Training modules/Dealing with online harassment/slides/what-counts-as-personally-identifying-information/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki

निजी जानकारी को संभालना: "व्यक्तिगत रूप से पहचानने वाली जानकारी" किसो माना जाता है

जैसा कि पहले बात की गई थी, "व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी" (अक्सर PII ("पीआईआई") भी कहा जाता है और कभी-कभी "व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी" के रूप में विस्तारित किया जाता है) में काफी व्यापक श्रेणी की सामग्री शामिल होती है जिसका इस्तेमाल वास्तविक जीवन में किसी व्यक्ति की पहचान या उसका पता लगाने में किया जा सकता है।

विकीमीडिया परियोजनाओं पर, व्यक्तिगत तौर पर पहचान योग्य जानकारी में यह सब शामिल होता है; जैसे किसी उपयोगकर्ता के फोन नंबर, घर के पते और कार्यस्थलों के बारे में जानकारी, जब तक कि उपयोगकर्ता ने विकिमीडिया परियोजना पर उस जानकारी को खुद प्रकाशित न किया हो। व्यक्तिगत तौर पर पहचान योग्य जानकारी में छद्म नाम या अज्ञात व्यक्तियों के असली नाम शामिल हैं जिन्होंने विकिमीडिया परियोजनाओं पर अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। सार्वजनिक व्यक्तियों के बारे में निजी जानकारी, जैसे पते या फ़ोन नंबर, जिन्हें व्यक्ति ने सार्वजनिक नहीं किया है, को भी व्यक्तिगत तौर पर पहचान योग्य जानकारी माना जाता है। इसमें उन लोगों के आईपी पते और उपयोगकर्ता एजेंट भी शामिल हैं जिन्होंने इस संबंध के बारे में अतीत में नहीं बताया है।

चूंकि व्यक्तिगत जानकारी देने के बिना भाग लेने का अधिकार विकीमीडिया गोपनीयता नीति में गारंटीकृत है, इसलिए आमतौर पर सलाहकार और रूढ़िवादी होने की सलाह दी जाती है, जब किसी ऐसी चीज से निपटना हो जिसको किसी संपादक को "बाहर" करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।