तकनीकी/समाचार/२०१८/३५
Appearance
तकनीकी समाचार का साप्ताहिक सारांश सॉफ़्टवेयर में हाल ही में हुए उन परिवर्तनों पर नज़र रखने में आपकी सहायता करता है जिनका असर आप पर और आपके विकिपीडिया साथियों पर पड़ सकता है। सदस्यता लें, योगदान दें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ३५ (सोमवार २७ अगस्त २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
हाल में हुए परिवर्तन
- अब आप मोबाइल दृश्य में diffs में स्थानांतरित अनुच्छेद देख सकते हैं। यह सभी भाषाओं में डेस्कटॉप दृश्य पर भी काम करता है। [१]
- सभी विकिमीडिया विकियों पर प्रशासक अब इंटरफेस व्यवस्थापक के उपयोगकर्ता अधिकारों को हटा सकते हैं। [२]
समस्याएँ
- कुछ diffs पंक्तियों को गलत क्रम में दिखाते हैं। डेवलपर्स इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। [३]
इस सप्ताह के परिवर्तन
- जब आप किसी उपयोगकर्ता का धन्यवाद करते हैं तो जो संदेश दिखता है वो बदल जाएगा। यह इसे समझना आसान बनाने के लिए है। [४]
- AWB संपादन सारांश में
AWBका उपयोग करना बंद कर देगा। इसके बजाय यहAWBटैग जोड़ देगा। [५]
कुछ दुरुपयोग फ़िल्टर चर बदल गए हैं। अब गैर विशेषज्ञों के लिए इन्हें समझना आसान है। पुराने चर अभी भी काम करेंगे लेकिन फ़िल्टर संपादकों को उन्हें नए चरों के साथ बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आप बदले गए चरों की सूची mediawiki.org पर पा सकते हैं। उनमें एक टिप्पणी है कि Deprecated। इसके बजायउपयोग करें। एक उदाहरणarticle_textहै जो अबpage_titleहै। [६]
दुरुपयोग फ़िल्टर अब इसका उपयोग कर सकते हैं कि पृष्ठ कितना पुराना है। चर page_ageहै। [७]
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकि और MediaWiki.org पर २८ अगस्त से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकि और कुछ विकिपीडिया पर २९ अगस्त से होगा। यह सभी विकियों पर ३० अगस्त (कैलेंडर) से होगा।
बैठकें
आप संपादक दल से होने वाली अगली बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान आप डेवेलपर को उन त्रुटियों के बारे में बता सकते हैं जो आपको बहुत महत्वपूर्ण लगती हैं। बैठक २८ अगस्त को १८:३० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक २९ अगस्त १५:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
भावी परिवर्तन
- डेटा सेंटर परीक्षण की वजह से आप १२ सितंबर और १० अक्टूबर को एक घंटे तक विकि संपादित नहीं कर पाएंगे। यह १४:०० (यूटीसी) से शुरू होगा। यदि आप इस समय के दौरान संपादन सहेजने का प्रयास करते हैं तो आप संपादन खो सकते हैं। जिस समय में आप संपादित नहीं कर सकते एक घंटे से भी कम हो सकता है। आप इसके बारे में और अधिक पढ़ सकते हैं।
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।