तकनीकी/समाचार/2024/05
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२४, सप्ताह ०५ (सोमवार २९ जनवरी २०२४) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2024-05
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
हाल के बदलाव
- सोमवार 29 जनवरी से सभी वार्ता पृष्ठ संदेशों के टाइमस्टैम्प्स कड़ियाँ बन जाएँगे। यह कड़ी टिप्पणी की एक स्थायी कड़ी होगी। इस कड़ी से सदस्य वह टिप्पणी खोज पाएँगे जिसकी उन्हें तलाश हो, भले ही टिप्पणी कहीं और ले जाई गई हो। यह अंग्रेज़ी विकिपीडिया के अलावा सभी विकियों को प्रभावित करेगा। आप Diff पर या फिर MediaWiki.org पर इस बदलाव के बारे में अधिक जान सकते हैं। [१]
- CAPTCHA को स्पैम बॉट्स और स्क्रिप्टों द्वारा बाइपास करना मुश्किल बनाने के लिए इस पर कुछ सुधार किए गए हैं। अगर आपके पास इस बदलाव पर प्रतिक्रिया है तो कृपया टास्क पर एक टिप्पणी जोड़ें। कर्मचारी CAPTCHA से जुड़े मेट्रिक्स, और साथ में खाता निर्माण और सम्पादन संख्या जैसे अप्राथमिक मेट्रिक्स पर नज़र रख रहे हैं।
इस हफ्ते के बदलाव
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकियों और MediaWiki.org पर ३० जनवरी से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकियों और कुछ विकिपीडियाओं पर ३१ जनवरी से होगा। यह सभी विकियों पर १ फ़रवरी से होगा (पंचांग)। [२][३]
1 फरवरी को "उपकरण मेन्यू" में, आप जो पृष्ठ देख रहे हैं उससे जुड़ने वाला एक QR कोड डाउनलोड करने की एक कड़ी जोड़ी जाएगी। किसी भी विकिमीडिया URL के लिए QR कोड बनाने के लिए एक Special:QrCode पृष्ठ भी होगा। यह 2023 सामुदायिक इच्छासूची सर्वेक्षण से 19वीं सर्वाधिक मत प्राप्त इच्छा को पूरा करेगा। [४]
सिर्फ कुछ ही स्किन्स पर काम करने वाले गैजेट्स ने आप उनका कहाँ उपयोग कर सकते हैं या सीमित करने के लिए कभी-कभी targetsविकल्प का उपयोग किया है। यह इस हफ्ते काम करना बंद कर देगा। इसके बजाय आपकोskinsका उपयोग करना चाहिए। [५]
तकनीकी राजदूतों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा पोस्ट किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।