नारीवाद और लोककथा 2021

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Feminism and Folklore 2021 and the translation is 90% complete.
  • Homepage
  • २०२४
  • २०२३
  • २०२२
  • २०२१
  • २०२०
  • २०१९
  • Commons homepage
Welcome to Feminism and Folklore!


नारीवाद और लोककथा एक अंतरराष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता है जिसका आयोजन विकिपीडिया पर प्रतिवर्ष फरवरी और मार्च के महीने में विकिपीडिया पर लोक संस्कृतियों और लोक संस्कृतियों में महीलाओ को आलेख करने के लिए किया जाता है। यह परियोजना फोटोग्राफी अभियान विकी लव्स फोकलोर (डब्ल्यूएलएफ) का विकिपीडिया संस्करण है जो दुनिया भर में लोककथाओं की परंपराओं का दस्तावेजीकरण करने के लिए विकिमीडिया कॉमन्स पर आयोजित किया जाता है।

प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य दुनिया भर में मुक्त विश्वकोश विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया फाउंडेशन परियोजनाओं में मानव सांस्कृतिक विविधता पर लेख एकत्र करना है। इस वर्ष हम दुनिया भर में लोक संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमे लिंग भेद को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, क्योंकि हम दुनिया भर के अन्य सहयोगियों और समूहों के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

2019 से, हम एक बहुभाषी विकिपीडिया प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं और हमारे वैश्विक विकिलव आंदोलन के सही पहलू को बढ़ावा देने के लिए इंटर विकी, इंटर-लिंगुअल और इंटर-प्रोजेक्ट सहयोग की अनुमति देने के लिए मेटा पर प्रोजेक्ट लगाने के लिए चुना गया है। प्रदान किए गए लेखों को लेख के विषयों से मेल खाना चाहिए, जिसका अर्थ है कि अधिकांश उपयोगकर्ता विषयों के करीब कई प्रासंगिक विषयों को खोजने में सक्षम होंगे, चाहे त्यौहार, नृत्य, भोजन, कपड़े या दैनिक जीवन कि दिनचर्या और् उस क्षेत्र की लोक संस्कृति पर जोर दे। आप हमारी कार्य सूची से एक लेख चुनने के लिए स्वतंत्र हैं, या अपना खुद का एक विषय चुनें, बशर्ते यह मुख्य विषय के संबंध में हो और लिंग भेद को कम करने मे मदद करे। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के अलग-अलग समूहों के लिए अलग-अलग अर्थ हैं, इसलिए यह सामग्री को बढ़ाता है, परस्पर संवाद में मदद करता है, और जीवन के अन्य तरीकों के लिए आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करता है। यह उपयोगकर्ताओं की खपत के लिए सांस्कृतिक विविधता ज्ञान को भी सामने लाता है।

विषय

इस वर्ष विकिपीडिया पर नारीवाद और लोककथा प्रकल्प में नारीवाद, महिला आत्मकथाओं और लिंग केंद्रित विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा और् विकी लव्स फोकलोर लोक संस्कृति विषय में तथा लिंग भेद विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

लोककथा -दुनिया भर की जिन मे लोक उत्सवों, लोक नृत्यों, लोक संगीत, लोक गतिविधियों, लोक खेलों, लोक व्यंजनों, लोक परिधानों, परी कथाओं, लोक नाटकों, लोक कलाओं, लोक धर्म और् पौराणिक कथाओं शामिल है, सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है।

लोककथाओं में महिलाएं- शामिल हैं, लेकिन लोककथाओं, लोक संस्कृति में महिलाओं और विशेष हस्तियों तक ही सीमित नहीं है(लोक कलाकार, लोक नर्तक, लोक गायक, लोक संगीतकार, लोक खेल खिलाडी, पौराणिक कथाओं में महिलाएं, लोककथाओं में महिला योद्धा, चुड़ैलों और चुड़ैल के शिकार, परियों की कहानी और अधिक)।

समयरेखा

1 फरवरी 2021 00:01 UTC - 31 मार्च 2021 11:59 UTC

नियम

विस्तारित या नए लेख में न्यूनतम 3000 बाइट होने चाहिए। लेख का अनुवाद मशीनी नहीं होना चाहिए। 1 फरवरी से 31 मार्च के बीच लेख का विस्तार या निर्माण किया जाना चाहिए। लेख का विषय नारीवाद और लोककथाओं के अंदर होना चाहिए। कोई कॉपीराइट उल्लंघन और अक्षमता के मुद्दे नहीं होने चाहिए और लेख में विकिपीडिया नीतियों के अनुसार उचित संदर्भ होना चाहिए। फाउंटेन टूल पर विकिपीडिया अभियान स्थापित करने के लिए स्थानीय समन्वयक को प्राथमिकता दी जाती है। आप डैशबोर्ड पर भी प्रोजेक्ट सेट कर सकते हैं। अगर स्थानीय समन्वयक फाउंटेन टूल स्थापित नहीं कर रहा है, तो लेख की सूची के साथ परिणाम मीडियाविकी परियोजना के परिणाम पृष्ठ पर सूचीबद्ध करने की आवश्यकता है। फाउंटेन टूल स्थापित करने के लिए किसी भी सहायता के मामले में, कृपया संपर्क करें।(अपने ईमेल)

पुरस्कार

शीर्ष योगदानकर्ताओं के लिए पुरस्कार (अधिकांश लेख):

  • प्रथम पुरस्कार: $ ३०० अमरीकी डॉलर
  • द्वितीय पुरस्कार: $ २०० अमरीकी डॉलर
  • तीसरा पुरस्कार: $ १०० अमरीकी डॉलर
  • सांत्वना पुरस्कार शीर्ष 15 विजेता:$ १० अमरीकी डॉलर प्रत्येक

Jury Notice

Please complete the jury work and declare the results by 15 April or your community will be ineligible to receive prizes.