Jump to content

विकि लव्स प्राइड

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wiki Loves Pride and the translation is 100% complete.
2025 के अभियान के लिए विकि लव्स प्राइड/2025 देखें।

LGBT गौरव व इतिहास माह। विकिमीडिया की राह।

परंपरागत रूप से जून और अक्टूबर के महीने दुनिया भर से लेस्बियन, गे, द्विलैंगिक, और ट्रांसजेंडर (LGBT) समुदायों के लिए LGBT संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाने का एक अवसर रहा है। साथ मिलकर LGBT समुदायों में शामिल लोगों के ज्ञान को साँझा करने का एक वैश्विक अवसर।

विकि लव्स प्राइड विकिमीडिया LGBT द्वारा आयोजित किया जाता है

विकिमीडिया का ध्येय है दुनिया भर से लोगों को सहयोगात्मक रूप से मुक्त शिक्षात्मक सामग्री इकट्ठा और विकसित करके उसे वैश्विक रूप से प्रभावी ढंग से वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए सशक्त और शामिल करना। LGBT संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करना और प्रसारित करने की इच्छा LGBT और विकिमीडिया, दोनों आंदोलनों में है।

विकि लव्स प्राइड

"विकि लव्स प्राइड" कई विकिमीडिया परियोजनाओं पर LGBT संबंधी सामग्री को विस्तृत करने और सुधारने के लिए एक वैश्विक अभियान है। विकि लव्स प्राइड के कार्यक्रम जून और अक्टूबर में चालू किए जाते हैं। जून के महीहने में दुनिया भर में हज़ारों LGBT सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई देशों में अक्टूबर में LGBT इतिहास माह मनाया जाता है (दूसरे इसे फरवरी में मनाते हैं, जो कि भविष्य के वर्षों में यहाँ जोड़ा जा सकता है) और इस समय "बाहर आने" का भी जश्न मनाया जाता है।

यह विकिमीडिया LGBT द्वारा आयोजित किया जाता है। 2013 ने भविष्य की गतिविधियों की दिशा में गति बनाने के लिए "सॉफ़्ट लॉन्च" वर्ष के रूप में कार्य किया।

"विकियाँ LGBT समुदायों के लिए हमारे अनुभव और ज्ञान प्रलिखित करने और दुनिया के साथ साँझा करने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। LGBT आंदोलन जितना आगे बढ़ेगा, उतना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे इतिहास और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हमारे लिए रणनीतिक रूप से सोचना आवश्यक हो जाएगा।" "[विकिपीडिया] आपकी समझ में सुधार करता है। जैसे-जैसे आप इसकी संरचना और इसे बनाने के तरीके को समझते हैं, आप इससे अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। हम पुस्तकालयों में जो पढ़ाना चाहते हैं उसका वह हिस्सा है — विकिपीडिया लेख से अधिकतम लाभ कैसे प्राप्त करें, और विकिपीडिया लेख में सबसे अधिकतम योगदान कैसे करें।"
ग्रेगरी वर्नम
LGBT कार्यकर्ता और विकिक्वीयर के संस्थापक
रिचर्ड निपेल
अध्यक्ष, विकिमीडिया न्यूयॉर्क नगर

मैं क्या कर सकता/सकती हूँ?

कोई भी LGBT कार्यक्रम या संगठन जो जून और अक्टूबर (यूके में संभवतः फरवरी) के महीने में किसी विकिमीडिया परियोजना पर सामग्री से योगदान करने का कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, विकि लव्स प्राइड के अंतर्गत आ सकते हैं। ये रहीं समरूप परियोजनाओं से कुछ आज़माए हुए उदाहरण। एक कार्यक्रम में इनमें से एक या अधिक सुझावों से या फिर दूसरे रचनात्मक विचारों से तत्व शामिल किया जा सकता है।

मीटअप
सरल मगर मज़ेदार। अपने पुस्तकालय में स्थानीय विकिमीडियाइयों के मिलने की एक जगह दें। यह एक-दूसरे को जान पाने और भविष्य में विकिमीडिया के सहयोगों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने का एक अच्छा अवसर होगा।
एडिटथॉन
एक कामकाजी मीटअप। विकिमीडियाइयों को एक वैयक्तिक सम्पादन सत्र, सामान्यतः एक पहले से चुने हुए विषय (जैसे पुस्तकालय का कोई संकलन या फिर समुदाय के हित में कोई विषय) पर आधारित, के लिए अपने संसाधन इकट्ठा करने के लिए आमंत्रित करें। सहयोग को कार्य में देखने और विशेषज्ञों के साथ काम करने का एक बहुत अच्छा अवसर।
कार्यशाला
कर्मचारियों के लिए या फिर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के रूप में एक प्रारंभिक विकि साक्षरता और सम्पादन कार्यशाला आयोजित किया जा सकता है। कई ऐसे विकिमीडियाई हैं जिनके पास विकियों के बारे में सिखाने का ऑनलाइन और ऑफ़लाइन अनुभव है।
फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी
एक तस्वीर एक हजार शब्द बोलती है और एक वीडियो हजारों और। दुनिया भर में उपयोग के लिए LGBT संस्कृति और इतिहास की तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध कराने से LGBT लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ती है।

रुचि है?

क्या आप विकि लव्स प्राइड में शामिल होना चाहते हैं? किसी दूसरे प्रकार के LGBT सामग्री सहयोग की बात करना चाहते हैं?