विकिमीडिया फाउंडेशन वार्षिक योजना/२०२२-२०२३/वार्तालाप/घोषणा

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation Annual Plan/2022-2023/Conversations/Announcement and the translation is 100% complete.

मरियाना इस्कंदर के साथ विकिमीडिया फाउंडेशन वार्षिक योजना वार्तालाप में शामिल हों

आप इस संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित पा सकते हैं।

नमस्ते,

आंदोलन संचार और आंदोलन रणनीति और शासन दल २०२२-२३ विकिमीडिया फाउंडेशन वार्षिक योजना पर चर्चा करने के लिए आपको आमंत्रित कर रहे हैं।

ये बातचीत मरियाना इस्कंदर के विकिमीडिया फाउंडेशन मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिसनिंग टूर का हिस्सा हैं।

बातचीत इन सवालों के बारे में है:

  • २०३० विकिमीडिया आंदोलन रणनीति "knowledge as a service" और "knowledge equity" की तरफ दिशा निर्धारित करता है। विकिमीडिया फाउंडेशन इन दो लक्ष्यों के अनुसार योजना बनाना चाहता है। विकिमीडिया फाउंडेशन के लिए आपके क्या सुझाव हैं?
  • विकिमीडिया फाउंडेशन क्षेत्रीय स्तर पर काम करने के बेहतर तरीका तलाश रहा है। हमने अनुदान, नई सुविधाओं और सामुदायिक बातचीत जैसे क्षेत्रों में अपना क्षेत्रीय ध्यान बढ़ाया है। हम कैसे सुधार सकते हैं?
  • कोई भी आंदोलन रणनीति प्रक्रिया में योगदान कर सकता है। हम आपकी गतिविधियों, विचारों और अनुरोधों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। विकिमीडिया फाउंडेशन आंदोलन रणनीति गतिविधियों में काम कर रहे स्वयंसेवकों और एफिलिएटस के लिए अपने समर्थन में सुधार कैसे कर सकता है?

आप मेटा-विकी पर बैठकों का कार्यक्रम देख सकते हैं।

जानकारी कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। प्रत्येक बैठक में कोई भी शामिल हो सकता है। कुछ बैठकों में लाइव व्याख्या उपलब्ध होगी।

धन्यवाद,