Translations:The Wikipedia Library/Newsletter/August-September 2018/27/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
  • पहली बार, #1Lib1Ref ने पश्चिम अफ्रीकी देश घाना से सहभागिता देखी। इस अभियान को चलाने के लिए पुस्तकालयों के साथ साझेदारी की कोशिश की गई थी लेकिन विकिमीडिया समुदाय ने भी विकिपीडिया पर कई लेखों के स्रोतों में सुधार करके सक्रिय रूप से योगदान दिया।
  • विकिमीडिया उरुग्वे ने शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय के शैक्षिक दस्तावेजीकरण विभाग के लिए विकिपीडिया पर संदर्भ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।
  • अर्जेंटीना में, यूनीवर्सिटी डे ब्यूनस आयर्स और स्कूल ऑफ लाइब्रेरियन ऑफ द सिटी ऑफ़ ब्यूनस आयर्स के में पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए विकिमीडिया अर्जेंटीना द्वारा दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था।
  • भारत में, कृष्णा चैतन्य वेलागा द्वारा क्रमशः वारंगल और गुंटूर में काकतीय विश्वविद्यालय और अन्नामय पुस्तकालय में पुस्तकालयों के लिए दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था। इन कार्यशालाओं के अंत में, लगभग ११८ लेखों में सुधार किया गया और २४ नए प्रतिभागियों को विकिपीडिया के संपादन की मूल बातें और महत्वपूर्ण रूप से सन्दर्भ जोड़ने से परिचित किया गया! अभियान से निर्मित गति को CIS-A2K और कृष्णा द्वारा आयोजित एडवांस विकी ट्रेनिंग (विकिपीडिया से परिचित उपयोगकर्ताओं के लिए) में मार्ग मिला , जहाँ यह उद्धरण समस्याओं को संबोधित करने के साथ-साथ विश्वसनीय संदर्भों के उपयोग को प्रोत्साहित करने और विकिपीडिया पुस्तकालय कार्यक्रम और भारत के विभिन्न भाषाओं के समुदाय अपनी भाषाओं में स्रोत प्राप्त करने में कैसे लाभान्वित हो सकते हैं पर अधिक प्रकाश डालने के लिए केंद्रित था।