तकनीकी/समाचार/२०१८/३१
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ३१ (सोमवार ३० जुलाई २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
हाल में हुए परिवर्तन
- Special:Log पर डिजाइन बदल गया है। यह जल्द ही फिर से बदल जाएगा। डेवलपर्स समस्याओं को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। [१]
समस्याएँ
- 1.32.0-wmf.13 के प्रविस्तारण में आंशिक रूप से देर हुई है। त्रुटि सुधर के बाद सभी प्रविस्तारण फिर से शुरू किये गए और सफलतापूर्वक संपन्न किये गए हैं। [२][३]
- 1.32.0-wmf.14 के प्रविस्तारण में आंशिक रूप से देर हुई है। [४][५]
इस सप्ताह के परिवर्तन
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकि और MediaWiki.org पर ३१ जुलाई से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकि और कुछ विकिपीडिया पर १ अगस्त से होगा। यह सभी विकियों पर २ अगस्त (कैलेंडर) से होगा।
बैठकें
आप संपादक दल से होने वाली अगली बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान आप डेवेलपर को उन त्रुटियों के बारे में बता सकते हैं जो आपको बहुत महत्वपूर्ण लगती हैं। बैठक ३१ जुलाई को १८:३० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक १ अगस्त १५:०० (यूटीसी) और २३:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
भावी परिवर्तन
- एक सामुदायिक चर्चा के बाद, उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया समूह बनाया जाएगा। "इंटरफेस प्रबंधक" एकमात्र ऐसे उपयोगकर्ता होंगे जिन्हें MediaWiki:Common.css या MediaWiki:Common.js जैसे इंटरफ़ेस पृष्ठों को संपादित करने की अनुमति होगी। यह तकनीकी समस्याओं से बचने और सुरक्षा में सुधार के लिए किया जाता है। यह परिवर्तन अगस्त २०१८ के अंत तक प्रभावी होगा।
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।