तकनीकी/समाचार/2013/24
Appearance
तकनीकी समाचार साप्ताहिक सूचनापत्र आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें और योगदान करें।
| पूर्व | २०१३, सप्ताह २४ (सोमवार १० जून २०१३) | आगामी |
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ।
- सॉफ़्टवेयर में हाल ही में हुए बदलाव
- (सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं।)
- मीडियाविकि का नवीनतम संस्करण (1.22/wmf6) 6 जून को परीक्षण विकियों और MediaWiki.org पर और 10 जून को गैर-विकिपीडिया विकियों जोड़ दिया गया था। इसे 13 जून को सभी विकिपीडियाओं पर सक्षम कर दिया जाएगा। [१]
- यथादृश्य सम्पादिका का एक आल्फ़ा संस्करण 6 जून को सभी विकिपीडियाओं पर सक्षम कर दिया गया था। कृपया इसे आज़माएँ और समस्याएँ रिपोर्ट करें। [२]
- यथादृश्य सम्पादिका में कई बग्स ठीक कर लिए गए हैं; सदस्य अब सम्पादिका के "पृष्ठ सेटिंग्स" मेन्यू के माध्यम से श्रेणियाँ जोड़, सम्पादित कर और हटा सकते हैं।
- अपडेट्स के चौथे समूह में 16 विकिपीडियाओं के लोगो संस्करण 2.0 में बदल दिए गए हैं। [३]
- विकि़डेटा का एक परीक्षण उदाहरण अब test.wikidata.org पर उपलब्ध है। [४]
- सदस्य अब Special:NewPages या फिर Special:RecentChanges पर से किसी नए निर्मित पृष्ठ के पहले अवतरण को परीक्षित कर सकते हैं। [५]
- अनुवाद पृष्ठों पर अब अनुभाग सम्पादित करने की कड़ियाँ नहीं दिखाई जाएँगी (बग #40713)। [६]
- सॉफ़्टवेयर में भविष्य में बदलाव
- मोबाइल पर अपलोड की त्रुटियों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, और उनकी संख्या को घटाने के लिए सॉफ़्टवेयर में बदलाव जल्द आएँगे। [७]
- RDFa संस्करण 1.1 का उपयोग करने के लिए मीडियाविकि को अपडेट करने पर टिप्पणी का एक अनुरोध MediaWiki.org पर शुरू किया गया है (Gerrit बदलाव #67608)।
- विकिमीडिया के त्रुटि संदेशों में अब Freenode पर #wikipedia IRC चैनल की कड़ी शामिल नहीं होगी। [८]
तकनीकी राजदूतों द्वारा तैयार किया गया और ग्लोबल संदेश वितरण द्वारा पोस्ट किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।