। मैं एक परियोजना कार्यकर्ता के रूप में निश्चित्त रूप से सक्रिय था, यहाँ तक कि एक दीर्घकालिक दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के गंभीर दुर्व्यवहार के बाद, मैंने एक पूरे मोबाइल ऑपरेटर को विकिपीडिया का संपादन करने से रोक दिया। एक कार्यकर्ता के रूप में भी मैंने काफ़ी प्रगति की है। मैंने एक चेप्टर के सदस्य रूप में प्रारम्भ की, फिर चेप्टर के बोर्ड सदस्य तक पहुँच गया, बाद में प्रबंधन में सम्मिलित हुआ और फ़ाउंडेशन की एक समिति (एफ़कॉम) में सम्मिलित हो गया। वर्तमान में, मैं एक अन्य समिति (विकीमेनिया) और सीईई हब संचालन समिति का भाग हूँ। मैंने विकिमेनिया में भाग लिया है और उनका सह-आयोजन भी किया है। मैं विकिमीडिया जगत के बारे में जो कुछ भी सीखा है, तथा अपने प्रबंधन अनुभव का उपयोग फाउंडेशन को बड़े पैमाने पर अपना मिशन पूरा करने में सहयता हेतु करना चाहता हूँ। | |
| कृपया अपने विकिमीडिया अनुभव का वर्णन करें (जैसे विकिमीडिया परियोजनाओं में योगदान, विकिमीडिया संगठनों या सहयोगियों की सदस्यता, विकिमीडिया आंदोलन आयोजक के रूप में गतिविधियाँ, या विकिमीडिया आंदोलन सहयोगी संगठन के साथ भागीदारी)। | नीचे मेरे विकि और संगठनात्मक अनुभव का सारांश दिया गया है: * २००६ से विकिमीडिया योगदानकर्ता * वैश्विक संपादन: ९७,८६५ * पोलिश विकिपीडिया पर एक प्रबंधक के रूप में हटाए गए पृष्ठ: २१,११२ (~ ३०,००० सभी प्रबंधक क्रियाएं) * कॉमन्स पर अपलोड की गई तस्वीरें: ११,९१२ * पूर्व विकिमीडिया स्टीवर्ड (२००८-२०१४) * पूर्व ओटीआरएस स्वयंसेवक * pl.wiki पर व्यवस्थापक (२००७-२०२४), ब्यूरोक्रैट, चेकयूज़र (२००८-२०२४) * pl.wikipedia की मध्यस्थता समिति के सह-संस्थापक और सदस्य (२००७-२०२०, ब्रेक के साथ ६ कार्यकाल) * विकिमीडिया पोलस्का के पूर्व बोर्ड सदस्य (२०१४-२०२०) और बोर्ड के सचिव (२०१६-२०२०) * सीईई मीटिंग २०१७ के सह-आयोजक * मल्टीपल सीईई मीटिंग्स और विकिमेनियास * एफ़कॉम सदस्य (२०२१-२०२३) * विकिमेनिया २०२३ वाइल्ड आइडियाज़ और लाइटनिंग टॉक शोकेश कार्यक्रम के प्रमुख * विकिमेनिया काटोविस २०२४ कोर आयोजन दल के सदस्य, मुख्य कार्यक्रम व्यक्ति * सीईई हब संचालन समिति का सदस्य * २०२५ तक विकिमेनिया समिति के सदस्य | |
| आपके दृष्टिकोण से, विकिमीडिया फाउंडेशन को अगले ३-५ वर्षों में किन चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए, और आप इन्हें सबसे महत्त्वपूर्ण प्राथमिकता क्यों मानते हैं? | मेरा मानना है कि जिस तरह से ऑनलाइन विश्व बदल रही है, उसे देखते हुए फ़ाउंडेशन को ऑनलाइन स्वयंसेवा को प्रोत्साहित करने और विकिमीडिया ब्रांड के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विकिमीडिया साइटों की सामग्री का पुन: उपयोग किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा, खासकर - जैसा कि हाल ही में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है - कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल द्वारा, इसलिए यह सुनिश्चित्त करना महत्त्वपूर्ण है कि लोगों को पता हो कि वह सामग्री कहाँ से आती है। हमें इस विचार को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है कि हर कोई विश्वसनीय, उच्च-गुणवत्ता वाली लिखित, दृश्य और श्रव्य सामग्री बनाने में योगदान दे सकता है। मुझे लगता है कि विस्तारित अधिकारों वाले उपयोगकर्ताओं पर ध्यान केंद्रित करना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि वे विकिमीडिया विश्व को सशक्त बनाए रखने में सहयता करते हैं। इसके अतिरिक्त, हमें ऐसे उपकरण बनाने चाहिए जो लोगों के लिए ज्ञान निर्माण पर सहयोग करना आसान बना दें, जो आज के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए स्वाभाविक लगे। अंत में, मेरा मानना है कि हमें हब और क्षेत्रीय सँरचनाओं जैसी अधिक स्थानीयकृत विकिमीडिया उपस्थिति बनाने पर कार्य करना चाहिए। | |
| कृपया संगठनों (गैर-लाभकारी या लाभकारी) के शासी निकायों के साथ अपने अनुभव का वर्णन करें, अपनी उत्तरदायित्वों के दायरे का उल्लेख करें, साथ ही संगठन की जटिलता (कार्यों के पैमाने, बजट, सम्मिलित लोगों की संख्या, या अन्य सार्थक उपायों के संदर्भ में) और बोर्ड या निकाय के आकार का भी उल्लेख करें। | मैं २०१४ से २०२० तक डब्ल्यूएमपीएल बोर्ड का सदस्य था और २०१६ से २०२० तक सात सदस्यों की टीम में सचिव के रूप में कार्य किया। मेरे कार्यकाल के दौरान, हमने अपना पहला गैर-प्रशासनिक कर्मचारी नियुक्त किया, विकिमीडिया समुदाय के बाहर साझेदारियां बनाईं और फाउंडेशन से अपना पहला अनुदान प्राप्त किया। इनमें से एक अनुदान ने २०१७ में वारसॉ में सीईई बैठक का समर्थन किया, जहाँ मैं वीज़ा आलेख प्रसंस्करण जैसे कार्यों के लिए उत्तरदायी था। एक अन्य अनुदान ने एक संगठनात्मक ऑडिट को वित्त पोषित किया, जिसके कारण अंततः हमारे अध्याय की पहली रणनीति का विकास हुआ। वर्तमान में, मैं सीईई हब संचालन समिति का सदस्य हूँ, आठ प्रतिभाशाली व्यक्तियों के समूह में कार्य कर रहा हूँ और तीन स्टाफ सदस्यों द्वारा समर्थित हूँ। हम मध्य और पूर्वी यूरोप में स्वयंसेवी गतिविधियों को सशक्त हेतु फाउंडेशन अनुदान के तहत कार्य कर रहे हैं, मैं उस कोर ऑर्गनाइज़िंग टीम का भाग था जिसने २०२४ में विकिमेनिया को कैटोविस में लाया। हालाँकि मैं मुख्य रूप से कार्यक्रम के लिए उत्तरदायी था, फिर भी जहाँ भी आवश्यकता होती, मैं सदैव सहयता के लिए तैयार रहता था। मैंने तीन वर्ष तक एफ़कॉम की कॉन्फ्लिक्ट रेज़ोल्यूशन सब-कमेटी में भी कार्य किया। | |
| समुदाय से प्रश्न (आवश्यक) | ||
| ये प्रश्न समुदाय से लिए गए हैं। आपके आवेदन को पूर्ण मानने के लिए ये प्रश्न आवश्यक हैं। यदि यह भाग २३:५९ AoE, ८ जुलाई (११:५९ UTC, ९ जुलाई) तक पूर्ण नहींं होता है, तो आपके आवेदन पर विचार नहींं किया जाएगा। | ||
| न्यासी बोर्ड के सदस्य के रूप में आप अपनी निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और उत्तरदेही सुनिश्चित्त करने की योजना कैसे बनाते हैं? | बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के स्तर पर निर्णय हल्के में नहीं लिए जाने चाहिए और न ही बेतरतीब लगने चाहिए। प्रत्येक निर्णय प्रासंगिक कारकों के विश्लेषण और संदर्भ को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए, जो मेरे निर्णय लेने में मार्गदर्शन करेगा। जब परिस्थिति और उसकी सीमाएँ अनुमति दें, तो स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। | |
| वह पहला नया मुद्दा क्या होगा जिसे आप बोर्ड के ध्यान में चर्चा के लिए लाना चाहेंगे, और आप उस पर किस प्रकार विचार करेंगे? | विकिमीडिया की ब्रांड जागरूकता को प्लेटफ़ॉर्म से परे सशक्त करना आवश्यक है। यहीं हमारे पाठक हैं – और बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि जिस जानकारी पर वे भरोसा करते हैं, वह सह-निर्माण के एक अनूठे मॉडल के ज़रिए तैयार किए गए एक विशिष्ट स्रोत से आती है। यहीं हम संभावित दानदाताओं और नए योगदानकर्ताओं तक भी पहुँच सकते हैं। जब लोग समझते हैं कि विकिमीडिया का ज्ञान कैसे निर्मित होता है और उन्हें योगदान करने के सुलभ उपाए उपलब्ध कराए जाते हैं, तो उनके सम्मिलित होने की संभावना बढ़ जाती है। मैं अक्सर डेरियस जेमिएलनियाक का ज़िक्र करता हूँ, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि विकिपीडिया सभी के लिए उत्तरदायित्व है – यानी विश्व भर के सभी लोगों के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस उत्तरदायित्व को विकिपीडिया को संपादित करके या दान के द्वारा इसके अस्तित्व और विकास को सहारा देकर स्पष्ट किया जाना चाहिए। | |
| विकिमीडिया प्रौद्योगिकी या उत्पाद क्षेत्रों में समझौता और प्राथमिकता निर्धारण के बारे में निर्णय कैसे लिए जाने चाहिए? कृपया स्पष्ट करें कि आपके विचार में समझौता क्या है। | तकनीक और उत्पाद – ज्ञान के उपभोग और सह-सृजन, दोनों के लिए – अधिक से अधिक लोगों के लिए सुलभ होने चाहिए। हालाँकि, इसका मतलब यह नहींं है कि पुराने समाधानों को उपयोगकर्ताओं के एक छोटे समूह के लिए अनिश्चित्त काल तक संरक्षित रखा जाना चाहिए। यहीं पर समझौते की भूमिका आती है: यदि फ़ाउंडेशन किसी विशेष सुविधा का समर्थन बंद करने का निर्णय लेता है, तो क्या इससे योगदान या योगदानकर्ताओं का एक सार्थक या प्रभावशाली भाग नष्ट हो जाएगा? मीडियाविकि उस चरण से आगे बढ़ चुका है जहाँ यह एक प्राथमिक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करता था, और इसका अनुप्रयोग भी बदल गया है। इसे उन प्लेटफ़ॉर्म की कार्यक्षमताा का समर्थन करने की आवश्यकता है जो सामग्री को अलग तरह से प्रस्तुत करते हैं – कॉमन्स की विकिसोर्स और विकिपीडिया की आवश्यकताें अलग होंगी। एक उत्पाद के रूप में मीडियाविकि के विकास में समझौते की आवश्यकता होगी, जैसे कि यह प्राथमिकता तय करना कि किन कार्यों को पहले किया जाए, लेकिन यह भी कि प्लेटफ़ॉर्म को सबसे अधिक सशक्त बनाने के लिए किन कार्यात्मकताओं को दूसरों की तुलना में विकसित किया जाए। इसमें एक समझौता भी है, फ़ाउंडेशन के पास उपलब्ध संसाधनों के उपयोग से सबसे अधिक प्रभाव क्या होगा, किसे और आगे नहींं टाला जा सकता, कौन से विकास दूसरे विकास में बाधा डालते हैं? अंततः, प्रश्न यह है कि क्या हमारे सॉफ़्टवेयर में कोई बड़ा बदलाव अल्पकालिक नुकसान तो दे सकता है, लेकिन दीर्घावधि में कहीं अधिक लाभ पहुँचा सकता है। यह एक ऐसा विचार है जिस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। | |
| पिछले कुछ वर्षों में विकिमीडिया के सहयोगियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लेकिन पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित्त करना एक चुनौती हो सकती है। इसे देखते हुए, हम आंदोलन के पारिस्थितिकी तंत्र पर पुनर्विचार कैसे कर सकते हैं, जिसमें सहयोगियों का मूल्यांकन, उनकी सहभागिता और संसाधन कैसे उपलब्ध कराए जाएँ, यह भी सम्मिलित है? | नए एफिलिएट मॉडल के साथ पहले ही महत्त्वपूर्ण प्रगति हो चुकी है, जिसमें मैंने AffCom के साथ अपने कार्यकाल के दौरान योगदान दिया था। मेरा दृढ़ विश्वास है कि संबद्ध संस्थाओं को पारिस्थितिकी तंत्र में सक्रिय भागीदार होना चाहिए, सहयोग के लिए तैयार रहना चाहिए – जैसे कि हब जैसी पहलों के माध्यम से अपने क्षेत्रों को सशक्त करना। मैं मानता हूँ कि मध्य और पूर्वी यूरोप से संबंधित मामलों पर CEE हब का दृष्टिकोण क्षेत्र के बाहर के व्यक्तियों की तुलना में अधिक सटीक और ज़मीनी है। इसका अर्थ है कि सामुदायिक अनुदानों का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है और उन्हें न केवल संबद्ध संस्थाओं को, बल्कि सक्रिय ज़मीनी स्तर के समूहों और व्यक्तियों को भी निर्देशित किया जा सकता है। CEE हब जैसे संगठन यह समझने में बेहतर स्थिति में हैं कि धन का आवंटन कैसे किया जाना चाहिए, वे जल्दी से आकलन कर सकते हैं कि क्या उन निधियों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है, और स्थानीय समुदायों के बीच उनका विश्वास अधिक ऊँचा होता है। क्षेत्र के प्रतिनिधिि होने के नाते, वे भाषा – शाब्दिक और सांस्कृतिक दोनों रूप से – फ़ाउंडेशन की तुलना में अधिक धाराप्रवाह बोलते हैं, जिसे अपनी बढ़ती स्थानीय उपस्थिति के बावजूद, कभी-कभी स्थानीय संदर्भों की पर्याप्त समझ की कमी के रूप में देखा जाता है। | |
| विकिमीडिया फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद में परिवर्तन के साथ, आपके अनुसार आने वाले नेता में कौन से गुण होने चाहिए, और ये गुण विकिमीडिया आंदोलन की प्रगति में किस प्रकार योगदान देंगे? | आदर्श उम्मीदवार वह व्यक्ति होना चाहिए जिसके पास अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता और उससे मेल खाता करिश्मा दोनों हों। चूँकि फ़ाउंडेशन वैश्विक स्तर पर कार्य करता है, इसलिए सीईओ को जहाँ भी समस्याएँ उठें, उनका समाधान करने में सक्षम होना चाहिए, स्थानीय संदर्भों का सम्मान करते हुए और फ़ाउंडेशन के समग्र वैश्विक ढाँचे के अनुरूप रहते हुए। चुनौतियों का सामना ऐसे उपाए से करना जो हर स्थानीय परिवेश के लिए स्वाभाविक और उपयुक्त लगे, विश्वास बनाने और दिल जीतने में बहुत सहायक होगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें या तो समुदाय और परियोजनाओं के संचालन का ज्ञान होना चाहिए या उस ज्ञान को तुरंत बढ़ाने के लिए तैयार रहना चाहिए। | |
| वैकल्पिक प्रश्न - व्यावसायिक अनुभव, कौशल और शिक्षा | ||
| ये प्रश्न वैकल्पिक हैं। आपके उत्तर आपके आवेदन की कुल शब्द सीमा में गिने जाएँगे। (याद रखें: आपको यह जानकारी देने का कोई और अवसर नहींं मिलेगा)। | ||
| कृपया अपने व्यावसायिक कैरियर के अनुभव और बोर्ड कार्य से प्रासंगिकता का वर्णन करें। | I currently work as a purchasing specialist in a shipyard, where I am part of a large-scale manufacturing process with international and multi-cultural partners. This experience has given me a strong understanding of how roles and responsibilities are interconnected in complex projects. I believe that having clearly defined responsibilities and performing one’s role effectively within a broader network is key to an organization’s success. | |
| कृपया बताएँ कि आपने किसी संगठन में किसी जटिल समस्या का समाधान कैसे किया, या दूसरों को उस पर सलाह कैसे दी। आपने उस स्थिति से निपटने के लिए दूसरों के साथ कैसे कार्य किया? आपके प्रयासों से क्या बदलाव आया? | We are currently developing a membership and voting model within the CEE Hub. During the workshops that led to the first draft of the proposal, I made a conscious effort to actively listen to participants – understanding their perspectives, needs, and concerns – and help guide the process toward a balanced outcome. The proposal is now nearly complete, and I’m pleased to see my contributions reflected in it, as well as how the group further refined and improved it after the initial phase. I am also open to adopting ideas that may not seem directly relevant at first but can be valuable once thoughtfully adapted to the context, as e.g. voiced during Wikimania 2024 in the Fireside chat . | |
| कृपया अपनी शैक्षिक पृष्ठभूमि का वर्णन करें, जिसमें डिग्री, प्रमाण पत्र, तथा पूर्ण किए गए अध्ययन पाठ्यक्रम, तथा बोर्ड कार्य के लिए उनकी प्रासंगिकता सम्मिलित हो। | I hold a diploma in English instruction from Białystok University. Both the study programme and my first job as an English instructor for adults taught me the importance of using effective communication strategies. As a result, I can adapt my English to different contexts to ensure clarity and understanding.
I also hold a master’s degree in organisational management. My thesis focused on the limitations of knowledge creation on Wikipedia. Later, I began a PhD programme under the supervision of Professor Dariusz Jemielniak, where I intended to study leadership in open collaboration communities. Although I had to leave the programme due to personal life changes, it significantly deepened my understanding of leadership within open systems. | |
| कृपया अपनी व्यावसायिक पृष्ठभूमि, अनुभव, प्रोफ़ाइल (जैसे लिंक्डइन, स्टाफ पेज, आदि) का वर्णन करने वाले कोई भी प्रासंगिक लिंक जोड़ें। | https://www.wikidata.org/wiki/Q67171862 | |
| वैकल्पिक प्रश्न - नेतृत्व अनुभव | ||
| ये प्रश्न वैकल्पिक हैं। आपके उत्तर आपके आवेदन की कुल शब्द सीमा में गिने जाएँगे। (याद रखें: आपको यह जानकारी देने का कोई और अवसर नहीं मिलेगा)। | ||
| कृपया उन तरीकों का वर्णन करें जिनसे आपने विभिन्न समुदायों के बीच सेतु बनाने में सहयता की है (जैसे कि अपने होम विकी के बाहर परियोजनाओं पर कार्य करके, या कई सहयोगियों के बीच सहयोग पर कार्य करके)। | As the programme lead for Wikimania 2024 in Katowice, I worked closely with individuals from many different communities, guided by two main principles. First, the event was designed to reflect the ownership of the event by the CEE community. To support this, each programme track included a representative from the region, helping to strengthen collaboration and give the CEE community a genuine sense of agency. Second, I assembled a diverse, international group to evaluate programme proposals – selecting individuals who were either highly recommended by trusted colleagues or who had expressed a strong interest in contributing – ensuring broad representation and a truly global perspective. | |
| क्या आप विकि पर या उसके बाहर किसी ऐसी नीति का वर्णन कर सकते हैं जिसे बनाने या बदलने में आपने सहयता की हो? इस अनुभव से आपने क्या सीखा? | In 2008, once I felt confident in my skills as an editor, I translated a series of policies from English Wikipedia, adapting them to better fit the Polish context. I then presented these translations to the community for discussion and approval. The policies chosen for translation were also selected based on community consultations. This experience convinced me that everyone affected by a policy should be involved in its creation.
I also drafted the initial version of AffCom’s conflict of interest policy. My professional translation work also includes the Polish version of Common Knowledge? – the first ethnographic study of Wikipedia – as well as books on AI, collaborative societies, and modern technology. | |
| आप लोगों को अपनी आवाज उठाने के लिए सशक्त कैसे बना पाए हैं? | For the Wikimania 2024 programme, I appointed a head evaluator for each track. These evaluators reported directly to me and were responsible for gathering scores from their working groups, deciding which sessions should be prioritized for inclusion and which did not fit within the theme of “The Collaboration of the Open.” From the strong commitment shown by these working group leads, I concluded that having a sense of agency is very important for people who work toward a meaningful cause. | |
| क्या आप बता सकते हैं कि आपने समस्याओं को सुलझाने, परिवर्तन के साथ अनुकूलन करने या लक्ष्य प्राप्त करने में, विशेष रूप से नेतृत्व या प्रबंधन स्तर पर, दूसरों को मार्गदर्शन देने की क्षमता कैसे प्रदर्शित की है? | I have completed a course in text-based mediation and participated in several excellent workshops led by experts within our Movement. These experiences have helped me improve my active listening skills, guide people toward decisions while remaining neutral, and effectively moderate discussions. The trainings have proven valuable in many situations, including small, subtle ones. | |
| वैकल्पिक प्रश्न - रणनीतिक सोच | ||
| ये प्रश्न वैकल्पिक हैं। आपके उत्तर आपके आवेदन की कुल शब्द सीमा में गिने जाएँगे। (याद रखें: आपको यह जानकारी देने का कोई और अवसर नहीं मिलेगा)। | ||
| कृपया किसी संगठन के भविष्य की योजना बनाने में भाग लेने या उसका नेतृत्व करने के अपने अनुभव का वर्णन करें। आपके काम ने संगठन के लिए सही रास्ता चुनने में कैसे योगदान दिया? | In 2019, the Wikimedia Polska board, with support from an external auditor and a candidate for the chapter’s first Executive Director, developed the chapter’s first Strategy Document. This took place during a focused retreat outside the city, away from distractions, where we worked intensively to determine where the chapter should direct its resources and efforts. I was actively involved throughout the process, always considering the best ways to help Wikimedia Polska grow toward the goals that emerged from our shared discussions and previous initiatives, such as the organisational audit. | |
| सत्यापन | चुनाव समिति या विकिमीडिया फाउंडेशन स्टाफ द्वारा किए गए सत्यापन। | |
| पात्रता: |
पहचान: सत्यापित करने वाला: – NahidSultan (WMF) (talk) 04:58, 16 July 2025 (UTC) | |
