Jump to content

विकियात्रा

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikivoyage and the translation is 100% complete.
परियोजना का लोगो: अलग-अलग दिशाओं में इशारा करते हुए एक-एक लाल, हरा और नीला तीर, बिलकुल एक कंपास की तरह

विकियात्रा बहुभाषी यात्रा गाइड है जिसे कोई भी सम्पादित कर सकता है।

विकियात्रा ने भूतपूर्व विकिट्रैवल के समुदाय और सामग्री (कई भाषाओं में), 2006 में विकिट्रैवल से फ़ोर्क कर चुके जर्मन भाषा के विकियात्रा समुदाय, और 2007 में विकिट्रैवल से फ़ोर्क कर चुके इतालवी विकियात्रा समुदाय को बड़े मुक्त-सामग्री वैश्विक विकिमीडिया आंदोलन के समुदाय के साथ जोड़ा है।

Wikivoyage/Why ? (इस कड़ी पर क्लिक कीजिए ना, और लिखिए कि हम विकिट्रैवल की जगह यहाँ पर क्यों हैं। इस कहानी को ज़ुबानियों की ज़रूरत है। और यह एक विकि है।)

फ़ोरम्स

लाउंज विकियात्रा परियोजना और एकाधिक भाषाई संस्करणों को प्रभावित करने वाले मुद्दों की साधारण चर्चाओं के लिए है।

समिट पृष्ठ पर कई भाषाई संस्करणों से मासिक रिपोर्ट्स आया करती थीं, मगर यह 2018 से स्थगित है।

मेलिंग सूची

ईमेल के माध्यम से तकनीकी और सामुदायिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए Wikivoyage-l मेलिंग सूची में शामिल हों

भाषाएँ

विकियात्रा के २७ अन्य भाषाओं में संस्करण मौजूद है।

निर्माण

2013 से पहले निर्मित भाषाएँ विकिट्रैवल से फ़ोर्क की गई थीं। 2013 में या उसके बाद निर्मित भाषाएँ विकिमीडिया इनक्यूबेटर से स्वीकार की गई थीं।

क्र. दिनांक भाषा कोड
2006-12-10 जर्मन de
2007-12-10 इतालवी it
2012-09-23 अंग्रेज़ी en
2012-09-29 डच nl
2012-10-03 फ़्रेंच fr
2012-10-06 स्वीडिश sv
2012-10-18 रूसी ru
2013-01-07 स्पेनिश es
पुर्तगाली pt
१० 2013-02-06 पोलिश pl
११ रोमानियाई ro
१२ 2013-03-21 हिब्रू he
१३ यूक्रेनियाई uk
१४ 2013-05-17 यूनानी el
१५ 2013-08-11 वियतनामी vi
१६ 2014-01-15 चीनी zh
१७ 2014-10-02 फ़ारसी fa
१८ 2016-11-30 फ़िनिश fi
१९ 2017-09-25 हिन्दी hi
२० 2018-06-07 बंगाली bn
२१ पश्तो ps
२२ 2020-08-27 जापानी ja
२३ 2020-12-15 एस्पेरेंतो eo
२४ 2021-01-19 तुर्की tr
२५ 2022-03-24 शैन shn
२६ 2024-07-24 चेक cs
२७ 2024-12-02 इंडोनेशियाई id

नई भाषाओं में संस्करण विकिमीडिया इनक्यूबेटर पर शुरू किए जा सकते हैं। इनके बड़े हो जाने पर और एक मज़बूत समुदाय का गठन हो जाने पर उन्हें अपने सबडोमेन पर ले जाया जाएगा। इनक्यूबेटर पर विकियात्रा परियोजनाओं की सूची देखें।

ध्यान रखें कि आलेमानिक विकियात्रा को आलेमानिक विकिपीडिया में विकिपुस्तक नामस्थान के उपपृष्ठों में बनाया गया है; w:als:Buech:Raisefierer देखें।

आँकड़े

These statistics are updated several times a day. You might need to purge the cache to see the latest numbers.
Language Wiki Articles All pages Edits Admins Users Active users Files
1 अंग्रेज़ी en 34,453 181,832 5,324,990 34 2,434,737 980 1,924
2 जर्मन de 20,975 112,400 1,781,734 12 58,110 191 724
3 पोलिश pl 13,753 16,422 158,280 3 17,576 52 0
4 इतालवी it 13,650 45,397 932,088 4 39,031 65 0
5 फ़्रेंच fr 10,136 27,556 669,839 5 56,892 101 88
6 फ़ारसी fa 8,661 31,728 126,182 1 16,839 12 24
7 रूसी ru 6,919 36,972 774,258 4 42,892 82 18,143
8 चीनी zh 5,593 26,853 219,244 7 19,972 51 269
9 डच nl 4,363 12,756 160,367 4 17,526 20 0
10 पुर्तगाली pt 4,051 11,306 145,706 1 19,135 29 0
11 स्पेनिश es 3,751 12,950 256,162 2 31,403 56 0
12 हिब्रू he 2,453 16,169 260,845 3 11,659 19 124
13 बंगाली bn 2,400 8,003 76,979 3 6,444 14 0
14 फ़िनिश fi 1,800 3,956 57,487 1 3,619 7 0
15 जापानी ja 1,785 6,488 58,526 2 5,510 27 0
16 इंडोनेशियाई id 1,634 4,044 35,940 2 1,483 49 0
17 स्वीडिश sv 1,615 10,902 97,285 3 12,684 6 0
18 वियतनामी vi 1,527 58,138 121,768 2 11,955 17 0
19 एस्पेरेंतो eo 1,502 3,696 56,851 2 1,493 16 0
20 यूनानी el 1,436 2,771 27,824 1 5,805 8 1
21 यूक्रेनियाई uk 1,234 3,593 42,952 2 9,071 16 4
22 रोमानियाई ro 938 2,745 22,160 2 3,886 7 0
23 चेक cs 640 1,450 18,505 1 1,021 14 0
24 तुर्की tr 505 4,052 17,033 2 2,664 15 0
25 पश्तो ps 317 923 7,073 1 1,147 3 0
26 शैन shn 206 2,130 8,548 2 832 4 0
27 हिन्दी hi 193 750 8,550 1 2,515 9 0
Totals Articles All pages Edits Admins Users Active users Files
All active Wikivoyages 146,490 645,982 11,467,176 107 2,835,901 1,870 21,301

प्रविष्टियों का विकिडेटा के साथ एकीकरण

  • अंग्रेज़ी विकियात्रा: विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्म वाली २६,१२८ प्रविष्टियाँ
  • फ़्रांसीसी विकियात्रा: विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्म वाली १५,३३४ प्रविष्टियाँ, विकिपीडिया पहचानकर्ता गुणधर्म वाली 18571 प्रविष्टियाँ
  • रूसी विकियात्रा: विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्म वाली ४,३९६ प्रविष्टियाँ
  • जर्मन विकियात्रा: विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्म वाली ३,५०६ प्रविष्टियाँ
  • स्पेनी विकियात्रा: विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्म वाली २०५ प्रविष्टियाँ
  • चीनी विकियात्रा: विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्म वाली १३५ प्रविष्टियाँ
  • यूक्रेनी विकियात्रा: प्रविष्टियों के साँचों में विकिपीडिया पहचानकर्ता गुणधर्म होते हैं, गिने नहीं जाते
  • यूनानी, इब्रानी, पोलिश, इतालवी, पुर्गताली, शान, स्वीडिश, वियतनामी: कोई विकिडेटा गुणधर्म नहीं

... जैसा 2018 में 'विकिडेटा प्रविष्टियाँ' उपकरण से गिने गए थे।

विकिडेटा का उपयोग:

  • प्रविष्टियों की जानकारी को क्रॉस-सत्यापित करने के लिए,
  • प्रविष्टियों की जानकारी को कारकीकृत करने के लिए,
  • प्रविष्टियों में अनुपस्थित जानकारी भरने के लिए,
  • कम प्रविष्टियों वाले लेखों पर आसानी से नई प्रविष्टियाँ जोड़ने के लिए (जो इस समय transvoyage करता है),
  • हिन्दी या कोरियाई जैसी उन भाषाओं के लिए जानकारी के स्थिर पृष्ठ उत्पन्न करने के लिए जिनमें अब तक कोई विकियात्रा नहीं है,
  • और कई दूसरी चीज़ों के लिए किया जा सकता है। विकिडेेटा की मदद से नए मैशअप्स हर रोज़ आते हैं।

जहाँ हर विकियात्रा की अपना प्राथमिकता है कि वे विकिडेटा से कितना एकीकृत करना चाहते हैं, प्रविष्टियों में विकिडेटा पहचानकर्ता गुणधर्मों का होना सभी के लिए लाभकारी है।

विकियात्रा संघ

विकियात्रा संघ विकियात्रा परियोजना को होस्ट किया करता था। इसने एक विकिमीडिया विषयगत संगठन बनने का आवेदन किया था, जो 3 मई 2017 को स्वीकार कर लिया गया था।

मुझे और जानना है

हमारी परियोजना के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ शुरू करेंः

  • लक्ष्य और गैर-लक्ष्य: "विकियात्रा एक निःशुल्क, पूर्ण, अद्यतित और विश्वसनीय वैश्विक यात्रा गाइड बनाने की एक परियोजना है।"
  • लाउंज: मेटा पर विकियात्रा का लाउंज
  • शैली मार्गदर्शक: हमारे शैली मार्गदर्शक में हमारे लेखों को एक अच्छी दिखावट और अनुभव देने के लिए कुछ दिशानिर्देशों का एक संकलन है।
  • स्वागत है, विकिपीडियाइयों: यह लेख विशिष्ट रूप से मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया के अनुकूल लोगों के लिए लिखा गया है।
  • इच्छासूची: विकियात्रा के भविष्य का एक रोडमैप।
  • लेखन शैली

श्रेणी

उपपृष्ठ

क्योंकि मेटा एक बहुत बड़ा विकि है, इसलिए हम मेटा पर विकियात्रा से संबंधित अपने पृष्ठों को उपपृष्ठों (जैसे Wikivoyage/Somepage) के रूप में रखते हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ये हमारी परियोजना का हिस्सा हैं, और उन्हें खोजना और अपडेट करना आसान हो जाता है। हमारे सभी पृष्ठ अंग्रेज़ी में हैं, मगर ज़रूरत के हिसाब से अनुवाद अपने अंग्रेज़ी पृष्ठ के भाषा कोड उपपृष्ठों (जैसे हिन्दी में Wikivoyage/Somepage/hi) के रूप में बनाए जा सकते हैं।

विकियात्रा के सभी उपपृष्ठ देखने के लिए छोटा करने योग्य इस बक्से को विस्तृत करें, या फिर समकक्ष विशेष पृष्ठ देखें।

मेटा पर विकियात्रा के उपपृष्ठ

प्रस्ताव

यात्रा गाइड परियोजना का प्रस्ताव, जो पहले इस पृष्ठ पर था, अब Wikivoyage/Archive/2012-11-16 और इसके वार्ता पृष्ठ पर संरक्षित कर दिया गया है।

चुनौतियाँ

  • परियोजना में प्रतिलिपि सम्पादन अपेक्षाकृत खराब है, क्योंकि बहुत-से योगदानकर्ताएँ अपनी मातृभाषा के अलावा एक दूसरी भाषा में लिख रहे होते हैं।
  • 2020 के अनुसार विकिट्रैवल विकियात्रा को कड़ी टक्कर देता है (कम-से-कम अंग्रेज़ी भाषा में)। हालाँकि अनुभवी सदस्यों के एक समुदाय के ना के बराबर होने के कारण इसके लेखों की गुणवत्ता कम है, विकिट्रैवल खोज परिणामों में विकियात्रा से ऊपर आता है, जिससे विकियात्रा की पाठकता कम होती है और विकिट्रैवल को विकियात्रा से अनभिज्ञ लोगों के योगदान प्राप्त हो जाते हैं।

गैलरी

Gallery Voyager[Enter]

Matterhorn. sv en fr ru uk
Diving the Cape Peninsula and False Bay. en
Jura (Kanton). de pl nl
Berlin. es de en fr nl pt ru uk zh