मीडियाविकि
मीडियाविकि GPL के अंतर्गत प्रकाशित विकि सॉफ़्टवेयर है जिसका विकिमीडिया संस्थान और दूसरी वेबसाइटों द्वारा उपयोग किया जाता है। यह एक विकि, एक सामग्री का आधार जिसे कोई भी सम्पादित कर पाए, का कार्यान्वयित रूप है। इसे विकिमीडिया Phabricator की मदद से विकसित किया जाता है।
मीडियाविकि 1.44.2 नवीनतम स्थिर संस्करण है, और तृतीय-पक्षीय उपयोगकर्ताओं के लिए यही अनुशंसित है। अपने सर्वर्स चलाने वालों को सुरक्षा के कारणों से अपग्रेड कर लेना चाहिए। Special:Version पर दिखाया जाता है कि साइट कौन-सा संस्करण चला रही है। आप इस संस्करण को काम में देखने के लिए लोकल प्रयोगस्थल का उपयोग कर सकते हैं।
मीडियाविकि 1.44.2 अब MediaWiki.org, वही साइट जो सॉफ़्टवेयर के प्रलेखन के लिए ज़िम्मेदार है, से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सभी विकिमीडिया साइटों पर इस समय मीडियाविकि 1.46.0-wmf.1 (fef7bf3) चल रहा है। तृतीय-पक्षीय उपयोगकर्ताओं को सार्वजनिक सर्वरों पर मीडियाविकि के आल्फ़ा या बीटा संस्करण नहीं चलाने चाहिए।
जानकारी
- पुस्तिका (मीडियाविकि का उपयोग करना सीखें)
तकनीकी विकासक अनुभाग
- मेलिंग सूचियाँ, विशेषतः wikitech-l
- #mediawikiजुड़ें
विविध
- मीडियाविकि की सुविधाएँ
- स्थापना और कॉन्फ़िगरेशन
- स्क्रीनशॉट्स सहित मीडियाविकि का ट्यूटोरियल: मीडियाविकि को कैसे स्थापित और कॉन्फ़िगर करें, स्किन्स कैसे बदलें, एक्सटेंशन्स कैसे जोड़ें
तकनीकी
संस्करण
मीडियाविकि के वर्तमान में समर्थित प्रकाशनों के लिए संस्करण जीवनचक्र देखें।
डेटाबेस डम्प
विकिपीडिया के लेख डेटाबेस के डाउनलोड करने योग्य डम्प्स के लिए Wikipedia:Database download देखें। डेटाबेस के प्रारूप और फ़ील्ड्स के बारे में जानकारी के लिए डेटाबेस का लेआउट देखें।
किसी लोकल मीडियाविकि साइट का अपना डम्प बनाने के लिए अपने मीडियाविकि स्थापना वृक्ष के maintenance डिरेक्ट्री में पाए जाने वाले dumpBackup.php स्क्रिप्ट का उपयोग करें।
एक पूर्ण बैकअप के इन्वोकेशन का उदाहरण कुछ ऐसा हो सकता है:
php maintenance/dumpBackup.php --full > full.xml
dumpBackup.php को बिना किसी पैरामीटर के (निम्नलिखित) चलाने पर कमांड पंक्ति के विकल्पों की व्याख्या कर दी जाती है।
php maintenance/dumpBackup.php
हालाँकि, इसके स्रोत कोड में ऐसे कुछ विकल्प हैं जो प्रलिखित नहीं किए गए हैं।
