Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२५/शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2025/Shortlisting process and the translation is 94% complete.

२०२५ के चुनाव में दो सीटें रिक्त रहेंगी। चुनाव समिति और न्यासी बोर्ड ने तय किया है कि मतदाताओं के लिए समीक्षा के लिए १० उम्मीदवार उचित्त संख्या होगी। यदि चुनाव समिति द्वारा निर्धारित १० से अधिक योग्य उम्मीदवार हैं, तो शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य ६ उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना होगा, और ये ६ उम्मीदवार सामुदायिक मतदान चरण में भाग लेंगे। यदि १० या उससे कम उम्मीदवार हैं, तो शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया नहींं होगी।

शॉर्टलिस्टिंग प्रोटोकॉल

यदि कोई शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया है, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा:

  • प्रत्येक सहबद्ध को १ (एक) प्रतिनिधि नामित हेतु कहा जाएगा जो शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया में उनका प्रतिनिधिित्व करेगा। प्रतिनिधि उस सहबद्ध के लिए डिफ़ॉल्ट संपर्क बिंदु हो सकता है या सहबद्ध का प्रतिनिधित्व करने वाली आधिकारिक क्षमताा में कार्य करने वाला कोई अन्य व्यक्ति हो सकता है। सहायता टीम सभी सहबद्धों को एक संदेश भेजकर उनसे अपने प्रतिनिधिि का नाम बताने के लिए कहेगी।
  • एफिलिएट प्रतिनिधि चुनाव समिति द्वारा निर्धारित मतदान के मंच पर चुनाव समिति, योग्य निर्धारित सभी उम्मीदवारों में से अधिकतम ६ (छह) का चयन करेगी। उनका निर्णय बोर्ड की आवश्यकताओं और उम्मीदवारों के लिए वांछित मानदंडों के साथ उम्मीदवारों के संरेखण पर आधारित होना चाहिए।

चुनाव समिति पहचाने गए प्रतिनिधिि को १५ जुलाई २०२५ तक ईमेल के ज़रिए सर्वेक्षण लिंक भेजेगी। शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया १५ जुलाई २०२५ से ००:०१ UTC तक २८ जुलाई २०२५ तक २३:५९ UTC तक चलेगी।

सर्वेक्षण में निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाएँगे:

  • प्रतिनिधि का नाम या उपयोगकर्ता नाम
  • कृपया अधिकतम ६ उम्मीदवारों का चयन करें जिन्हें आपके एफिलिएट ने बोर्ड की आवश्यकताओं और वांछित मानदंडों के साथ सबसे अधिक संरेखित माना हो।
    • नोट: सभी पात्र उम्मीदवारों की एक सूची होगी, और संबद्ध प्रतिनिधिि अधिकतम ६ उम्मीदवारों का चयन करने में सक्षम होंगे; इन उम्मीदवारों को रैंक नहींं दी गई है
  • कृपया इस चयन पर पहुँचने के लिए एफिलिएट द्वारा निर्णय लेने की प्रक्रिया पर आलेख साझा करें
  • टिप्पणी करें (यदि इस फॉर्म में कोई अन्य बात सम्मिलित न हो)

सार्वजनिक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता और समुदाय के मत को अनुचित्त रूप से प्रभावित करने के बारे में विचारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए, शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के परिणाम नीचे वर्णित उपाए द्वारा घोषित किए जाएँगे:

  • शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, सबसे अधिक मत पाने वाले ६ उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव समिति द्वारा की जाएगी, लेकिन उनकी रैंकिंग का सार्वजनिक रूप से उल्लेख नहींं किया जाएगा।
  • सामुदायिक मतदान के बाद, कितने एफिलिएट ने शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया में भाग लिया और उन्होंने किन उम्मीदवारों को वोट दिया, इसका डेटा सार्वजनिक रूप से साझा किया जाएगा।

Shortlisted candidates

The shortlisting process concluded on 28 July 2025. These candidates proceeded to the candidate review process: