तकनीकी/समाचार/2022/49
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२२, सप्ताह ४९ (सोमवार ०५ दिसम्बर २०२२) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2022-49
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलावों से आप प्रभावित नहीं होंगे। अनुवाद उपलब्ध हैं।
हाल में हुए बदलाव
विकिस्रोत पर ProofreadPage नामक एक उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। ProofreadPage OpenSeadragon का इस्तेमाल करता है जो एक मुक्त-स्रोत उपकरण है। OpenSeadragon जावास्क्रिप्ट API को चित्रों को डायनामिक रूप से लोड करने के लिए दोबारा लिखा गया है। API के पुराने संस्करण द्वारा प्रदत्त कार्यक्षमता अब भी काम करेगी मगर वह अब समर्थित नहीं। सदस्य-स्क्रिप्टों और गैजेट्स को अब API के नए संस्करण पर माइग्रेट करना होगा। API के नए संस्करण द्वारा प्रदत्त कार्यक्षमता को MediaWiki पर प्रलेखित किया गया है। [१][२]
इस हफ़्ते के बदलाव
मीडियाविकि का नया संस्करण ६ दिसम्बर से परीक्षण विकियों और MediaWiki.org पर होगा। यह ७ दिसम्बर से गैर-विकिपीडिया विकियों और कुछ विकिपीडियाओं पर होगा। यह सभी विकियों पर ८ दिसम्बर से होगा (पंचाँग)।
तकनीकी समाचार तकनीकी समाचार लेखकों द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या छोड़ें।