Jump to content

विकिपीडिया

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikipedia and the translation is 100% complete.
ध्यान दें: "Wikipedia" नाम कई और मिलते जुलते नामों के साथ काफी भ्रामिक है; कृपया विस्तृत जानकारी हेतु शब्दावली देखें।
अंग्रेज़ी विकिपीडिया का लोगो
हिन्दी विकिपीडिया का लोगो

इस परियोजना की शुरुआत 15 जनवरी 2001 को अंग्रेज़ी विकिपीडिया के साथ हुई थी। 16 मार्च 2001 को जर्मन विकिपीडिया इसमें शामिल हुआ, और कुछ ही समय बाद कई दूसरी भाषाएँ भी शामिल हुईं। परियोजना की अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति को प्रदर्शित करने के बड़े पैमाने पर प्रयास जारी हैं।

फ़रवरी २०२६ को 100 से अधिक लेखों वाली 343 विकिपीडियाएँ हैं, जिनमें से 182 पर 10,000 से अधिक लेख हैं और 76 पर 1,00,000 से अधिक लेख हैं।

फ़रवरी २०२६ को विकिपीडिया के 360 भाषाओं में संस्करण हैं, जिनके पास कुल मिलाकर 66,581,803 लेख हैं।

विस्तृत आँकड़ों के लिए List of Wikipedias/hi देखें।

उपलब्धियाँ

20 सितंबर 2004 को विकिपीडिया 100 से अधिक भाषाओं में कुल 10,00,000 लेखों तक पहुँची।

1 मार्च 2006 को अंग्रेज़ी विकिपीडिया ने 10,00,000 लेख पार किए, 9 सितंबर 2007 को 20,00,000 लेख, 17 अगस्त 2009 को 30,00,000 लेख, 13 जुलाई 2012 को 40,00,000 लेख, 1 नवंबर 2015 को 50,00,000 लेख, 23 जनवरी 2020 को 60,00,000 लेख, और 28 मई 2025 को 70,00,000 लेख।

अंग्रेज़ी भाषा की विकिपीडिया के बाद जर्मन (27 दिसंबर 2009), फ़्रांसीसी (21 सितंबर 2010), डच (17 सितंबर 2011), इतालवी (23 जनवरी 2013), रूसी (11 मई 2013), स्पेनी (16 मई 2013), स्वीडिश (15 जून 2013),[1] पोलिश (24 सितंबर 2013), वाराय (8 जून 2014), वियतनामी (15 जून 2014), सिबुआनो (16 जुलाई 2014),[1] जापानी (19 जनवरी 2016), चीनी (13 अप्रैल 2018), पुर्तगाली (26 जून 2018), अरबी (17 नवंबर 2019), यूक्रेनी (22 मार्च 2020), मिस्री अरबी (28 जुलाई 2020) और फ़ारसी संस्करणों (22 अप्रैल 2024) ने 10,00,000 लेख पार किए हैं।

5 सितंबर 2015 को स्वीडिश विकिपीडिया ने 20,00,000 लेख पार किए, जिसके बाद आए सिबुआनो (14 फरवरी 2016),[1] जर्मन (19 नवंबर 2016), फ़्रांसीसी (8 जुलाई 2018), डच (8 मार्च 2020), रूसी (18 सितंबर 2024) और स्पेनी संस्करण (2 जनवरी 2025)।

27 अप्रैल 2016 को स्वीडिश विकिपीडिया ने 30,00,000 लेख पार किए, जिसके बाद आए सिबुआनो (14 फरवरी 2016)[1] और जर्मन संस्करण (25 मार्च 2025)।

11 फरवरी 2017 को सिबुआनो विकिपीडिया ने 40,00,000 लेख पार किए।[1]

8 अगस्त 2017 को सिबुआनो विकिपीडिया ने 50,00,000 लेख पार किए।[1]

14 अक्टूबर 2021 को सिबुआनो विकिपीडिया ने 60,00,000 लेख पार किए।[1]

वर्ष 2004 में विकिपीडिया ने "समुदाय" वर्ग में वेबी पुरस्कार और "डिजिटल समुदाय" वर्ग में प्रिक्स आर्स इलेक्ट्रोनिका जीते। वर्ष 2015 में विकिपीडिया के समुदाय को सामूहिक रूप से इरेज़मस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भाषा संस्करण

पाठ्य विकिपीडिया के बारे में

ये भी देखें

टिप्पणियाँ

  1. a b c d e f g छोटे और कमज़ोर समुदायों वाली कुछ परियोजनाओं का आकार बॉट के द्वारा कम गुणवत्ता की सामग्री के सामूहिक निर्माण के कारण बहुत बड़ा हो जा सकता है। इसके विशेष उदाहरण हैं स्वीडिश और सिबुआनो विकिपीडियाएँ। अक्टूबर 2017 में सिबुआनो विकिपीडिया को बंद करने का प्रस्ताव भी देखें।