तकनीकी/समाचार/२०१८/४१
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ४१ (सोमवार ०८ अक्टूबर २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
हाल में हुए परिवर्तन
- शिक्षा कार्यक्रम एक्सटेंशन को सभी विकीमीडिया परियोजनाओं से हटा दिया गया था। आप इसके बजाय कार्यक्रम और आयोजन डैशबोर्ड या फाउंटेन का उपयोग कर सकते हैं। [१]
समस्याएँ
- जब आप यथादृश्य संपादिका के साथ एक तालिका से कॉपी और पेस्ट करते थे तो एक समस्या थी। यह वहाँ
hrefजोड़ सकता है जहाँ यह नहीं होना चाहिए। अब यह सुधर गया है। [२]
इस सप्ताह के परिवर्तन
- डेटा सेंटर परीक्षण के कारण आप १० अक्टूबर को एक घंटे तक विकि पढ़ने में तो सक्षम होंगे लेकिन संपादित नहीं कर सकेंगे। यह १४:०० (यूटीसी) से शुरू होगा। यदि आप इस समय के दौरान सम्पादन सहेजने का प्रयास करते हैं तो आप सम्पादन खो सकते हैं। वह समय जब आप संपादित नहीं कर सकते हैं एक घंटे से भी कम हो सकता है। आप इसके बारे में और अधिक पढ़ सकते हैं।
- डेटा सेंटर परीक्षण के कारण इस सप्ताह मीडियाविकि का कोई नया संस्करण नहीं होगा। इस सप्ताह के परिवर्तन इसके बजाय अगले सप्ताह होंगे।
बैठकें
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक १० अक्टूबर १५:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।