आंदोलन रणनीति 2030: हिंदी सामुदायिक रिपोर्ट अप्रैल 2019

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
Jump to navigation Jump to search
Wikimedia logo family complete-2013.svg

हिंदी सामुदायिक रिपोर्ट चौपाल में चलती चर्चाओं और 24 लोगों के साथ हुई वार्ताओं पर आधारित है। यहाँ पर अधिकांश रूप से जिन बातों को सूचीबद्ध किया गया है, उन्हें एक या दो लोगों ने ही कहा था। मूल रिपोर्ट में बहुत सारी दूसरी टिप्पणियाँ भी है, जिन्हें यहाँ यह सोच कर शामिल नहीं किया गया कि वह सिर्फ प्रोग्राम से जुड़े मुद्दों के लिए ही प्रासंगिक हैं या फिर दक्षिण एशियाई भाईचारे की अंदरूनी सरगर्मी के अंतर्गत आती हैं। उन्हें अब भी इस दस्तावेज़ के साथ दिए गए इस लिंक पर जा कर देखा जा सकता है।

भाग लेने वालों की संख्या और स्तर (अनुमान)[edit]

"27 उपयोगकर्ता, जिनमें 6 औरतें हैं और बाकी आम तौर पर पुरुष हैं। विकीमीडिया की अलग-अलग परियोजनाओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी समाज के विभिन्न समूहों, अलग-अलग जातियों और विभिन्न धार्मिक समूहों से हैं।

माध्यम[edit]

चौपाल, अलग-अलग सदस्यों से ईमेल, टेलीफ़ोन, मैसेंजर, वाट्सऐप और टेलीग्राम पर लिए गए इन्टरवियू

विषय[edit]

सामुदायिक स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, संसाधन आबंटन, भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियां

भविष्य की योजनाएँ[edit]

इन्टरवियू पर आधारित पहुँच को जारी रखा जाएगा और अनाम भागीदारी की ऊँची माँग को पूरा करने के लिए तरह-तरह के सर्वेक्षण और प्रयोग जारी रखे जाएँगे। सभी मौजूदा माध्यमों पर जन-चर्चा को बढ़ावा देना और औरतों तथा अल्पसंख्यकों की भागीदारी को यकीनी बनाने का काम जारी रहेगा।

निष्कर्ष में कहा जा सकता है कि लोगों की ऐसी बहुत सी प्रतिक्रियाओं को दर्ज किया गया था जो प्रोग्रामों में बदलाव या हिन्दी अथवा दक्षिण एशियाई भाईचारों के आन्तरिक मामलों के लिए ज़्यादा प्रासंगिक थीं। उन्हें बिना अनुवाद के ही सामने लाया जाएगा, हालाँकि उन्हें इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। और अधिक जानकारी और सारी मूल सामग्री को देखने के लिए रिपोर्ट लिंक देखें।

भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियां (Roles and Responsibilities)[edit]

  • संगठन की सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणालियों का पुनर्निर्माण करना: विकिमीडिया फाउंडेशन की वर्तमान सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणालियाँ 2012 से पहले से हैं और इनके अद्यतनीकरण की आवश्यकता है। यह समूहों के बीच सहयोग जैसे आवश्यक प्रश्नों से संबंधित नहीं हैं और आज जब हमारे आंदोलन में इतने यूज़र ग्रुप और चैप्टर (एवं विषयगत संगठन) हैं इसकी आवश्यकता और भी अधिक है। सार्वजनिक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और फिर एक नया संकल्प अपनाया जाना चाहिए।
  • चैप्टरों के लिए अनुदान संचयन: चैप्टरों द्वारा यह मांग बहुत ही लंबे समय से की जा रही है। हालाँकि, यदि यूज़र ग्रुप मॉडल को आत्म स्थायी होना है, तो उन्हें भी कोई समाधान ढूंढने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह यूज़र ग्रुप कुछ चैप्टरों, जो पंजीकृत (registered) इकाई हैं, के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
  • एफडीसी फंडरों के लिए प्रभाव रिपोर्ट: विकिमिडिया फ़ाउंडेशन नए लक्ष्यों के पंक्तिबन्धन का कार्य कर रही है जैसे कि जागरूकता। इस कारण एक शुद्ध मात्रात्मक आधारित मूल्यांकन (जैसे यूटीऊब पर देखने वालों की संख्या) सबसे आदर्श समीक्षा संस्कृति नहीं हो सकता है। प्रभाव मूल्यांकन (इंपैक्ट असेसमेंट) को सुधारने की आवश्यकता है।
  • संस्थागत साझेदारी और कुछ योगदानकर्ताओं को संभावित रूप से 'विकिपीडियन इन रैसीडैंस' (Wikipedian-in-Residence) के पद पर नियुक्त करने से आंदोलन की वृद्धि में के लिए आवश्यक भूमिका हो सकती है।
  • प्रत्येक यूज़र ग्रुप के कार्यों के लिए एक पूर्णकालिक कर्मचारी सदस्य उपलब्ध होना चाहिए और प्रशासन एवं धन और जिम्मेदारियों का उचित आवंटन होना चाहिए।
  • विभिन्न उपयोगकर्ताओं के बीच न्याय एवं निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए संरचनात्मक संगठन को विश्व स्तर पर उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं का ध्यान होना चाहिए। लोगों को समान रूप से भूमिकाएं और जिम्मेदारियां दें और विभिन्न समुदायों को समान अवसर प्रदान करें।
  • विकिमीडिया परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न सामुदायिक समूह बनाएं और विभिन्न अवधि के लिए अलग-अलग लोगों को अलग-अलग स्थान देकर भूमिकाएँ साझा करें।
  • विकिमीडिया फाउंडेशन और इसकी परियोजनाओं को बढ़ाने और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए हमें न केवल संपादकों और योगदानकर्ताओं के लिए बल्कि दर्शकों और स्थानीय लोगों के लिए भी कार्यशालाएँ आयोजित करनी चाहिए, ताकि उनकी अंतर्दृष्टि प्राप्त की जा सके और उन्हें विकिमीडिया परियोजनाओं में संपादन करने की इच्छा हो।
  • संरचना: जानकार व्यक्तियों का एक पदानुक्रम जो अच्छी तरह से संवाद कर सकते हैं और लोगों को बातचीत में शामिल कर सकते हैं और उनसे ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, संरचनात्मक संगठन का एक हिस्सा होना चाहिए।
  • संसाधन आवंटन को केंद्रीकृत किया जाना चाहिए। साझेदारी और विविधताओं का ध्यान रखने के कार्य का विकेंद्रीकरण होना चाहिए क्योंकि जितनी अधिक संख्या में लोग होंगे जो विभिन्न दाता समूहों से प्राप्त कर रहे हैं उतना ही अधिक विकास होगा। भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को साझा करते हुए, सामुदायिक गठन के लिए कार्यशालाओं का विकेंद्रीकरण किया जाना चाहिए।
  • वार्ता पृष्ठ पर समस्याओं को साझा करना, सभी के विचारों को ध्यान में रखना, एक सुझाव पेटी का होना जहां लोग आवश्यकताओं और संघर्षों का सुझाव दे सकें, प्रतिक्रिया ले सकें आदि।
  • हमें अधिक समावेश के लिए न केवल छात्रों के लिए बल्कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं गांव आधारित विकि क्लब शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे क्षमता का विकेंद्रीकरण होगा। इसके अलावा, अधिक लोगों को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने के अवसर दिए जाने चाहिए, जो व्यक्तिगत और समुदायक क्षमता को प्रोत्साहित करेगा।
  • हर यूज़र ग्रुप, समितियाँ जैसे की ऐफ़कॉम (affcom), चैप्टरों आदि के लिए अधिनायकों की त्रैमासिक या द्वि-वार्षिक प्रतिक्रिया प्रक्रिया होनी चाहिए।
  • इस तरह की प्रतिक्रिया के लिए आम जनता और सक्रिय योगदानकर्ताओं से बात करने से समानता और निष्पक्षता आएगी और आंदोलन में अच्छे निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए सभी आवाज़ों को शामिल करने में मदद मिलेगी।
  • वार्ता पृष्ठ और सोशल मीडिया के माध्यम से, हमें उन समूहों को उजागर करना चाहिए जो लैंगिक अंतर, महिलाओं की भागीदारी, विविधता और समावेश के लिए काम करते हैं और दर्शकों तक पहुंच बढ़ाते हैं।
  • सहयोगी समूहों (affiliates) की सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन से कोई निरंतर समर्थन नहीं है।
  • विभिन्न सहयोगी समूहों और यूज़र ग्रुप के बीच बहुत कुछ साझा करने की आवश्यकता है। यहां बडी प्रणाली (एक बड़े और एक छोटे समूह का एक दूसरे के साथ अपने कार्य एवं आ रही कठिनाई के बारे में बात करना) का प्रयोग किया जा सकती है।
  • समुदायों के संघर्षों को हल करने के लिए समुदायों में विभिन्न समितियों का निर्माण किया जाना चाहिए। जब तक ऐसी कोई वैश्विक संस्था नहीं बनती है, हमें स्थानीय निर्णय लेने को संभव बनाना चाहिए।
  • जो भी परिभाषा हो, नेतृत्व वही होना चाहिए, जिसके पास दृष्टि हो और सामूहिक भावना के साथ आंदोलन को सकारात्मक दिशा में ले जाने की इच्छा और क्षमता हो।
  • 'स्थानीय से वैश्विक' के मॉडल को अपनाया जाना चाहिए क्योंकि हर भाषा समुदाय की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं।
  • न्याय या समता (equity) की सहायता से लैंगिक, भाषिक और तकनीकी अंतरों को ख़त्म करने पर तत्काल काम करना चाहिए।
  • शिक्षा के क्षेत्र में आंदोलन की पहुंच अब अनिवार्य होनी चाहिए। अकादमिक पाठचर्या (academic curriculum) इसे न केवल समावेशी बल्कि धारणीय और सहभागितापूर्ण भी बनाएगा।
  • नियमित अंतराल पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यशालाएं/ चर्चा (विकिस्कूल/ विकिकोचिंग जैसी पहल) करके हम सभी नये पुराने सदस्यों को नियोजित कर सकते हैं।
  • पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जवाबदेही संघर्ष के आड़े बढ्ने लिए अनिवार्य है। यदि मतभेद और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो भी जाए तो उसे गरिमापूर्ण ढंग से प्रबंधित किया जाए। आपसी संवाद और संबंधित सवालों के त्वरित और तर्कपूर्ण उत्तर द्वारा संघर्ष प्रबंधन किया जा सकता है।
  • वर्तमान में विकिमीडिया फाउंडेशन में ट्रस्टी बोर्ड, विभिन्न समितियां, चैप्टर, यूज़र ग्रुप आदि हैं। यूज़र ग्रुप के अतिरिक्त अन्य समूहों में स्वयंसेवक संपादन समुदायों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। विकिमीडिया फाउंडेशन अक्सर वास्तविकताओं से अलग, संपादन समुदायों के लिए उपयुक्त और त्वरित निर्णय नहीं ले पाया है। इसलिए आंदोलन को आगे ले जाने के लिए संपादन समुदायों की अधिक भागीदारी बहुत आवश्यकता है।
  • कोई भी संपादक जो किसी भी विकिमीडिया सबडोमेन में प्रशासक या उससे ऊपर के स्तर पर है, उन्हें स्वतः ही सामान्य सभा (General Assembly) में शामिल किया जाना चाहिए।
  • ट्रस्टी बोर्ड, समितियों, चैप्टरों में इस सामान्य सभा (General Assembly) से अधिकांश सदस्य होने चाहिए (नियमों द्वारा निर्धारित सटीक प्रतिशत)। भौगोलिक रूप से या भाषाई रूप से बाध्य (या किसी अन्य रूप में बंधे) समूहों मे इस सामान्य सभा से सदस्य होने चाहिए। उदाहरण के लिए विकिमीडिया इंडिया चैप्टर को में उन सामान्य सभा सदस्यों को सीधा ही शामिल कर लेना चाहिए जिनके पास भारत की नागरिकता है।
  • बाहरी गैर-संपादन उपयोगकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेने के लिए सभी विकि के मुख्य पृष्ठ पर एक प्रतिक्रिया विकल्प होना चाहिए। इस फीडबैक पर उचित कार्यकलाप किया जाना चाहिए।

संसाधन आबंटन (Resource Allocation)[edit]

  • हर किसी की संसाधनों पर एक सी पहुँच नहीं हो सकती।अगर कोई किसी परियोजना पर काम करना चाहता है, लेकिन वह उसके लिए धन व संसाधन जुटाने में सक्षम नहीं है और समुदाय के बहुत सारे सदस्य ऐसे हैं जिनके पास यह जानकारी नहीं है कि संसाधनों को किस तरह से जुटाया जा सकता है और वह नहीं जानते कि किस तरह वह अनुदानों और ज़रूरत की दूसरी चीज़ों के लिए अपनी माँग को ठीक से पेश कर सकते हैं।
  • गाँवों में रहने वाले लोगों को इंटरनेट, दूसरी तकनीकी सुविधाओं और जागरूकता या जानकारी की कमी की वजह से विकीपीडिया के संपादक या उपयोगकर्ता बनने के पर्याप्त मौके नहीं मिल पाते।
  • एक सरल व स्पष्ट प्रणाली बनाए जाने की ज़रूरत है ताकि हर किसी को बिना किसी मुश्किल से उपलब्ध साधनों के बारे में जानकारी मिल सके और समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए उन नए लोगों की पहचान करनी ज़रूरी है जिन्हें संसाधनों की ज़रूरत है।
  • नए उभरते समुदायों में फाउंडेशन की तरफ़ से ज़्यादा निवेश किया जाना चाहिए।
  • नए समुदायों में, यहाँ तक कि उन लोगों और भाषाई समुदाओं में भी जो अभी तक विकीमीडिया का हिस्सा नहीं हैं, संसाधन पहुँचाए जाने चाहिए, मसलन ऐसी देशी भाषाओं (और उनसे जुड़े समुदाओं को) को जिनकी ‘ऑनलाइन’ दुनिया में अभी कोई मौजूदगी नहीं है और जिन्हें लिखित रूप में संयोजित नहीं किया जा सकता (उदाहरण के लिए विकीटंग)। विकीपीडिया पर 300 भाषाएं ही हैं जबकि दुनिया भर में 7000 से भी ज़्यादा भाषाएँ हैं उन भाषाओं के ज्ञान तक पहुँचने के लिए कोई तरीका बनाया जाना चाहिए और संभवत ऐसे नए लोगों पर निवेश (धन राशि और कर्मचारी) किया जा सकता है, जिनकी भूमिका ज्ञान की इस खाई को भरने की कार्य-नीति बनाने की है।
  • विभिन्न वजहों के बारे में जानकारी और उन तक पहुँचना संभव बनाने के लिए एक सरल और स्पष्ट प्रणाली बनाए जाने की ज़रूरत है। उपेक्षित और नए उभरते समुदाओं में लीडरों की पहचान करना ज़रूरी है। कुछ ही लोगों को संसाधनों की जानकारी और उन तक पहुँच हासिल है। जो लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं या जिनकी तकनीकी साधनों तक पहुँच नहीं है, उन्हें एक तरह से भुला दिया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य (Community Health)[edit]

  • ऐसी बहुत सी चुनौतियाँ हैं जो जन स्वास्थ्य पर असर डालती हैं और लहर से जुड़े लोगों की संख्या और विभिन्न मुद्दों पर उनके योगदान को सीमित बनाती हैं
  • सक्रिय संपादकों के बीच संवाद की कमी है
  • लोगों तक पहुँचने के कार्यक्रमों की संख्या काफी कम है
  • समुदाय की तरफ़ से कौन-कौन सी परियोजनाएँ चलाई जा रही हैं, आमतौर पर सदस्य उनके बारे में सजग नहीं होते
  • नए जुड़ने वाले लोगों के साथ काम करने का तरीका बहुत दोस्ताना नहीं है
  • सदस्यों की शिक्षा कार्यक्रमों में कोई भागीदारी नहीं है
  • व्यक्तियों की तरफ़ से होने वाली किसी भी पहलकदमी को समुदाय की तरफ़ से मिलने वाले समर्थन में कमी है
  • आपसी व्यवहार के मसले
  • परियोजनाओं की गलत समझ
  • चौपाल: आचार संहिता के सवाल; लोगों द्वारा गाली-गलौज का इस्तेमाल और बातों पर नुक्ताचीनी
  • लोगों में गलतफहमियों की वजह से ही टकराव खड़े होते हैं
  • जब समुदाय का स्वास्थ्य पूरी तरह से मजबूत ना हो, लोगों को एक दोस्ताना माहौल देने और मौके देने जैसी बातों का ध्यान ना रखा जाए, तो समुदाय आगे नहीं बढ़ सकता
  • भाषाई दूरियाँ भी एक वजह हैं जिनकी वजह से झगड़े खड़े होते हैं। अन्य भाषाओं में योगदान देने वाले लोगों के प्रति हिन्दी भाषी सदस्यों का बेरुखी भरा रवैया अक्सर देखने को आता है

सिफ़ारिशें

  • बराबरी का माहौल बनाए रखें
  • सभी के लिए स्पष्ट नज़रिया और नियम बनाएँ
  • दोस्ताना माहौल और एक-दूसरे को मौका देने की नीति
  • काम करने वालों की तकनीकी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर वर्कशाप लगाई जाएं
  • नए जुड़ने वाले लोगों के लिए और भी दोस्ताना और गर्म-जोशी का माहौल बनाया जाए
  • समुदाय की सहायता के लिए बनाए गए पेजों को और भी बेहतर बनाया जाना चाहिए
  • लोगों तक पहुँचने के प्रोग्रामों को और भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए
  • सोशल मीडिया पर संचार को और फैलाया जाना चाहिए, उपयोग करने वालों के आपसी संवाद के लिए बनाए गए पेजों पर भी ज़्यादा काम होना चाहिए और वहाँ एक दोस्ताना माहौल में एक-दूसरे को ज़्यादा मौके दिए जाने चाहिए