Jump to content

आंदोलन चार्टर/प्रारूप समिति/घोषणा - अंतिम प्रारूप उपलब्ध है

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Movement Charter/Drafting Committee/Announcement - Final draft available and the translation is 100% complete.

विकिमीडिया मूवमेंट चार्टर का अंतिम पाठ अब मेटा पर उपलब्ध है

आप इस संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित पा सकते हैं। Please help translate to your language

नमस्कार,

विकिमीडिया मूवमेंट के चार्टर का अंतिम पाठ अब आपके पढ़ने के लिए २० से अधिक भाषाओं में मेटा पर उपलब्ध है।

विकिमीडिया मूवमेंट चार्टर क्या है?

विकिमीडिया आंदोलन का चार्टर एक प्रस्तावित दस्तावेज है जो विकिमीडिया आंदोलन के सभी सदस्यों और संस्थाओं के लिए भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों को परिभाषित करता है, जिसमें आंदोलन प्रशासन के लिए एक नए निकाय - वैश्विक परिषद - का निर्माण भी सम्मिलित है।

विकिमीडिया मूवमेंट चार्टर “लॉन्च पार्टी” में सम्मिलित हों

जून २०, २०२४ को १४.००-१५.०० UTC (आपका स्थानीय समय) पर “लॉन्च पार्टी” में सम्मिलित हों। इस कॉल के दौरान, हम अंतिम चार्टर के रिलीज़ होने का उत्सव मनाएंगे और चार्टर प्रस्तुत करेंगे। अपना मत देने से पहले चार्टर के बारे में जानें और इसमें सम्मिलित होएं।

आंदोलन के चार्टर के अनुसमर्थन का मत

मतदान सिक्योरपोल पर २५ जून, २०२४ को ००:०१ UTC पर प्रारम्भ होगा और ९ जुलाई, २०२४ को २३:५९ UTC पर समाप्त होगा। कृपया मतदाताओं हेतु जानकारी और पात्रता विवरण के बारे में मेटा पर और अधिक पढ़ें।

यदि आपके कोई प्रश्न हों, तो कृपया मेटा के वार्ता पृष्ठ पर अपनी टिप्पणी दें अथवा एमसीडीसी को mcdc@wikimedia.org पर ईमेल करें।

एमसीडीसी की ओर से,