मैथिली विकिमीडियाई सदस्य समूह
MWUG
| मैथिली विकिमीडियाई सदस्य समूह | |
|---|---|
Nepal, India | |
| स्थान | वैश्विक ऑनलाइन समुदाय-आधारित |
| संबद्धता कोड | MWUG |
| देश का कोड |
|
| स्वीकृति की तिथि | February 8, 2016; 9 वर्ष पहले (2016-०२-08) |
| आधिकारिक भाषा(एँ) | |
| प्रमुख लोग | |
| रिपोर्ट्स | वार्षिक रिपोर्ट्स |
| संबद्धताएँ | विकिमीडिया संस्थान |
| वेबसाइट | आधिकारिक वेबसाइट |
| ईमेल पता | maithiliwikimedians |
| मेलिंग सूची | mai@list.wikimedia.org |
| @maiwiki | |
| @MaithiliWikimedians | |
| आदर्शोक्ति | मैथिली में विकिमीडिया परियोजनाओं को बढ़ावा देना |
- CH Wikimedia CH
- GB Wikimedia UK
- KR 위키미디어 한국
- US-NYC Wikimedia New York City
- CAT Amical Wikimedia
- ESP-WE Wikiesfera Grupo de Usuarixs
- H-GAPS H-GAPS User Group
- NGA-HA Hausa Wikimedians User Group
- NGA-IG Igbo Wikimedians User Group
- US-NE New England Wikimedians
- WJ WikiJournal
- WK? Whose Knowledge?
मैथिली विकिमीडियाई (Maithilī Wikimedīans; आधिकारिक रूप से संक्षेप में MWUG) ऐसे विकिमीडियाइयों का एक समूह है जो मैथिली भाषा से संबंधित कई परियोजनाओं में काम करते हैं। मैथिली विकिपीडिया एक मुक्त पहुँच और मुक्त सामग्री वाला एक इंटरनेट ज्ञानकोश है, जो गैर-लाभकारी संगठन विकिमीडिया संस्थान द्वारा समर्थित और होस्ट किया जाता है। जो भी साइट तक पहुँच सकता है, वह उसके लेखों को मैथिली भाषा में सम्पादित कर सकता है। इसका लक्ष्य है मैथिली विकिमीडियाइयों की विकिमीडिया से संबंधित उनके प्रयासों में मदद करना और स्थानीय संगठनों के विकिमीडिया परियोजनाओं के उपयोग में उनके साथ सहभागिता करना।
इस संबद्ध निकाय का उद्देश्य है निःशुल्क और मुक्त शैक्षिक सामग्री की उपलब्धता को समर्थित करना, बढ़ावा देना, और उसके बारे में आम जनता को जागरूक करना। इस संबद्ध निकाय को 8 फरवरी 2016 को विकिमीडिया संस्थान की संबद्ध निकाय समिति (AffCom) द्वारा मान्यता प्राप्त हुई थी।
वैश्विक विकि(प)मीडिया आंदोलन में हिस्सा लेने की अच्छी नीयत रखने तथा मैथिली भाषा में मुक्त ज्ञान को फैलाने के उद्देश्य तक पहुँचने के लिए समुदाय के स्वयंसेवी सदस्यों ने विकिमीडिया आंदोलन को समर्थित करने के लिए एक स्थानीय संगठन को पंजीकृत करने का फैसला लिया।
हम विकिमीडिया संस्थान के उद्देश्यों को समर्थित करते हैं और विकिमीडिया रणनीति आंदोलन 2030 के लिए गतिविधियाँ विकसित करते हैं, जिसमें विकिमीडिया परियोजनाओं और कई दूसरे संबंधी मुक्त ज्ञान के पहलों पर स्वयंसेवकों का काम शामिल होता है।
उद्देश्य
- मैथिली भाषा में विकिपीडिया को बढ़ावा देना।
- मिथिला क्षेत्र और संबंधित विषयों पर अंग्रेज़ी और सभी दूसरी भाषाओं में सामग्री को बेहतर बनाना।
- अलग-अलग भाषाओं की विकिपीडिया परियोजनाओं पर मैथिली और मिथिला से संबंधित विषयों को बढ़ावा देना।
- नेपाल और भारत में मैथिली भाषा से संबंधित विकिमीडिया परियोजनाओं को बढ़ावा देना और उनकी जागरूकता बढ़ाना।
- समुदाय को शामिल करके सदस्य समूह और विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए नए योगदानकर्ताएँ पाना।
- मैथिली भाषी देशों में मुक्त ज्ञान आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए समकक्ष लक्ष्यों वाली दूसरी संस्थाओं के साथ सहयोग करना।
- मैथिली भाषी देशों (नेपाल और भारत) के कानूनों के अनुसार उनमें सदस्य समूह के कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त करवाना।
- मुक्त ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय अधिकारियों, संगठनों और व्यक्तियों के साथ सहयोग करके उनसे अनुदान और दूसरी सामग्री प्राप्त करना।
- विकिमीडिया संस्थान और इसकी संबद्ध निकायों, विकिमीडिया समुदायों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करके विकिमीडिया आंदोलन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना और विकिमीडिया परियोजनाओं को समृद्ध बनाना।
गतिविधियाँ
- विकि मीटअप्स आयोजित करना।
- ऑनलाइन और ऑफ़लाइन लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित करना।
- कार्यशाले और मीटअप्स आयोजित करना।
- आम तौर पर विकिमीडिया परियोजनाओं और मुक्त सामग्री को बढ़ावा देना।
- विकिमीडिया के संसाधनों के शिक्षा में प्रयोग को प्रोत्साहित करना।
- क्रिएटिव कॉमन्स में मौजूद सामग्री इकट्ठा करके उसे विकिमीडिया कॉमन्स पर अपलोड करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना।
WMF के लिए समर्पित संपर्क
विकिमीडिया संस्थान के लिए दो समर्पित संपर्क:
- Pankaj Deo - pankaj.deo2010
gmail · com - Bijay Chaurasia - bijaychaurasia25
gmail · com
हमारे साथ शामिल हों!
विकिमीडिया परियोजनाओं का कोई भी योगदानकर्ता इस सदस्य समूह का एक साधारण सदस्य बन सकता है। अगर आप हमारे साथ मिलकर एक सदस्य बनना चाहते हैं, कृपया ईमेल के ज़रिए हमसे संपर्क करें। आप नीचे के अनुभाग में संपर्क की जानकारी पा सकते हैं। या फिर बस नीचे के "शामिल हों" बटन पर क्लिक करें।
इस पृष्ठ पर आप हमारे स्वयंसेवकों की एक पूरी सूची पा सकते हैं।
क्षेत्रीय और वैश्विक विकिमीडिया कार्यक्रमों में भागीदारी
संकल्प
गैलरी
Questions for the Maithili Wikimedians? Get in touch with our team by emailing maithiliwikimedians@gmail.com
Join Maithili Wikimedians Mailing list