सामुदायिक अंतर्दृष्टि

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Community Insights and the translation is 100% complete.


सामुदायिक अंतर्दृष्टि


सामुदायिक अंतर्दृष्टि सर्वेक्षण

२०२४ सामुदायिक अंतर्दृष्टि सर्वेक्षण मार्च में प्रतिक्रियाएँ एकत्रित करना प्रारंभ कर देगा! सर्वेक्षण के लिए चुने गए संपादकों को ईमेल द्वारा एक आमंत्रण और विकी पर एक निजी सूचना प्राप्त होगी जिसमें उन्हें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

२०२४ गोपनीयता कथन को पढ़ें एवं संपूर्ण २०२४ सर्वेक्षण प्रश्नावली को देखें।

२०२३ सामुदायिक अंतर्दृष्टि सर्वेक्षण प्रतिवेदन अब प्रकाशित हो चुका है! इसमें अंतर्निहित जानकारी जून और सितंबर २०२२ के बीच एकत्रित की गई थी।


सर्वेक्षण के बारे में

विकिमीडिया संस्थान द्वारा सामुदायिक अंतर्दृष्टि सर्वेक्षण यह समझने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है कि विकी के भीतर और बाहर आपका और भी अच्छे से कैसे समर्थन किया जा सकता है। २०२४ के सर्वेक्षण प्रश्नों का उपयोग २०३० कार्यनीतिक दिशा की ओर प्रगति को जाँचने के लिए किया जाएगा। इस सर्वेक्षण में एकत्रित जानकारी संस्थान को अपने कार्यक्रमों और कार्यनीतियों का मूल्यांकन करने और उन्हें सुदृढ़ करने में सहायता करती है।

आपके द्वारा देखे जाने वाले कुछ प्रश्न इन विषयों पर हो सकते हैं:

  • आप जिन ऑनलाइन और ऑफ़लाइन गतिविधियों में भाग लेते हैं।
  • विकिमीडिया आन्दोलन में सहयोग, संचार और सम्मानजनक अन्तःक्रिया का आपका अनुभव।
  • विभिन्न विकिमीडिया कार्यक्रमों के विषय में आपकी जागरूकता एवं मत।
  • सामान्य जनसांख्यिकीय जानकारी जैसे आप कहाँ रहते हैं अथवा कौन सी भाषाएँ बोलते हैं।


२०२४ में क्या परिवर्तन हुए?

  • पिछले उत्तरदाताओं से मिली प्रतिपुष्टि के आधार पर सर्वेक्षण अनुभव को सुधारने पर ध्यान दिया गया।
  • योगदान के लिए प्रेरणाओं के बारे में प्रश्नों का एक अनुभाग जोड़ा गया।

भाषाएँ

प्रत्येक वर्ष, हम सामुदायिक अंतर्दृष्टि की सामग्री को विश्वभर के विकिमीडिया समुदायों की और भी अधिक प्रतिनिधिता प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं। २०२२ में सर्वेक्षण अंग्रेज़ी में लिखा गया था और २८ अन्य भाषाओं में अनुवादित किया गया था। वर्तमान में, यह निम्नलिखित भाषाओं में उपलब्ध है।

  • अरबी
  • इंडोनेशियाई
  • बंगाली
  • कातालान
  • सरलीकृत चीनी
  • चेक
  • डच
  • अंग्रेज़ी
  • फ़ारसी
  • फ़िनिश
  • फ़्रेंच
  • यूनानी
  • जर्मन
  • हिब्रू
  • हिन्दी
  • हंगेरियाई
  • इतालवी
  • जापानी
  • कोरियाई
  • पोलिश
  • ब्राज़ीली पुर्तगाली
  • रोमानियाई
  • रूसी
  • स्पेनिश
  • स्वीडिश
  • थाई
  • तुर्की
  • यूक्रेनियाई
  • वियतनामी