आंदोलन चार्टर/सामग्री/शब्दावली

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Movement Charter/Content/Glossary and the translation is 100% complete.

एफिलिएट (सम्बद्ध)

आंदोलन के एफिलियट्स, विकिमीडिया आंदोलन में ऐसी संस्थाएँ हैं जिन्हें औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है: या तो विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा, या ग्लोबल काउंसिल की सकारात्मक सलाह (२०२६ के बाद से) के पश्चात विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा। आंदोलन में एफिलियट चार प्रकार के होते हैं:

  • चेप्टर (अध्याय) - विकिमीडिया आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाले और विश्व स्तर पर आंदोलन के काम का समर्थन करने वाले, एक भौगोलिक स्थान के भीतर केंद्रित स्वतंत्र और संस्थापित गैर-लाभकारी संगठन होते हैं। चेप्टर या राष्ट्रीय/उप-राष्ट्रीय संगठन एक ऐसे नाम का उपयोग करते हैं जो उन्हें विकिमीडिया से स्पष्ट रूप से जोड़ता है और जिन्हें उनके काम, प्रचार और धन संग्रहण के लिए विकिमीडिया ट्रेडमार्क का उपयोग करने की अनुमति होती है।
  • विषयगत (Thematic) संगठन - विकिमीडिया आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वतंत्र संस्थापित गैर-लाभकारी संगठन, एक विशिष्ट विषयवस्तु (theme), विषय (topic), विषय (subject) या मुद्दे पर केंद्रित कार्य का समर्थन उनके देशों, क्षेत्रों के भीतर या उनके पार करते हैं। विषयगत संगठन एक ऐसे नाम का उपयोग करते हैं जो उन्हें विकिमीडिया से स्पष्ट रूप से जोड़ता है और जिन्हें उनके काम, प्रचार और धन संग्रहण के लिए विकिमीडिया ट्रेडमार्क का उपयोग करने की अनुमति होती है।
  • विकिमीडिया उपयोगकर्ता समूह (User Groups) - ऐसा बनाया गया है जो एक खुली सदस्यता वाला समूह जिसमे संपर्क हेतु व्यक्ति (ध्वजवाहक) और साथ ही जिनमें परियोजनाएँ करने इतिहास हो, और जिन्हें बनाना आसान हो। उपयोगकर्ता समूह कार्यक्रमों और परियोजनाओं से संबंधित प्रचार के लिए विकिमीडिया चिह्नों को सम्मिलित करना है अथवा नहीं, चुन सकते हैं। उन्हें इनके सीमित उपयोग की अनुमति दी जाती है।
  • अन्य संबद्ध प्रकार - जोकि ग्लोबल काउंसिल और विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा अनुमोदित हो।

चार्टर

यह विकिमीडिया आंदोलन का चार्टर है। यह आंदोलन की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों, अधिकारों और सामान्य मूल्यों को रेखांकित करने वाला एक दस्तावेज है।

सामग्री

किसी पंजीकृत या अपंजीकृत उपयोगकर्ता द्वारा किसी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस का उपयोग करके जोड़ी गई, हटाई गई, बदली गई, संशोधित, संपादित, हटाई गई या अन्यथा संशोधित की गई कोई भी सामग्री जो विकिमीडिया की परियोजनाओं के किसी भी पहलू में बदलाव लाती हो।

योगदानकर्ता

इस आलेख में, योगदानकर्ता वह व्यक्ति है जो विकिमीडिया परियोजना की सामग्री के निर्माण या प्रबंधन, या सामग्री निर्माण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने में भाग लेता हो।

भागीदारी

समानता और भागीदारी के बीच का अंतर।

भागीदारी (समानता) हर किसी के साथ उनकी परिस्थितियों के आधार पर और उन बाधाओं पर विचार करते हुए न्यायपूर्ण व्यवहार करने के मानक स्थापित करने का एक प्रयास है जो उन्हें समान स्तर की उपलब्धि पाने से रोकती हैं। इसे सभी के साथ समान व्यवहार करके पूरा नहीं किया जा सकता।

बाहरी भागीदार

विकिमीडिया आंदोलन के बाहर की संस्थाएँ जो हमारे मूल्यों और मिशन के साथ संरेखित होती हैं और आंदोलन के भीतर एक या अधिक हितधारकों के साथ सहयोग करती हैं। सीधे उपयोग नहीं किया जाता है। सीधी उपयोग नहीं किया जाता।

राजकोषीय प्रायोजक

राजकोषीय प्रायोजक (fiscal sponsor) एक ऐसा संगठन है जो अनुदान प्राप्तकर्ता की ओर से अनुदान का प्रबंधन करता है। इस दस्तावेज़ के संदर्भ में, वित्तीय प्रायोजकों को विकिमीडिया सहयोगी होने की आवश्यकता नहीं है। राजकोषीय प्रायोजकों को अपने स्थानीय संदर्भों में एक चैरिटी/गैर-लाभकारी संगठन के रूप में पंजीकृत संगठनों को सम्मिलित करना होगा, और कुछ बुनियादी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा जो अनुदान देने वाले संगठन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

निःशुल्क ज्ञान

मुक्त ज्ञान (अथवा निःशुल्क ज्ञान) वह ज्ञान है जो मौद्रिक, सामाजिक या तकनीकी प्रतिबंध के बिना उपयोग, पुन: उपयोग और पुनर्वितरित करने के लिए स्वतंत्र है।

धन संग्रहण

धन संग्रहण दान मांगने और प्राप्त करने का कार्य है। इस दस्तावेज़ में, "धन संग्रहण" शब्द का उपयोग स्वतंत्र संगठनों और व्यक्तिगत दानदाताओं से मौद्रिक दान मांगने की प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए किया जाता है। इसमें अक्सर विशिष्ट उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए तीसरे पक्ष द्वारा प्रदान किया गया अनुदान सम्मिलित होता है।

सहयोगियों और क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा किए गए धन संग्रहण को स्थानीय रूप से समन्वित धन संग्रहण के रूप में जाना जाता है। विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा किए गए धन संग्रहण को विश्व स्तर पर समन्वित धन संग्रहण के रूप में जाना जाता है।

समावेशिता

विविधता के उद्भव के लिए स्थितियाँ बनाने के लिए व्यक्तियों और समूहों दोनों द्वारा बहिष्कार और भेदभाव को कम करने के लिए सेटिंग्स, नीतियों और संरचनाओं को संशोधित करने (उदाहरण के लिए, उम्र, सामाजिक वर्ग, जातीयता, धर्म, लिंग, यौन अभिविन्यास, आदि के संबंध में) का कार्य।

आंदोलन/विकिमीडिया आंदोलन

"आंदोलन" या "विकिमीडिया आंदोलन" उन लोगों, संगठनों, गतिविधियों और मूल्यों की समग्रता को संदर्भित करता है जो विकिमीडिया साइटों और परियोजनाओं के पास हैं।

परियोजनाएँ

विकिमीडिया के पास ज्ञान परियोजनाओं की एक श्रृंखला है (जैसे विकिपीडिया, विक्षनरी, विकिडेटा, विकिमीडिया कॉमन्स आदि)। स्थानीय परियोजनाएँ मुख्य रूप से एक ज्ञान परियोजना के भाषाई रूप हैं (उदाहरण के लिए अंग्रेजी विकिपीडिया, तुर्की विक्षनरी)। कुछ ज्ञान परियोजनाएँ अंतर-भाषा हैं और उनमें स्थानीय परियोजनाएँ नहीं हैं, लेकिन वे "परियोजना" और "स्थानीय परियोजना" दोनों हो सकती हैं। ऐसी परियोजनाएं भी हैं जो विकिमीडिया समुदाय के लिए बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करती हैं, जैसे मेटा-विकी और मीडियाविकी विकी।

राजस्व सृजन

  • राजस्व सृजन आंदोलन के एक या अधिक पहलुओं का समर्थन करने के लिए धन प्राप्त करने की प्रक्रिया है। राजस्व सृजन के कुछ उदाहरण हैं:
  • अनुदान संग्रहण (Fundraising)
    • इसमें अक्सर विशिष्ट उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए तीसरे पक्ष द्वारा प्रदान किए गए अनुदान सम्मिलित होते हैं
  • एफिलिएट्स के लिए सदस्यता शुल्क
  • विकिमीडिया उद्यम (Wikimedia Enterprise)

राजस्व सृजन से संबंधित किसी वस्तु के रूप में दान होता है, जब कोई संगठन या व्यक्ति बिना किसी शुल्क के, या रियायती शुल्क लेकर कोई सेवा या भौतिक वस्तुएँ प्रदान करता है। उदाहरणों में शामिल हो सकते हैं:

  • बैठक कक्ष या कार्यालय हेतु स्थान
  • इन्टरनेट की उपलब्धता
  • अभिलेखीय सामग्री तक निःशुल्क पहुँच

संसाधन

संसाधन धन, सामग्री, कर्मचारी, ज्ञान और अन्य संपत्तियों का भंडार या आपूर्ति है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए किया जा सकता है। (ऑक्सफोर्ड शब्दकोश)

विकिमीडिया आंदोलन के मामले में, संसाधनों में सम्मिलित हैं:

  • राजस्व सृजन द्वारा प्राप्त मौद्रिक संपत्ति
  • मानव संसाधन, जिसमें आंदोलन चलाने वाले स्वयंसेवकों की बहुत बड़ी संख्या और स्वयंसेवकों का समर्थन करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों की छोटी संख्या सम्मिलित है
  • विकिमीडिया आंदोलन और इसकी परियोजनाओं और गतिविधियों की, बिना किसी शुल्क के दुनिया को जानकारी उपलब्ध कराने वाले स्रोत के रूप में प्रतिष्ठा
  • परियोजनाओं की सामग्री, जो स्वयंसेवकों द्वारा विकसित और प्रबंधित की गई हैं
  • भौतिक भंडारण जिसमें सॉफ़्टवेयर और परियोजनाओं की सामग्री सम्मिलित है
  • परियोजनाओं और अन्य आंदोलन गतिविधियों का समर्थन करने के लिए शैक्षिक और सूचनात्मक दस्तावेज़ीकरण।

हितधारक

कोई भी व्यक्ति या समूह, चाहे स्वैच्छिक हो या न हो, जिसने किसी संगठन में मानव, वित्तीय या अन्य पूंजी का निवेश किया हो, जो संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति को प्रभावित कर सकते हों या उन उद्देश्यों की प्राप्ति से प्रभावित होते हों।

इस प्रलेख में, हितधारक ऐसा कोई भी हो सकता है, जिसका आंदोलन की संकल्पना के पूरे होने में कोई हिस्सा हो। शुद्ध रूप से कहें, तो इस शब्द के अर्थ में ऑनलाइन और ऑफलाइन समुदाय, सहयोगी और विकिमीडिया फाउंडेशन जैसे संगठित समूह, और सहभागी और साथी जैसे हमारे व्यापक परितंत्र शामिल हैं।

सब्सिडियरी

सब्सिडियरी (अधीनस्थता) का सिद्धांत कहता है कि निर्णय लेने का सर्वश्रेष्ठ प्राधिकार उस जगह होना चाहिए (क) जहाँ परिणामों का उत्तरदायित्व आए; और (ख) जो स्थान उस जगह के बहुत करीब हो जहाँ वे कार्यवाही की जाएँगी जिससे परिणाम निकलते हों।

विकिमीडिया फाउंडेशन

इसे WMF के नाम से भी जाना जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन जो विकिमीडिया परियोजनाओं की मेजबानी करता है, उसके पास उनके अंतर्निहित तकनीकी बुनियादी ढांचे की समग्र जिम्मेदारी है, और विकिमीडिया संस्थाओं और योगदानकर्ताओं के लिए व्यापक सहायता प्रदान करता है। WMF विकिमीडिया परियोजनाओं और संबंधित वेबसाइटों का कानूनी होस्ट है। यह उन ट्रेडमार्क का स्वामी है जो विशेष रूप से विकिमीडिया फाउंडेशन से संबंधित हैं, साथ ही विकिमीडिया परियोजनाओं से जुड़े ट्रेडमार्क भी इसके पास हैं।

विकिमीडियन

इस प्रलेख में, एक विकिमीडियन वह व्यक्ति है जो आंदोलन के ध्येय में योगदान देता है। यह एक संपादक, मीडियाविकि डेवलपर, एक क्यूरेटर, एक आयोजक, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति हो सकता है जो आंदोलन गतिविधियों में समय लगाता है।

आगे पढ़ें