आंदोलन रणनीति/फोरम/प्रस्ताव

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Movement Strategy/Forum/Proposal and the translation is 94% complete.
Outdated translations are marked like this.


आंदोलन रणनीति और अनुशासन टीम सभी को नए आंदोलन रणनीति फोरम के प्रस्ताव की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित कर रही है। लक्ष्य बहुभाषी मंच का उपयोग करके सामुदायिक सहयोग में सुधार करना है।

समीक्षा अवधि २४ मई से २४ जुलाई के बीच है। परीक्षण और चर्चा के लिए एक कार्यात्मक फोरम उपलब्ध है। यदि समुदाय प्रतिक्रिया सकारात्मक हुई तो फोरम को २०२२ विकिमेनिया (अगस्त) से पहले आधिकारिक रूप से शुरू किया जाएगा। यदि नहीं, तो हम प्राप्त प्रतिक्रियाओं की समीक्षा करेंगे प्रस्ताव को बदलने या बंद करने के लिए।

आप अपने विकिमीडिया लॉगिन के साथ एमएस फोरम (गैर-विकी लिंक) में शामिल हो सकते हैं।


हमें आंदोलन रणनीति फोरम की आवश्यकता क्यों है?

आंदोलन रणनीति के कार्यान्वयन के लिए समुदायों, परियोजनाओं और भाषाओं में सहयोग की आवश्यकता है। लोगों को एक दूसरे के साथ सहयोग करने की आवश्यकता है। नए और अनुभवी विकिमीडियन एक साथ आंदोलन रणनीति को लागू करने में सक्षम होने चाहिए। आकस्मिक योगदानकर्ताओं के पास भागीदारी के अवसर होने चाहिए और समर्पित योगदानकर्ताओं के पास काम पूरा करने के लिए आवश्यक उपकरण होने चाहिए।

वर्तमान में, हमारे पास इन जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी है। मेटा-विकी और टेलीग्राम दस्तावेज़ीकरण और चैट करने के लिए अच्छे हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। चर्चाएँ आमतौर पर अलग-अलग समूहों के भीतर सीमित है। जो लोग अंग्रेजी में कौशल नहीं हैं वे स्पष्ट रूप से नुकसान में हैं। इसे बदलने की जरूरत है।

मुख्य विशेषताएं

आंदोलन रणनीति फोरम डिस्कोर्स पर आधारित है, जो सामुदायिक चर्चाओं के लिए एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। आपके पास वेब फोरम और सोशल मीडिया की सभी विशेषताएं हैं। ये विशेषताएं उन समस्याओं के लिए प्रासंगिक हैं जिन्हें हम हल करना चाहते हैं:

  • कोई भी अपने विकिमीडिया खाते से जुड़ सकता है। पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
  • १०० से अधिक भाषाओं में स्वचालित अनुवाद के साथ बहुभाषी बातचीत संभव है। गूगल अनुवाद के माध्यम से स्वचालित अनुवाद सक्षम है; हालांकि, यह बाद में बदला भी जा सकता है।
  • उपलब्धियों के लिए एक इंटरैक्टिव ट्यूटोरियल और बैज के साथ उपयोगकर्ताओं का स्वागत किया जा सकता है।
  • विषयों, श्रेणियों और उपनाम का अनुसरण या म्यूट करने के लिए सूचनाओं को समायोजित किया जा सकता है।
  • वार्तालाप में आसान पाठ स्वरूपण, विस्तारित लिंक, चित्र और इमोजी का उपयोग किया जा सकता है।
  • जटिल बातचीत को उनके प्रतिभागियों द्वारा सारांशित किया जा सकता है, विभाजित या विलय भी किया जा सकता है।
  • परिनियम के लिए पोस्ट को गुमनामी रूप से रिपोर्ट किया जा सकता है। सामुदायिक मध्यस्थ यह सुनिश्चित करते हैं कि सार्वभौमिक आचार संहिता का पालन किया जा रहा है।
  • सभी विशेषताएं मोबाइल और डेस्कटॉप ब्राउज़र पर उपलब्ध हैं।
  • नए उपयोगकर्ताओं को पोस्ट प्रकाशित करने के लिए बधाई दें।

यह विस्तृत सूची नहीं है। यदि आप अधिक विशेषताएं चाहते हैं तो आप अनुरोध या/और अपवोट कर सकते हैं। यदि परिवर्तन लागू करना आसान हुए (उदाहरण के लिए, पाठ्य, प्रक्रिया, या सेटिंग), तो हम उन्हें तत्काल कर देंगे।

समुदाय समीक्षा के लिए प्रश्न

समुदाय समीक्षा के लिए यहां कुछ प्रश्न सुझाए गए हैं। फोरम में या वार्ता पृष्ठ पर आप अपनी राय साझा कर सकते है। हर कोई सवाल पूछ सकता है और अपनी पसंदीदा भाषा में भाग ले सकता है।

निम्नलिखित लिंक आपको फोरम पर पुनर्निर्देशित करते हैं - यह विकी-लिंक नहीं हैं!

अगला चरण

सामुदायिक समीक्षा का लक्ष्य है २४ जुलाई २०२२ तक निर्णय के लिए आम सहमति बनाना।

जैसे-जैसे समीक्षा आगे बढ़ेगी, चर्चाओं के सारांश साझा किए जाएंगे। इन सारांशों में कोई भी योगदान कर सकता है। समीक्षा की एक रिपोर्ट, निर्णय सहित, सहयोगात्मक रूप से तैयार की जाएगी।

तब तक, हम नई चर्चाओं और फोरम के आंकड़ों के सारांश साप्ताहिक रिपोर्ट के तौर पर साझा करना जारी रखेंगे।