अनुदान:MSIG/उदाहरण/केन्द्र अनुसंधान

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Grants:MSIG/Examples/Hubs research and the translation is 100% complete.

आवेदन करने से पहले

आप मेटा पर सूचीबद्ध केन्द्रों के बारे में चल रहे प्रस्तावों के बारे में पढ़ सकते हैं। नवंबर २०२० में, केन्द्रों को गति रणनीति कार्यान्वयन के लिए प्राथमिकता के रूप में चुना गया था। कई प्रस्ताव प्रगति पर हैं। प्रस्ताव निम्नलिखित चरणों में हैं:

  1. अनुसंधान: केन्द्रों की भूमिका की पहचान करने के लिए डेटा एकत्र करना और यह पता लगाना कि अतीत में कोई समान संरचना मौजूद थी या नहीं।
  2. योजना: अगले चरणों को परिभाषित करने के लिए संभावित केन्द्र समुदायों के साथ प्रारंभिक बातचीत।

वर्तमान में यह सिफारिश की गई है कि कोई भी नया अनुदान अनुरोध इन दो चरणों में से एक के साथ शुरू होना चाहिए। चरणों में व्यापक कार्य की आवश्यकता होती है।

अनुदान-वित्त पोषित प्रस्तावों को केन्द्रों के बारे में चर्चा से कम से कम एक प्रश्न को संबोधित करने की आवश्यकता है:

  • "केन्द्र" क्या है।? यह "गैर-केन्द्र" संरचना से कैसे अलग है?
  • "केन्द्रों" के उद्देश्य क्या हैं? यह समुदाय के लिए क्या "मूल्य" लाएगा?
  • विकिमीडिया आंदोलन में एक "केन्द्र" और अन्य संरचनाओं के बीच क्या संबंध है? अन्य मौजूदा संरचनाओं के साथ इसके अधिव्यापन को कैसे रोका जाएगा? यदि मौजूदा संरचनाओं के साथ अधिव्यापन है, तो इसे कैसे संभाला जाएगा?
  • क्या वित्त पोषित कार्य संबंधित केन्द्र से गुजरना चाहिए? जब कोई परियोजना एक से अधिक केन्द्रों (क्षेत्रीय और विषयगत) के अंतर्गत आता है तो क्या होगा?
  • क्या संबद्ध बोर्ड के सदस्य अपने क्षेत्रीय केंद्र में निर्णय लेने वाले भी हो सकते हैं? यदि हां, तो हितों के टकराव को कैसे संभाला जाएगा? यदि नहीं, तो क्षेत्रीय केन्द्र में निर्णय लेने वाले कौन होंगे?
  • केन्द्र कैसे शुरू होते हैं? केन्द्रों को 'प्रचारित' कैसे करें?

उदाहरण

  1. अनुसंधान: एक केन्द्र अनुसंधान अनुदान प्रस्ताव का उदाहरण।
  2. योजना: अनुदान योजना प्रस्ताव का एक उदाहरण।
statusप्रारूप
xx.wikipedia.org
यह एक निश्चित क्षेत्र में केन्द्र अनुसंधान पर एक सुव्यवस्थित अनुदान प्रस्ताव का एक उदाहरण है।
targetस्थानीय क्षेत्र के १० सहयोगी
start date१५ नवंबर
start year2021
end date१५ मार्च
end year2022
budget (local currency)(N/A)
budget (USD)(N/A)
grant typeसंगठन
join
endorse

आवेदन आपकी पसंदीदा भाषा में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

यह उदाहरण दिखाता है कि केन्द्र विकास के लिए एक अच्छी तरह से संरचित केन्द्र अनुरोध कैसा दिखना चाहिए। इसका पालन करना अनिवार्य नहीं है: अपने स्वयं के अनुदान अनुरोध को तैयार करने में मदद करने के लिए इसे एक संदर्भ के रूप में उपयोग करें। आपके अनुदान अनुरोध को अनुदान मानदंडों को पूरा करना चाहिए (जो व्यावहारिक रूप से इस उदाहरण में दिखाए गए हैं) और साथ ही साथ आपके अपने अद्वितीय लक्ष्य भी।

सारांश

यह एक शोध परियोजना का एक उदाहरण है जो एक उभरते समुदाय में समुदाय के सदस्यों की जरूरतों और प्राथमिकताओं की पहचान करने का प्रयास कर रहा है। समुदाय के सदस्य यह जानने के लिए इच्छुक हैं कि क्या कोई हब उन्हें चुनौतियों से उबरने में मदद कर सकता है। इन चुनौतियों में यह तथ्य शामिल है कि यह एक भाषा समुदाय है जो विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है और एक साथ काम करने के सर्वोत्तम तरीकों को खोजने की कोशिश कर रहा है। इस शोध के बाद, समुदाय भविष्य के विकास की योजना पर निर्णय लेने का इरादा रखता है, चाहे वह हब के माध्यम से हो या नहीं। समुदाय अन्य समुदायों के लिए निष्कर्षों को साझा करने का इरादा रखता है ताकि वे इससे सीख सकें।

परियोजना लक्ष्य

आपके परियोजना के परिणाम क्या होंगे? एक विशिष्ट आंदोलन रणनीति पहल को आगे बढ़ाने में उन परिणाम का क्या योगदान होगा?

आपकी परियोजना किस विशिष्ट आंदोलन रणनीति पहल पर और क्यों ध्यान केंद्रित करती है? कृपया यहां वर्णित पहलों में से एक का चयन करें
२५. क्षेत्रीय और विषयगत हब: हब को नवंबर २०२१ में कार्यान्वयन के लिए आंदोलन रणनीति पहल में प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, "हब" में अभी भी एक परिभाषा का अभाव है। हमारे क्षेत्र में कई छोटे सहयोगि है ​जिनके पास आवश्यक समर्थन की कमी है, उन्हें अधिक समन्वय और सहयोग गतिविधियों की आवश्यकता है। हमारे क्षेत्र में एक हब के दायरे को परिभाषित करना महत्वपूर्ण है।

परियोजना पृष्ठभूमि

आप परियोजना कब शुरूऔर खत्म करेंगे?
प्रारंभ तिथि: १५ नवंबर २०२१
अंतिम तिथि: १५ मार्च २०२२
आपकी परियोजना गतिविधियाँ कहाँ होंगी?
अंटार्कटिक क्षेत्र हमारा मुख्य केंद्र है। अनुसन्धान में यह भी विचार किया जायेगा की क्या करीबी संबंधित समुदाय भाग लेने में रुचि रखते हैं या नहीं।
क्या आप इस परियोजना पर अन्य समुदायों या सहयोगियों के साथ सहयोग कर रहे हैं? कृपया इस बात का विवरण दें कि परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भागीदार एक साथ कैसे काम करेंगे।
लक्ष्य समुदायों में क्षेत्र के सभी ऑन-विकी और संबद्ध समुदाय शामिल होंगे।
परियोजना द्वारा किस विशिष्ट चुनौती को हल किया जाएगा? समस्या को हल करने के लिए आप किन अवसरों का लाभ उठाने की योजना बना रहे हैं?
परियोजना द्वारा संबोधित चुनौतियां:
  • विकास: छोटे सहयोगियों में भविष्य के विकास का समर्थन करने की क्षमता का अभाव है। उदाहरण के लिए, २०२० के बाद से, इस क्षेत्र के अधिकांश सहयोगी या तो निष्क्रिय हैं या उनकी गतिविधियों की संख्या में गिरावट आई है।
  • समन्वय: हमारे क्षेत्र को विकिमीडिया आंदोलन की प्रक्रियाओं में भाग लेते समय समन्वित या प्रतिनिधि निर्णय लेने के मुद्दों का सामना करना पड़ा। हम उन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं जो हमारे सभी सहयोगियों को एक ही बातचीत में शामिल होने से रोकती हैं।
परियोजना द्वारा चुने गए अवसर:
  • आंदोलन रणनीति: वर्तमान आंदोलन रणनीति पहल सुधार के लिए एक अवसर प्रदान करती है। हम इसे अपने क्षेत्र को आंतरिक रूप से जोड़ना शुरू करने और अपने काम को बेहतर बनाने के लिए समाधान तलाशने के अवसर के रूप में देखते हैं।
क्या परियोजना का उद्देश्य अनुदान से संबंधित सामुदायिक वार्तालापों में साझा किए गए उदाहरणों में से एक को लागू करना है? यदि हाँ, तो कौन सा?
यह, अपने आप में, एक उदाहरण है।

परियोजना की गतिविधियाँ

परियोजना में क्या विशिष्ट गतिविधियाँ होंगी? कृपया विस्तार से गतिविधियों का उल्लेख करें।
अनुसंधान परियोजना पिछले अनुदानों के इन दो उदाहरणों का अनुसरण करती है: CEE नीड्स रिसर्च तथा रिसर्च इन रीजनल हब। अनुसंधान परियोजना निम्नलिखित योजना के अनुसार की जाएगी:
  1. हब संरचना का मानचित्रण: शोधकर्ता "हब" के समान संरचनाओं के साथ दो पिछले प्रयोगों की समीक्षा करेंगे; स्थानीय रूप से (क्षेत्र में), विश्व स्तर पर (विकिमीडिया मूवमेंट में) या बाहरी रूप से (विकिमीडिया मूवमेंट के बाहर)। शोधकर्ता पिछले प्रलेखन का विश्लेषण करेंगे। शोधकर्ता सफलताओं और चुनौतियों के बारे में जानने के लिए प्रत्येक संरचना से कम से कम एक व्यक्ति से बात करेंगे।
  2. जरूरतों को परिभाषित करना: अनुसंधान का प्राथमिक उद्देश्य यह स्थापित करना है कि हब की आवश्यकता क्यों है। सीमांत समुदायों पर विशेष ध्यान देने के साथ, क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के साथ सर्वेक्षण, साक्षात्कार और बैठकों के माध्यम से आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। हब के बारे में चर्चा के अलावा, समुदायों से स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों के बारे में पूछा जाएगा। अनुसंधान यह कल्पना करने की कोशिश करेगा कि एक हब समुदायों की जरूरतों को कैसे पूरा कर सकता है।
  3. रिश्तों को परिभाषित करना: प्रतिभागियों और साक्षात्कारकर्ताओं से भविष्य के "हब" और मौजूदा संरचनाओं के बीच के संबंध के बारे में पूछा जाएगा। स्थानीय सहयोगियों, संबद्ध समिति और फाउंडेशन के लिए हब के संबंध का पता लगाया जाएगा। यह हब के उद्देश्य को परिभाषित करने में मदद करेगा।
  4. अंतिम सिफारिशें: परिणामों और सिफारिशों के साथ अंतिम रिपोर्ट बनाने के लिए एकत्रित डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। सिफारिशों से ऊपर वर्णित प्रश्नों में से कम से कम एक को हल करने की उम्मीद है। सिफारिशों को हब परियोजना के साथ आगे बढ़ने के लिए शुरुआती अगले चरणों का भी सुझाव देना चाहिए।
आप परियोजना की प्रगति और परिणामों पर समुदायों को अद्यतन रखने का इरादा कैसे रखते हैं? कृपया समुदाय को अद्यतन करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम या उपयोगकर्ता नाम जोड़ें।
अनुदान का अनुरोध:
  • यदि प्राप्त हुआ तो हम अपने समुदाय को अनुदान अनुरोध और इसकी अनुमोदन स्थिति की घोषणा करेंगे। भागीदारी की पहल:
  • सर्वेक्षण और साक्षात्कार में भाग लेने के लिए घोषणाएं होंगी। प्रतिभागियों को चौपाल, मेलिंग सूची और टेलीग्राम समूहों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  • संबद्ध नेताओं (बोर्ड सदस्यों और कार्यकारी कर्मचारियों) के साथ आउटरीच गतिविधियां और साक्षात्कार होंगे। परिणाम निम्नलिखित तरीकों से साझा किए जाएंगे:
  • अनुसंधान परियोजना की अंतिम रिपोर्ट को चौपाल, मेलिंग सूची और टेलीग्राम के माध्यम से साझा किया जाएगा।
  • सिफारिशों के साथ अंतिम परिणाम पेश करने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी।
  • कम से कम एक आगामी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से निष्कर्ष और सीख अन्य क्षेत्रों के साथ साझा की जाएगी।
इस परियोजना को पूरा करने के लिए कौन जिम्मेदार होगा और उनकी जिम्मेदारियां क्या हैं?
परियोजना को निम्नलिखित भूमिकाओं के साथ तीन सहयोगियों द्वारा सह-नेतृत्व किया जाएगा:
  • पहला: रसद, इसमें अनुदान प्रसंस्करण, वितरण और रिपोर्टिंग, बैठक समर्थन और प्रलेखन शामिल हैं।
  • दूसरा: डेटा संग्रह, इसमें साक्षात्कार, सर्वेक्षण और चर्चा शामिल हैं जिसके दौरान अनुसंधान आयोजित किया जाएगा।
  • तीसरा: डेटा विश्लेषण, इसमें डेटा समीक्षा और परिणाम मूल्यांकन शामिल हैं।
  • अनुसंधान परियोजना की डिजाइन, योजना और अंतिम रिपोर्ट को तीन सहयोगियों के बीच एक समान जिम्मेदारी होगी।

अतिरिक्त जानकारी

यदि आपकी गतिविधियों में सामुदायिक चर्चा शामिल है, आप कैसे सुनिश्चित करेंगे कि बातचीत उपयोगी होगी? अनुकूल नीति या सार्वभौमिक आचार संहिता के लिए लिंक प्रदान करें जिसे इन चर्चाओं का समर्थन करने के लिए लागू किया जाएगा।
यदि आपकी गतिविधियों में बैठकें शामिल हैं, तो आपको जोखिम मूल्यांकन संलेख में उल्लिखित चरणों को पूरा करने की आवश्यकता है। कृपया जोखिम मूल्यांकन उपकरण की अपनी पूरी की गई प्रति का लिंक प्रदान करें।
(N/A)
यदि आपकी गतिविधियों में भुगतान किए गए ऑनलाइन टूल का उपयोग शामिल है, तो कृपया इन उपकरणों और उनके उद्देश्य का वर्णन करें।
हम निम्नलिखित उपकरणों का उपयोग करेंगे:
  • Zoom: हम एक बैठक में कई वार्तालाप आयोजित करने के लिए Zoom का उपयोग करेंगे, और बाद में परिणामों पर चर्चा करेंगे।
  • Quirkos: हम गुणात्मक विश्लेषण का समर्थन करने और अनुसंधान डेटा की कल्पना करने के लिए Quirkos का उपयोग करेंगे।
क्या आपकी गतिविधि में अनुवाद शामिल हैं? यदि हाँ, तो अनुवाद किन भाषाओं में किया जाएगा? कृपया अनुवाद करने के लिए जिम्मेदार लोगों का विवरण शामिल करें।
हम दस्तावेज़ को निम्नलिखित भाषाओं में अनुवाद करेंगे:
  • अंटार्कटिकान
  • पेंगुइनीस
  • २ और भाषाएँ।
क्या कोई अन्य विवरण है जिसे आप साझा करना चाहते हैं? औचित्य, अनुसंधान या सामुदायिक चर्चा परिणाम और अन्य जानकारी प्रदान करने पर विचार करें, जो आपके प्रस्तावित प्रोजेक्ट को अधिक संदर्भ देगा।
(N/A)