Jump to content

विकिपीडिया एशियाई माह २०२५/ऑफलाइन कार्यक्रम अनुदान आवेदन दिशानिर्देश २०२५

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikipedia Asian Month 2025/Offline Event Grants Application Guidelines 2025 and the translation is 100% complete.

विकिपीडिया एशियाई माह (WAM) के ऑफलाइन कार्यक्रमों हेतु अनुदान के आवेदन के दिशानिर्देश २०२५

१. परिचय

ऑफलाइन कार्यक्रम हेतु अनुदान विकिपीडिया एशियाई माह (WAM) परियोजनाओं से संबंधित व्यक्तिगत कार्यक्रमों का समर्थन करता है। चाहे वह संपादन-कार्यशाला हो, कार्यशाला हो, या किसी अन्य प्रकार की सभा हो, यह अनुदान ऑफलाइन परिवेश में सामुदायिक जुड़ाव, ज्ञान साझाकरण और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकिमीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सामग्री को बेहतर बनाने और विस्तारित करने पर केंद्रित होना चाहिए।

२. आवेदक की पात्रता

यह अनुदान निम्नलिखित हेतु है:

  • व्यक्तिगत WAM योगदानकर्ता, समूह या समुदाय।
  • स्वयंसेवक जो WAM परियोजनाओं से संबंधित ऑफलाइन कार्यक्रमों की योजना बना रहे हैं।

३. समर्थित आयोजनों के प्रकार

अनुदान विभिन्न प्रकार के ऑफलाइन आयोजनों का समर्थन कर सकता है, जिनमें निम्नलिखित सम्मिलित हैं, परंतु ये इन्हीं तक सीमित नहींं हैं:

  • एडिट-ए-थॉन: विशिष्ट सामग्री को बेहतर बनाने या विस्तार करने पर केंद्रित।
  • कार्यशालाएं और सेमिनार: नए उपयोगकर्ताओं को विकिमीडिया परियोजनाओं में योगदान करने का तरीका सिखाना।

इस आयोजन के परिणामस्वरूप WAM परियोजनाओं में ठोस सुधार होने चाहिए, जैसे कि नए या विस्तारित लेख, योगदान में वृद्धि, या समुदायों में नए उपयोगकर्ताओं का सम्मिलित होना।

४. समयरेखा

चक्र १:

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: २० सितंबर २०२५
  • समीक्षा: २१ सितंबर २०२५ - १५ अक्टूबर २०२५
  • निर्णय की घोषणा: १६ अक्टूबर २०२५ - २० अक्टूबर २०२५
  • अनुदान प्रसंस्करण और भुगतान: २० अक्टूबर २०२५ - ३० अक्टूबर २०२५
  • सबसे पहले ऑफलाइन होल्ड की तारीख: १ नवंबर २०२५

चक्र २:

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: १ जनवरी २०२६
  • समीक्षा: २ जनवरी २०२६ - ३१ जनवरी २०२६
  • निर्णय की घोषणा: १ फ़रवरी २०२६ - १० फ़रवरी २०२६
  • अनुदान प्रसंस्करण और भुगतान: ११ फरवरी २०२६ - २० फरवरी २०२६
  • सबसे पहले ऑफलाइन होल्ड की तारीख: १ मार्च २०२६

५. पात्रता के मानदंड

ऑफलाइन कार्यक्रमों हेतु अनुदान के पात्र होने के लिए, आपके कार्यक्रमों में निम्नलिखित होना चाहिए:

  • WAM परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करें: इस आयोजन का विकिमीडिया के लक्ष्यों और मिशन से सीधा संबंध होना चाहिए।
  • सबके लिए खुला रहें: कार्यक्रम समावेशी होने चाहिए और विविध समूहों, विशेष रूप से कम प्रतिनिधिित्व वाले समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहिए।
  • सामग्री निर्माण को प्रोत्साहित करें: कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए WAM परियोजनाओं में योगदान करने हेतु एक स्पष्ट योजना होनी चाहिए।
  • एक निश्चित प्रभाव रखें: एक मापनीय लक्ष्य होना चाहिए, जैसे कि नए विकिपीडिया लेखों का निर्माण या उपयोगकर्ता भागीदारी में वृद्धि।

६. अनुदान राशि

अनुदान राशि आयोजन के पैमाने और दायरे के आधार पर अलग-अलग होती है। आमतौर पर, अनुदान राशि १०० अमेरिकी डॉलर से लेकर २७५ अमेरिकी डॉलर तक होती है, और कुल धनराशि निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर निर्धारित की जाती है:

  • प्रतिभागियों की संख्या.
  • कार्यक्रम के लिए आवश्यक संसाधन (स्थल, सामग्री, जलपान, आदि).
  • WAM परियोजनाओं पर अपेक्षित प्रभाव.

आवेदकों को अपनी अपेक्षित लागतों का विस्तृत विवरण देते हुए बजट प्रस्तुत करना चाहिए।

७. आवेदन कैसे करें

आवेदनों की समीक्षा विकिपीडिया एशियन मंथ यूज़र ग्रुप की संचालन समिति द्वारा की जाती है। आवेदन करने के लिए, कृपया इन चरणों का पालन करें:

क्षेत्रीय राजदूत को आवेदन भेजें: आपको कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करनी होगी, जिसमें सम्मिलित हैं:

  • आयोजकों की सूची
  • कार्यक्रम के उद्देश्य और लक्ष्य.
  • प्रतिभागियों की अपेक्षित संख्या.
  • कार्यक्रम की समय-सीमा (तैयारी और कार्यक्रम के बाद की गतिविधियों सहित)।
  • विस्तृत बजट, जिसमें अतिरिक्त वित्तपोषण स्रोत भी सम्मिलित हों।

एक विस्तृत योजना प्रदान करें: बताएं कि यह आयोजन WAM सामग्री को बेहतर बनाने में किस प्रकार सहयता करेगा तथा आप भागीदारी और सामग्री निर्माण को प्रोत्साहित करने की किस प्रकार योजना बना रहे हैं।

समीक्षा प्रक्रिया: एम्बेसडर संबंधित क्षेत्र के सभी आवेदनों को एकत्रित करेगा और फिर विकिपीडिया एशियाई माह उपयोगकर्ता समूह संचालन समिति को प्रस्तुत करेगा, WAMUG StC आवेदन की समीक्षा करेगा और अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण का अनुरोध कर सकता है।

८. अनुमोदन के बाद संवितरण प्रक्रिया:

आवेदक की कार्यक्रम योजना स्वीकृत होने के बाद, अनुदान सीधे आवेदक को जारी नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, अनुदान पहले क्षेत्रीय राजदूतों को वितरित किया जाएगा। फिर क्षेत्रीय राजदूत अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रम आयोजकों को अनुदान भेजेंगे।

आवेदक को आवश्यक भुगतान जानकारी, जैसे बैंक खाते का विवरण या अन्य उचित भुगतान विधियां, प्रदान करनी होंगी, ताकि क्षेत्रीय राजदूत अनुदान जारी कर सकें।

कार्यक्रम के समापन पर, आवेदक को अनुदान के वास्तविक उपयोग का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसमें निम्नलिखित सम्मिलित होना चाहिए:

  • व्यय के विवरण: वास्तविक व्यय की विस्तृत सूची, साथ ही संबंधित चालान या रसीदें।
  • कार्यक्रम परिणाम रिपोर्ट: इसमें कार्यक्रम के दौरान निर्मित या विस्तारित विकिपीडिया लेखों की कुल संख्या, साथ ही अभियान में सम्मिलित होने वाले या कार्यक्रम के दौरान अपना पहला संपादन करने वाले प्रतिभागियों की संख्या और कार्यक्रम की तस्वीरें सम्मिलित होनी चाहिए।
  • अन्य मापन योग्य प्रभाव: इसमें सामुदायिक सहभागिता में वृद्धि या ज्ञान साझाकरण का विस्तार सम्मिलित हो सकता है।

९. अनुदान के उपयोग की नीति:

दिए गए अनुदान का उपयोग केवल आयोजन से संबंधित खर्चों (जैसे, आयोजन स्थल का किराया, सामग्री, जलपान आदि) के लिए ही किया जाना चाहिए। इनका उपयोग व्यक्तिगत लाभ या असंबंधित खर्चों के लिए नहीं किया जा सकता। इच्छित उद्देश्य के लिए उपयोग न किए गए किसी भी अनुदान को विकिपीडिया एशियन मंथ यूजर ग्रुप को वापस कर दिया जाना चाहिए।