Jump to content

विकिरेडियो

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikiradio (tool) and the translation is 100% complete.

विकिरेडियो इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली एक लाइव ऑडियो सेवा है। इस सेवा में कई स्टेशन्स प्रदान किए जाते हैं, और इसमें कई भाषाओं में विकिपीडिया लेखों की रिकॉर्डिंग्स भी शामिल हैं, जो कि सभी विकिमीडिया कॉमन्स पर उपलब्ध हैं। हर ध्वनि समुदाय द्वारा विकिपीडिया और विकिमीडिया कॉमन्स पर सर्वोत्तम कृतियों में से एक के रूप में चुनी जाती है।

विकिरेडियो क्या है?

एक के बाद एक "चलाएँ" दबा-दबाकर विकिमीडिया कॉमन्स पर कई ऑडियो फ़ाइलें सुनने के बजाय विकिरेडियो उपकरण सिर्फ एक रेडियो स्ट्रीमिंग सेवा के रूप में ही काम नहीं करता, बल्कि यह ट्रैक्स का एक (UTC समय के साथ) सिंक्रोनाइज़ किया हुआ एक सेट है जिसे सभी एक साथ सुन सकते हैं, बिलकुल एक रेडियो की तरह।

मैं अपना स्टेशन कैसे जोड़ूँ?

  1. [[Wikiradio (tool)/playlist/<my_Station>]] की तरह अपनी संगीत सूची के साथ अपनी दिनचर्या का मेटा पर एक पृष्ठ बनाएँ।
    उदाहरणस्वरूप, शास्त्रीय संगीत के लिए हमारे पास Wikiradio (tool)/playlist/classic है।
  2. Template:Wikiradio (tool)/stations सम्पादित करें और {{RadioUrl|<my_station>|<My_station>}} की तरह अपना स्टेशन जोड़ दें।
    उदाहरणस्वरूप, शास्त्रीय संगीत के लिए हमारे पास {{RadioUrl|classic|Classic}} है।
  3. हो गया, अब आप अपने संगीत विकिरेडियो के पृष्ठ पर सुन सकते हैं!!
नोट: वैकल्पिक रूप से आप अपनी दिनचर्या संरक्षित करके किसी प्रबंधक से उन पृष्ठों को सुरक्षित कर देने को कह सकते हैं।

विकिरेडियो का सॉफ़्टवेयर कैसे काम करता है?

विकिरेडियो दिनचर्या बनाने के लिए मेटा पृष्ठों से डायनामिक रूप से जावास्क्रिप्ट पृष्ठ लोड करता है। इसलिए यह संगीत उसी क्रम में चलाता है जिस क्रम ने समुदाय ने उस पृष्ठ पर उन्हें रखने का फैसला लिया हो। जब आपको अपना संगीत सुनना हो, कृपया स्टेशन का पृष्ठ सम्पादित कर दें।

ये भी देखें

बाहरी कड़ियाँ