तकनीकी/समाचार/२०१८/४३
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ४३ (सोमवार २२ अक्टूबर २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
इस सप्ताह के परिवर्तन
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकि और MediaWiki.org पर २३ अक्टूबर से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकि और कुछ विकिपीडिया पर २४ अक्टूबर से होगा। यह सभी विकियों पर २५ अक्टूबर (कैलेंडर) से होगा।
बैठकें
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक २४ अक्टूबर १५:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
भावी परिवर्तन
- सामुदायिक इच्छासूची सर्वेक्षण २९ अक्टूबर को शुरू हो रहा है। सर्वेक्षण निर्धारित करता है कि सामुदायिक तकनीकी दल क्या काम करेगा। आप २९ अक्टूबर से ११ नवंबर तक प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। आप १६ नवंबर से ३० नवंबर तक प्रस्तावों पर मतदान कर सकते हैं।
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।