रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/अपडेट/दुसरे चक्र की पूर्व घोषणा

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017/Updates/Cycle 2 pre-announcement and the translation is 100% complete.

विकिमीडिया आंदोलन की रणनीति का पहला चक्र हाल ही में संपन्न हुआ और दूसरा चक्र जल्द ही शुरू हो जाएगा। पिछले महीने की चर्चाओं को रणनीति सुविधाकर्ताओं और कई स्वयंसेवकों ने संक्षिप्त किया है। विभिन्न समुदायों से एकत्रित १५०० से अधिक सारांश बयानों, बर्लिन सम्मेलन के सारांश के साथ, का एक मात्रात्मक विश्लेषण मेटा पर इस हफ्ते अनुवाद किया जाएगा।

दूसरा चक्र ५ मई से शुरू होगा और ३१ मई तक चला जाएगा। उस अवधि के दौरान, आपको पहले चक्र में उभरे मुख्य विषयों के बारे में पढ़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, उनके बारे में चर्चा करें कि उनका क्या मतलब है, कौन से सबसे महत्वपूर्ण हैं और क्यों, और उनके व्यावहारिक प्रभाव क्या हैं। इस काम को परंपरागत रूप से रणनीति चर्चाओं में शामिल ना होने वाली आवोजों को शामिल किया जाएगा जिसमें पाठक, सहयोगी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

साथ में, हम सभी इस जानकारी को समझना शुरू कर देंगे और इसे एक सार्थक मार्गदर्शक दस्तावेज में व्यवस्थित करना शुरू कर देंगे, जो हम सभी सामूहिक रूप से जून-जुलाई में तीसरे और अंतिम चक्र के दौरान परिष्कृत करेंगे।