Jump to content

विकिमीडिया LGBT+/प्रवेशद्वार

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia LGBT+/Portal and the translation is 100% complete.
विकिमीडिया LGBT+
शॉर्टकट:
WM:LGBT
विकिमीडिया LGBT+
विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT+ समुदाय को समर्थित करने
और LGBT+ सामग्री को प्रतिनिधित करने
के लिए एक सदस्य समूह।




Iberocoop
Iberocoop

विकिमीडिया LGBT+ विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT+ समुदायों से संबंधित सामग्री के विकास को बढ़ावा देने तथा विकिमीडिया की गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले LGBT+ व्यक्तियों को समर्थित करने वाला विकिमीडिया का एक सदस्य समूह है। विकिमीडिया LGBT+ एक वैश्विक, अंतरसंबंधी समुदाय है जो सभी वर्णों, धर्मों, जातियों, राष्ट्रीयताओं, लैंगिकताओं, जेंडर पहचानों, और क्षमताओं वाले लोगों का स्वागत करता है। विकिमीडिया LGBT+ पहली बार 2012 के विकिमेनिया में घोषित किया गया था और सितंबर 2014 में इसे संबद्धता समिति द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई थी।

ध्येय

  1. विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT+ समुदायों पर केंद्रित सामग्री बनाना और विस्तृत करना, और सभी भाषाओं में ऐसी सामग्री की गुणवत्ता को बेहतर करना।
  2. विकिमीडिया की गतिविधियों में शामिल LGBT+ व्यक्तियों की सहायता करना।
  3. विकिमीडिया की नीतियों में LGBT+ हित पर चर्चा के लिए जगह बनाना।
  4. विकिमीडिया परियोजनाओं का उपयोग करने तथा मुक्त संस्कृति और मुक्त पहुँच के मूल्य अपनाने के लिए संगठनों को प्रोत्साहित करना।
  5. विकिमीडिया परियोजनाओं को, LGBT+ समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एक उपकरण के रूप में बढ़ावा देना।

उद्देश्य

  1. यह सुनिश्चित करके सभी योगदानकर्ताओं के लिए सम्पादन का अनुभव सुधारना, कि LGBT+ संबंधी उत्पीड़न से लैंगिकता की परवाह किए बिना सरल नीतियों के ज़रिए तुरंत निपटा जा सके।
  2. यह सुनिश्चित करना कि लैंगिकता, जेंडर और लिंग से संबंधित भेदभाव विरोधी नीतियाँ सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर लागू हों, और सभी प्रकार के भेदभाव के विषय में चर्चाओं में भाग लेना।
  3. LGBT+ समुदाय और इसके मित्रों को सहायता के नेटवर्क्स प्रदान करना, जिसमें स्वागतमय IRC और VRT सहायता शामिल हैं।
  4. जब विवाद का समाधान असफल हो और योगदानकर्ता अपने मुकदमे को हैंडल करने के लिए एक LGBT+ बिचवई का अनुरोध करे, तब अपील के लिए एक सहानुभूतिपूर्ण तंत्र प्रदान करना।
  5. विकिमीडिया परियोजनाओं के LGBT+ पाठकों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करना, विशेषतः विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT+ युवा के अनुभव को सुधारने पर ध्यान देते हुए।
  6. LGBT+ विकिमीडियाइयों के बीच एक व्यापक समुदाय बनाना।
  7. LGBT+ सामग्री के विकास में लगे विकिपरियोजनाओं के बीच क्रॉस-विकि प्रयासों को समन्वयित करना।

रणनीति

विकिमीडिया LGBT+ निम्न तरीकों से अपने लक्ष्य तक पहुँचेगा:

  1. संगठनों और लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करना ताकि वे विकिमीडिया परियोजनाओं पर योगदान कर सकें।
  2. विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT+ केंद्रित सामग्री की उपयोग सांख्यिकी और गुणवत्ता को दर्शाने वाले मॅट्रिक्स बनाना, इकट्ठा करना, प्रोसेस करना और प्रदर्शित करना।

जहाँ विकिमीडिया LGBT+ के सदस्यों का खुद LGBT+ हित की सामग्री योगदान करने के लिए हमेशा स्वागत रहेगा, इस परियोजना के लक्षित कार्यों का कार्यक्षेत्र तभी भर पाएगा जब जब कई LGBT+ आउटरीच कार्यक्रम अपने क्षेत्रों में सामग्री को विकसित करने के लिए अपनी विशेषज्ञता से योगदान करेंगे। साधारण प्रथा यह होनी चाहिए कि कहीं भी किसी भी LGBT+ जनसंख्या का कोई भी शिक्षक जो किसी भी क्षेत्र में आउटरीच में लगा हो, विकिमीडिया परियोजनाओं पर अपनी जानकारी साँझा करे अगर उसका कोई भी लक्षित दर्शक जानकारी के लिए इंटरनेट का उपयोग करता हो। जब ऐसा कोई शिक्षक यह पहचान लेता है, तब उस व्यक्ति को विकिमीडिया LGBT+ से संपर्क कर पाना चाहिए और अपनी जानकारी विकिमीडिया के मंचों पर साँझा करने के लिए सक्षम होने के लिए उचित प्रशिक्षण पाना चाहिए।

परिणाम

  • विकिमीडिया के कार्यक्रमों में LGBT+ समुदायों द्वारा ज़्यादा सहभागिता और दृश्यता, जो आगामी विकिमेनियाओं में और भी ज़्यादा सहभागिता की ओर एक कदम है।
  • सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT समुदायों के सदस्यों द्वारा ज़्यादा (खुली) सहभागिता।
  • LGBT+ विकिपरियोजनाओं का समन्वयन:
    • GLAM LGBT+ इतिहास और संस्कृति की प्रस्तुति।
    • LGBT+ पर लेखों की ज़्यादा गुणवत्ता और गहराई।
    • विकि लव्स मॉन्युमेंट्स में LGBT+ स्मारकों का प्रतिनिधित्व।
  • विकिमीडिया परियोजनाओं पर नीतियाँ अनुशंसित करने और सुधारने के लिए आउटरीच पर दिशानिर्देश:
    • सभी कार्यक्रम कवर करने के लिए अध्यायों और WMF की सुरक्षित स्थान नीतियाँ, विशेषतः यह सुनिश्चित करने के लिए कि LGBT+ संबंधी उत्पीड़न की किसी भी शिकायत से प्रभावी रूप से और तुरंत निपट लिया जाए।
    • नए LGBT+ सम्पादकों (और LGBT+ विषय सम्पादित करने वाले सम्पादकों) के लिए मार्गदर्शन की सुरक्षित कैसे रहना है और कुछ गलत होने पर मदद कैसे पाना है।
    • किसी भी विकिमीडिया परियोजना या फिर IRC पर LGBT+ संबंधी उत्पीड़न का उत्तर देने के लिए सरल गाइड।
  • विकि पर, IRC के और ईमेल के ज़रिए LGBT+ विशिष्ट सहायता तक पहुँच (जैसे lgbt(_AT_)wikimedia.org के ज़रिए LGBT+ पहचान वाले VRT सदस्यों तक पहुँच)।
  • होमोफोबिक उत्पीड़न के मामलों से निपटने में विकिमीडिया परियोजनाओं और विकिमीडिया संस्थान की प्रभाविता पर स्वतंत्र और विशेषज्ञ आकलन।
  • योजित सुधार समर्थित करने के लिए सम्पादन के अनुभव पर LGBT+ ही सहभागिता और अनुभूति पर सर्वेक्षण और सांख्यिकीय रिपोर्टिंग कमिशन किए गए।
  • भविष्य में अल्पसंख्यक-आधारित विषयगत संगठनों के लिए एक मॉडल।

गतिविधियाँ

विकिमीडिया LGBT+ से संबद्ध गतिविधियाँ:

संकल्प

कवरेज