तकनीकी/समाचार/२०१८/४५
Jump to navigation
Jump to search
तकनीकी समाचार का साप्ताहिक सारांश सॉफ़्टवेयर में हाल ही में हुए उन परिवर्तनों पर नज़र रखने में आपकी सहायता करता है जिनका असर आप पर और आपके विकिपीडिया साथियों पर पड़ सकता है। सदस्यता लें, योगदान दें और प्रतिक्रिया दें।
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
हाल में हुए परिवर्तन
- अब आप साँचों को सम्पादित करने के लिए TemplateWizard का प्रयोग कर सकते हैं। यह केवल २०१० विकिपाठ सम्पादक में काम करता है यथादृश्य संपादिका या २०१७ विकिपाठ सम्पादक में नहीं। यदि आप
पर क्लिक करते हैं तो आप पॉप-अप में जानकारी भर सकते हैं। आप TemplateWizard को अपनी बीटा सुविधा वरीयताओं में चालू कर सकते हैं। [१]
इस सप्ताह के परिवर्तन
- आप संपादन संघर्ष को दो कॉलम दृश्य में देखना चुन सकते हैं। यह एक बीटा सुविधा है। यह आपको अपनी वरीयताओं में मिलेगा। दो कॉलम संपादन संघर्ष के लिए इंटरफेस बदल जाएगा। आप और पढ़ सकते हैं।
- जब आप यथादृश्य संपादिका के साथ संपादित करते हैं तो आप "स्वचालित" उद्धरण टैब का उपयोग कर सकते हैं। यह आपको उद्धरण उत्पन्न करने में मदद करता है। अब आप इस टैब में सादा पाठ उद्धरण या जर्नल लेख या पुस्तक का शीर्षक लिखने में सक्षम होंगे। यह क्रॉसरेफ़ और वर्ल्डकैट डेटाबेस खोजेगा और शीर्ष परिणाम जोड़ देगा। [२]
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकि और MediaWiki.org पर ६ नवम्बर से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकि और कुछ विकिपीडिया पर ७ नवम्बर से होगा। यह सभी विकियों पर ८ नवम्बर (कैलेंडर) से होगा।
बैठकें
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक ७ नवम्बर १५:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।