तकनीकी/समाचार/२०१८/४२
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ४२ (सोमवार १५ अक्टूबर २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
समस्याएँ
- सर्वर स्विच के बाद कुछ समय के लिए कुछ पृष्ठ, संपादन और उपयोगकर्ता गायब हो गए थे। गुम सामग्री और उपयोगकर्ताओं को एक दिन के भीतर ठीक कर दिया गया था। कुछ वरीयताओं और अन्य चीजों को ठीक करने में कुछ और दिन लग सकते हैं। [१]
- विकियों का translatewiki.net से नए और अद्यतन अनुवादों के साथ फिर से अद्यतन किया गया है। यह सप्ताह में एक बार होगा। डेवलपर्स समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं ताकि हम फिर से अक्सर अनुवाद अद्यतन कर सकें। [२]
इस सप्ताह के परिवर्तन
- जब आप एक दुरुपयोग फ़िल्टर बनाते हैं जो संपादन को रोकता है तो आप इसके लिए एक विशिष्ट त्रुटि संदेश लिख सकते हैं। इससे पहले सभी दुरुपयोग फ़िल्टरों के संपादन को रोकने पर एक ही त्रुटि संदेश आता था। [३]
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकि और MediaWiki.org पर १६ अक्टूबर से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकि और कुछ विकिपीडिया पर १७ अक्टूबर से होगा। यह सभी विकियों पर १८ अक्टूबर (कैलेंडर) से होगा।
बैठकें
- सम्पादक दल के साथ और कोई बैठक नहीं होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्याप्त विकिमीडियन दिलचस्पी नहीं रखते थे। जो त्रुटियाँ आपको बहुत महत्वपूर्ण लगती हैं उनके बारे में डेवलपर्स को बताने के लिए आप सामान्य रूप से फैब्रीकेटर का उपयोग कर सकते हैं। [४]
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक १७ अक्टूबर १५:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।