विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/2024/घोषणा/नियम पैकेज समीक्षा - संक्षिप्त

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2024/Announcement/Rules package review - short and the translation is 100% complete.

२०२४ विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ चयन नियम पैकेज की समीक्षा करें और टिप्पणी करें।

संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित किया गया हैं।

सभी को नमस्कार,

कृपया अब से २९ अक्टूबर २०२३ तक विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज चयन नियम पैकेज की समीक्षा करें और टिप्पणी करें। चयन नियम पैकेज चुनाव समिति द्वारा पुराने संस्करणों पर आधारित था और २०२४ बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज चयन में इसका उपयोग किया जाएगा। अभी अपनी टिप्पणियाँ प्रदान करने से उन्हें एक सहज, बेहतर बोर्ड चयन प्रक्रिया प्रदान करने में मदद मिलेगी। मेटा-विकी पृष्ठ पर अधिक जानकारी हैं

धन्यवाद,

Katie Chan
चुनाव समिति के अध्यक्ष