विकिपुस्तक

विकिपुस्तक, जिसे पहले विकिमीडिया मुक्त पाठ्यपुस्तक परियोजना और विकिमीडिया-पाठ्यपुस्तक के नामों से जाना जाता था, विकिमीडिया संस्थान की एक परियोजना है जिसकी शुरुआत 10 जुलाई 2003 को हुई थी। इसमें विकिज्यूनियर भी स्थित है।
यह परियजोना मुक्त पाठ्यपुस्तकों और नियमपुस्तकों का एक संकलन है। आप हर विकिपुस्तक मॉड्यूल के ऊपर दिखने वाले "इस पृष्ठ को सम्पादित करें" वाली कड़ी पर क्लिक करके किसी भी पुस्तक मॉड्यूल को सम्पादित कर सकते हैं।
इस परियोजना की शुरुआत कार्ल विक द्वारा मानवता तक शिक्षा पहुँचाने और सर्वोच्च-गुणवत्ता की शिक्षण की सामग्री की कीमत और दूसरी बाधाओं को कम करने के लिए कार्बनिक रसायन और भौतिकी जैसे मुक्त सामग्री के पाठ्यपुस्तकों का निर्माण करने के लिए एक स्थान के अनुरोध से हुई थी। इसकी शुरुआत 10 जुलाई 2003 को की गई थी और यह तब से लगातार बढ़ता आ रहा है। इस निरंतर वृद्धि के चलते 21 जुलाई 2004 को विकिपुस्तक को कई भाषा-विशिष्ट सबडोमेनों में बाँट दिया गया।
साइट की सारी सामग्री क्रिएटिव कॉमन्स श्रेय-समानसांझा 4.0 लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध है। पहली कुछ पुस्तकें पूरी तरह से मौलिक थीं और दूसरों की शुरुआत इंटरनेट पर पाठ्यपुस्तकों के दूसरे स्रोतों से कॉपी किए गए टेक्स्ट के रूप में हुई थी। योगदान अपने निर्माताओं की संपत्तियाँ होते हैं, और कॉपीलेफ़्ट लाइसेंस यह सुनिश्चित करता है कि सारी सामग्री हमेशा मुक्ति से वतरणीय और पुनरुत्पादनीय होगी। अधिक जानकारी के लिए कॉपीराइट्स देखें।
यह साइट कई समाप्त पाठ्यपुस्तकों की समाप्ति की ओर काम कर रही है, जो कि अंततः मुख्यधारा द्वारा अपनाए जाएँगे, जिससे वहाँ पर विकसित और भंडारित टेक्स्ट्स का उपयोग होगा। छापने योग्य PDF संस्करण तुरंत उत्पन्न किए जा सकते हैं, और PediaPress माँग-पर-मुद्रण की सेवाएँ प्रदान करता है। विकिमीडिया संस्थान के प्रेस विज्ञप्ति में अधिक जानकारी है।
चर्चा
- अंग्रेज़ी विकिपुस्तक पर Wikibooks:Reading room
समाचार
- अंग्रेज़ी भाषा
- जर्मन भाषा
मीडिया
अंतरभाषाई सहकारिता
दूतावास पृष्ठ पर विकिपुस्तक के दूतावासों की एक सूची प्रदान की गई है, जो कि दूसरे विकिपुस्तकों से संपर्क करने का सबसे अच्छा तरीका हैं।
विकिपुस्तकों की सूची
बाहरी स्रोत, जो किसी भी मापदंड से डायनामिक रूप से छाँटा जा सकता है, और cronjob द्वारा हर 24 घंटे अपने आप अपडेट किया जाता है
बाहरी स्रोत, उत्पन्न विकिसिनटैक्स, जो सदस्यों द्वारा इस पृष्ठ पर पेस्ट किया जाता है
ध्यान दें: इस सूची में बंद कर दिए गए विकियाँ भी शामिल हैं। ये विकिपुस्तकें बंद कर दिए गए हैं: aa, ak, als, as, ast, ay, bi, bm, bo, ch, co, ga, gn, got, gu, kn, ks, lb, ln, lv, mi, mn, my, na, nah, nds, ps, qu, rm, se, simple, su, sw, tk, ug, uz, vo, wa, xh, yo, za, zh-min-nan, zu (कुल 44)। इस सूची में लॉक कर दिए गए विकियाँ भी शामिल हैं, जैसे ang और ie।
- These statistics are updated several times a day. You might need to purge the cache to see the latest numbers.
| Totals | Book modules | All pages | Edits | Admins | Users | Active users | Files |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| All active Wikibooks | 356,326 | 1,258,002 | 12,953,646 | 181 | 4,874,719 | 1,971 | 39,262 |
विकिपुस्तक को होस्ट करने के लिए विकिपीडिया का उपयोग करने वाली भाषाएँ
- आलेमानिक विकिकोश को आलेमानिक विकिपीडिया पर एक अलग नामस्थान के रूप में बनाया गया है।
- बवेरियाई विकिकोश को बवेरियाई विकिपीडिया पर एक अलग नामस्थान के रूप में बनाया गया है।
- राइन फ़्रैंकोनियाई विकिकोश को राइन फ़्रैंकोनियाई विकिपीडिया पर एक अलग नामस्थान के रूप में बनाया गया है।
बाहरी कड़ियाँ
- विकिपुस्तक: पाठ्यपुस्तकों और दूसरे पाठ्यों का विकास एवं छितरण।