तकनीकी/समाचार/२०१८/४७
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ४७ (सोमवार १९ नवम्बर २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
हाल में हुए परिवर्तन
- आप सामुदायिक इच्छासूची सर्वेक्षण में प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। सर्वेक्षण निर्धारित करता है कि सामुदायिक तकनीकी दल क्या काम करेगा। आप ११ नवंबर तक प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। आप १६ नवंबर से ३० नवंबर तक प्रस्तावों पर मतदान कर सकते हैं।
sameAsडेटा के लिए एक ए/बी परीक्षण हो रहा है। यह खोज इंजन के साथ सही जानकारी को ढूंढना आसान बनाता है। यह विकि पृष्ठ के मेटाडाटा को बदलता है। यह पृष्ठ के रूप को नहीं बदलता। [१]
इस सप्ताह के परिवर्तन
- इस सप्ताह मीडियाविकि का नया संस्करण नहीं आएगा।
बैठकें
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक २१ नवम्बर १५:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
भावी परिवर्तन
- विकिमीडिया विकि पाठकों को पृष्ठों की सामग्री की समस्याएँ दिखाने के लिए साँचों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई स्रोत नहीं है या पृष्ठ को फिर से लिखना आवश्यक है। जल्द ही इन साँचों का उपयोग करने पर मोबाइल वेबसाइट अधिक जानकारी दिखाएगी। कुछ साँचों को अद्यतन करने की आवश्यकता हो सकती है। [२]
- शिक्षा कार्यक्रम एक्सटेंशन को सभी विकीमीडिया परियोजनाओं से हटा दिया गया था। एक्सटेंशन द्वारा उपयोग की गई डेटाबेस तालिका को संग्रहीत किया जाएगा। यह एक महीने में होगा। अगर आप अपने विकि पर जानकारी चाहते हैं तो आपको इसे सामान्य विकि पृष्ठ पर स्थानांतरित कर देना चाहिए। [३]
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।