Image filter referendum/FAQ/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
मत संग्रह 30 अगस्त 2011 को समाप्त हो गया था। और अधिक मत स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परिणामों की घोषणा 3 सितंबर 2011 को की गई थी।

चित्र छलनी मत संग्रह

संस्था

यह अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों एवं उनके उत्तरों की सूची है। व्यक्तिगत प्रश्न एवं अन्य वार्ता और विचार-विमर्श के लिए इस पृष्ठ पर जाएँ।

व्यक्तिगत चित्र आढ़ वैशिष्ट्य क्या है?[edit]

व्यक्तिगत चित्र आढ़ वैशिष्ट्य लॉग्ड-इन एवं बेनाम सदस्यों को विकिमीडिया परियोजनाओं पर ऐसे चित्रों को आसानी से छुपाने की क्षमता देगा, जो वे नहीं देखना चाहते।

इसके बनाने के पीछे क्या सिद्धांत हैं?[edit]

  1. यह केवल एक विकल्प वैशिष्ट्य है। सभी विकिमीडिया विषयवस्तु सभी सदस्य विचरकों (browsers) पर पहले से ही लादित है।यह वैशिष्ट्य केवल सभी विषयवस्तुओं को लादित करने के बाद ही सक्रिय होगा, और वो भी केवल सदस्यों द्वारा विशेष प्रार्थना पर।
  2. यह एक व्यक्तिगत प्रणाली है । आपके लिए निर्णय केवल आपके लिए हैं।
  3. इस छलनी के द्वारा चित्र हटाए नहीं जा सकते, सिर्फ छुपाए जा सकते हैं। कोइ भी छुपा हुआ चित्र किसी भी समय एक साधारण आज्ञा (command) से देखा जा सकता है।
  4. यह वैशिष्ट्य सांस्कृतिक निष्पक्ष, एवं सर्व-संयुक्त होगा।
  5. इसका निर्माण लघुतम विस्मय के सिद्धांत पर आधारित है।

लघुतम विस्मय का क्या सिद्दांत है?[edit]

लघुतम विस्मय के सिद्दांत का अभिप्राय है कि सदस्य विषयवस्तु से आश्चर्यचकित नहीं होने चाहिए, जो वे विकिमीडिया की साइटों पर समागम के समय कभी अनुमानित नहीं कर सकते थे। अगर आप साइकिल के बारे में लेख पर क्लिक करें, तो आप उसमें नंगी साइकिल चलाने वालों के चित्र देखना अपेक्षित नहीं करते। अगर आप ताले के बारे में लेख पर क्लिक करें, तो आप उसमें - उदहारण के तौर पर - कामुकता बंधन के सुवर्णित चित्र देखना अपेक्षित नहीं करते। चित्र आढ़ वैशिष्ट्य आपको निर्णय लेने की अनुमति प्रदान करता है जो ऐसी संभावनाओं को कम करेगा।

यह वैशिष्ट्य कैसे कार्य करेगा?[edit]

सदस्य - लॉग्ड-इन एवं बेनाम दोनों - पूर्व-निर्धारित श्रेणियों में से उन चित्रों का चयन कर पायेंगें, जिन चित्रों को वे विकीमीडिया प्रष्टों पर से छुपाना चाहते हैं। वे उन श्रेणियों में से विशेष चित्रों को भी छुपा सकते हैं, जब वो पहली बार उनकी निगाहों के सामने आयें। यह निर्णय किसी भी समय उत्क्रमणीय है। एक साधारण आज्ञा से छुपाने के लिए चुने गए चित्रों को देखा जा सकेगा।

कौनसे चित्र छुपाये जा सकेंगे?[edit]

छुपाने योग्य चित्रों को श्रेणियों में सामूहित किया जायेगा। समुदाय श्रेणी संरचना का निर्णय लेगा एवं यह तय करेगा की चित्रों को किस श्रेणी में रखा जाएँ।

व्यक्तिगत चित्र आढ़ का क्या परिप्रेक्ष्य है?[edit]

विकिमीडिया संस्थापना मंडल ने संस्थापना एवं समुदाय से गत मई में सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर संयुक्त रूप से विवादास्पद विषयवस्तु के उनके विश्लेषण के आधार पर इस वैशिष्ट्य के निर्माण एवं कार्यान्वन की मांग की थी।

यह विश्लेषण विवादास्पद विषयवस्तु पर रिपोर्ट पर मंडल की प्रतिक्रिया थी जो कि मंडल एवं समुदाय की सहायता के लिए गत ग्रीष्म में विकिमीडिया परियोजनाओं के विषयवस्तु प्रकार को लेकर मुद्दों को समझने के लिए नियुक्त किया गया था, जिस पर परियोजनाओं के अंतर्गत गंभीर रूप से विचार-विमर्श किया गया। व्यक्तिगत चित्र आढ़ जैसे वैशिष्ट्य की उत्पत्ति उस रिपोर्ट के अनुरोधों में से एक थी। मत संग्रह द्वारा इस वैशिष्ट्य का संपादकों की प्रतिक्रिया द्वारा अवलोकन संस्थापना का ही निर्णय था।

इस वैशिष्ट्य से विकिमीडिया परियोजनाओं पर विषयवस्तु के निर्णयों के तरीकों पर क्या असर पड़ेगा ?[edit]

इससे किसी भी प्रकार से कोई असर नहीं पड़ेगा। यह वैशिष्ट्य विकिमीडिया साइटों पर विषयवस्तु की उपस्थिति का निर्धारण नहीं करता है। इसका निर्धारण विकिमीडिया समुदाय द्वारा वर्त्तमान नीतियों एवं मार्गदर्शनों के अनुशरण द्वारा किया जाता है। व्यक्तिगत चित्र आढ़ वैशिष्ट्य पाठकों एवं अन्य सदस्यों को मात्र यह योग्यता प्रदान करता है कि वे अपनी व्यक्तिगत चुनाव तालिका से मेल खाने वाले विषय वस्तु को देखने का चुनाव कर सकें।

यह कार्यान्वित क्यों किया जा रहा है?[edit]

यह वैशिष्ट्य विकिमीडिया परियोजनाओं का उपयोग करने वालो के लिए चुनाव एवं संतुष्टि स्टार बढ़ाने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा है। अपेक्षित किया जाता है कि इस वैशिष्ट्य से विकिमीडिया परियोजनाओं का विश्वव्यापी उपयोग बढ़ने की राह मिलेगी। जैसा कि यह वैशिष्ट्य कुछ लोगो का चुनाव क्षेत्र, अन्य किसी के चुनाव क्षेत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित किये बिना, बढाता है,यह हमारे पाठकों एवं अन्य सदस्यों को अधिक उत्साहपूर्वक तरीके से सेवा करने में हमारी सहायता करता है।

क्या यह व्यक्तिगत चित्र आढ़ वैशिष्ट्य नियंत्रण (censorship) का एक प्रारूप है?[edit]

नहीं। यह वैशिष्ट्य केवल उन व्यक्तियों का प्रदर्शन अनुभव प्रभावित करता है जो इसके उपयोग का चुनाव करते हैं, और उनके लिए भी सिर्फ जिस तरीके से, जैसे वे चुनाव करते हैं। यह किसी अन्य सदस्य को प्रभावित नहीं करता है। विकिमीडिया विषयवस्तु का पूर्ण परिसर इसके सदस्यों के लिए हमेशा, जब भी वे देखना चाहें, उपलब्ध रहता है। इस वैशिष्ट्य से विकिमीडिया परियोजनाओं के किसी भी विषयवस्तु को कभी भी नहीं हटाया जायेगा, जो इसे सक्रिय करते हैं उनके लिए भी। चुनावित विषयवस्तु उनकी दृष्टि से क्षणिक मात्र के लिए ओझल होते हैं।

इस मत संग्रह में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कैसे लक्षण हैं?[edit]

व्यक्तिगत चित्र आढ़ छलनी का नमूना अभी इसकी आरंभिक अवस्था में है। इस वैशिष्ट्य पर प्रारंभिक कार्य इस पृष्ट पर देखा जा सकता है। यह निश्चित सिद्दांतों पर आधारित है। इस नमूने पर आगे बढ़ने से पहले, हम इन सिद्दांतों के तुलनात्मक महत्व पर आपके विचार जानने के इच्छुक हैं। यह टिपण्णी इस वैशिष्ट्य के आगे के निर्माण के लिए मार्गदर्शक होगी, जो कि पूर्णतः समुदाय के सहयोग से होगा।