Jump to content

विकिसम्मेलन भारत 2023

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page WikiConference India 2023 and the translation is 100% complete.

28 - 30 अप्रैल 2023
हैदराबाद, भारत


मुखपृष्ठ अनुवाद सहायक सम्मेलन से पहले कार्यक्रम जुड़ें दल मित्रवत स्थान नीति सामान्य प्रश्न

विकिसम्मेलन भारत 2023 एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन था जिसने विकिमीडियनों और भारतीय भाषा विकिमीडिया परियोजनाओं और भारत के साथ कुछ दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में आंदोलन से संबंधित अन्य पहलुओं में रुचि रखने वाले हितधारकों के लिए एक साझा मंच प्रदान किया। यह कहानियों, सीखने, सर्वोत्तम प्रथाओं और चुनौतियों से मिलने, जुड़ने और साझा करने और एक क्षेत्र के रूप में भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने का स्थान था। यह सम्मेलन 28‒30 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में हुआ था।

WCI 2023 की विषयवस्तु

विकिसम्मेलन भारत के इस संस्करण का विषयवस्तु था बंधनों को मज़बूत करना। यह सम्मेलन कुछ दक्षिण एशियाई क्षेत्रों के सामुदायिक सदस्यों के लिए जुड़ने, अपने विचार एक-दूसरे के साथ बाँटने, और अपने-अपने समुदायों के विकास के लिए सहयोग करने के लिए एक मौका बना।

भूमिका और उद्देश्य

विकिसम्मेलन भारत को सबसे पहले मुंबई में 2011 को आयोजित किया गया था, और फिर से चंडीगढ़ में 2016 को। हालाँकि तीसरे सम्मेलन की योजना 2020 को थी, इसे कोविड-19 महामारी की वजह से टालना पड़ा था।

2023 के सम्मेलन का उद्देश्य था दक्षिण एशिया से भारत और दूसरे इंडिक समुदायों को साथ लाकर क्रॉस-समुदाय बंधन बढ़ाना, तथा ज्ञान और अनुभव बाँटना। विकिसम्मेलन 2023 के मुख्य उद्देश्य थे:

  • क्षेत्र में मौजूद विकिमीडिया के सदस्यों, परियोजनाओं, समुदायों, संबंधियों, और ठेकेदारों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, विकसित करना, मज़बूत बनाना, और समर्थित करना।
  • हिस्सेदारों के बीच ज्ञान, अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं के बाँटने को समर्थित करना, तथा उनके कौशलों को बढ़ाने, समस्याओं पर चर्चा करने, और एक-दूसरे के कार्यों को संजोने के लिए एक मंच प्रदान करना।
  • छोटे समुदायों को अनुभवी विकिमीडियाइयों, स्थापित समुदायों और संबंधियों से जोड़कर उनकी वृद्धि का समर्थन करना।
  • भविष्य में उपयोग के लिए पिछले चार वर्षों में समुदाय के कई सदस्यों द्वारा परियोजनाओं, अभियानों, कार्यक्रमों, आदि जैसी क्रियाओं से मिली सीख को प्रलेखित करना।
  • अगले कुछ सालों के लिए रणनीति तैयार करना, कि हम किस तरह से साथ मिलकर भारत में आंदोलन को गढ़ सकते हैं और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में इसकी वृद्धि पर योगदान कर सकते हैं।

समयरेखा

  • सम्मेलन में भाग लेने के लिए सत्रों और छात्रवृत्ति आवेदनों का आह्वान 11 नवंबर 2022,00:00 IST को शुरू हुआ।
  • और 14 दिसंबर 2022, 23:59 IST को बंद हो गया।
  • छात्रवृत्तियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए भागीदारी टैब देखें।
  • सत्र का अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कृपया सत्रों के प्रस्ताव टैब देखें।

स्थान और कार्यक्रम के दिनांक

  • स्थान: हैदराबाद, तेलंगाना
  • दिनांक: 28-30 अप्रैल 2023