रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/दूसरा चक्र/पहुँच/लागू करें

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017/Cycle 2/Reach/Apply and the translation is 98% complete.
Outdated translations are marked like this.

विकिमीडिया भागीदारों और संगठनों के एक बड़े पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है, जो कि मुक्त ज्ञान के भविष्य के बारे में ध्यान रखते हैं। हम शैक्षणिक संस्थानों, ग्लैम्स (गैलरी, पुस्तकालय, अभिलेखागार और संग्रहालय), प्रौद्योगिकी भागीदारों, नागरिक समाज और डिजिटल अधिकार संगठनों और सरकारों के साथ काम करते हैं।

जब हम एक साथ काम करते हैं, तो हमारा प्रभाव बढ़ जाता है। हमारा निशुल्क ज्ञान का साझा मिशन रखने वाले विशेषज्ञ और संगठन विकिमीडिया के भविष्य के बारे में हमारी चर्चा में शामिल हो सकते हैं। उनकी आवाज़ें हमें अपना रास्ता खोजने में मदद करेगी और भविष्य में हम कैसे सहयोग करते हैं उसे बेहतर बनायेंगी।

आप क्या कर सकते हैं

क्या आप विकिमीडिया के भविष्य के बारे में अपनी बातचीत में स्थानीय भागीदारों, संस्थाओं या विशेषज्ञों को शामिल करना चाहते हैं? विकीमीडिया २०३० टीम मदद करना चाहती है।

  1. विशेषज्ञों / भागीदारों को अपने सहभागिता वार्तालापों में आमंत्रित करें: विकिमीडिया पर उनके परिप्रेक्ष्य को शामिल करने के लिए आंदोलन की रणनीति के बारे में अपने योजनाबद्ध इवेंट्स में भागीदारों को शामिल करें
  2. स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों से बात करें: स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों के साथ विकिमीडिया २०३० चर्चा में उनके साथ व्यक्तिगत बातचीत करके और आप जो भी सीखते हैं साझा करके चर्चा करें। हम इन अनौपचारिक वार्तालापों के लिए टेम्प्लेट और मार्गदर्शन और जो आप आन-विकी सीखते हैं उसे प्रकाशित करने के लिए एक स्थान प्रदान करते हैं।
  3. पार्टनर ईवेंट की मेजबानी करने के लिए ग्रांट मांगें:: हम स्थानीय सहयोगियों या विशेषज्ञों, जो विकिमीडिया के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे, के साथ ईवेंट (खाना या बैठक) की मेजबानी करने के लिए सहबद्ध संगठनों को छोटी रणनीति ग्रांट देंगे। यदि दिलचस्पी है, तो कृपया अपने ईवेंट को होस्ट करने के लिए कम से कम दो सप्ताह पहले आवेदन करें। यदि आपका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है, तो हम आपके साथ एक ईवेंट और चर्चा मार्गदर्शिका साझी करेंगे।

क्या आपके पास प्रश्न हैं? वार्ता पृष्ठ का उपयोग करें!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों के साथ बातचीत

मुझे स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों से बात क्यों करनी चाहिए?
विकिमीडिया 2030 टीम का एक लक्ष्य है कि हमारे आंदोलन में उन लोगों को अपनी बात करने का मौका देना है जो कि बहुमूल्य विशेषज्ञता रखते हैं लेकिन अभी तक विकीमीडिया रणनीति प्रक्रिया में योगदान नहीं दे पाए हैं। हमारे सभी समुदायों के सदस्यों के नेतृत्व में यह बातचीत हमारे लिए आने वाले वर्षों में विकिमीडिया की दिशा को बनाने में इन लोगों को शामिल होने का मौका देंगे।
मुझे किससे बात करनी चाहिए?
हम उन लोगों से सुनना चाहते हैं जिनकी अंतर्दृष्टियाँ हमें आंदोलन रणनीतिक दिशा को परिभाषित करने में सहायता करेगी। वह अक्लमंद और जानकार होने चाहिएँ, और उन्हें अपने काम और हमारे मिशन के बारे में भावुक होना चाहिए: विश्वविद्यालयों के अधियाप्क, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, इंटरनेट अंतरिक्ष में नीति बनाने वाले और सामाजिक प्रभाव आंदोलनों के नेता।
मुझे लोगों को शामिल होने के लिए कैसे कहना चाहिए?
यहाँ एक ईमेल साँचा है जिसका उपयोग आप स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों को बातचीत में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने के लिए कर सकते हैं। आप इसे अपने अनुसार बदल सकते हैं।
बातचीत में मुझे क्या पूछना चाहिए?
हमने एक बातचीत मार्गदर्शिका बनाई है जिसमें आपके द्वारा उपयोग किए जा सकने वाले प्रश्न शामिल हैं। आपको विकिमीडिया के भविष्य के बारे में जो कुछ भी सवाल पूछने के लिए स्वतंत्र महसूस करना चाहिए।
मैं जो कुछ सीखता हूँ उसे मैं कैसे साझा करूँ?
इस फॉर्म का उपयोग करके यह साझा कर सकते हैं कि आपने हमारे साथ क्या सीखा है। हम आपकी बातचीत से तस्वीरें, ऑडियो / वीडियो रिकॉर्डिंग, चित्र आदि प्राप्त करना भी पसंद करेंगे। याद रखें कि आप अपनी स्वयं की भाषा में फ़ॉर्म भर सकते हैं। कुछ भी अनुवाद करने की आवश्यकता नहीं है! अपने रचनात्मक हो सकते हैं :)

स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों के साथ इवेंट्स की मेजबानी करना

मेरी प्रतिबद्धता क्या है?
हम हर किसी को बड़ी रणनीति चर्चा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। हम आपको इस ईवेंट के बाद एक प्रश्नावली भरने के लिए भी कहेंगे जिसमें हिस्सा लेने वालों के बारे और जो उन्होंने सीखा, उसके बारे में जानकारी साझी की जा सके। आदर्शक रूप से, आप अपने ईवेंट से एक या अधिक फोटो भी प्रदान कर सकते हैं।
हमें किस तरह के इवेंट करने चाहिए?
यदि आपका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है, तो हम एक नमूना ईवेंट प्रारूप सहित, एक ईवेंट और चर्चा मार्गदर्शिका को साझा करेंगे। हम दो ईवेंट प्रारूपों में से एक सुझाते हैं: (१) एक रात्रिभोज (या अन्य भोजन), जिसमें विकिमीडिया के भविष्य के बारे में एक संरचित वार्तालाप हो या (२) एक मुलाकात जिसमें संरचित बातचीत हो। हम अन्य प्रारूपों पर विचार करने के लिए तैयार हैं।
कितने इवेंट्स के लिए वित्ति सहायता दी जाएगी?
हमारे पास ठोस संख्या नहीं है। हम जितने भी हो सकें उतने इवेंट्स के लिए धन उपलब्ध कराएंगे!
कितने पैसे दिए जायेंगे?
ग्रांटों के लिए, सहबद्ध और विकीमीडिया २०३० रणनीति टीम के बीच आधार पर, अनुमानित निर्धारित लागत प्रदान की जाएगी।
इसमें कौनसे खर्चे किए जा सकते हैं?
विकिमीडिया २०३० टीम इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक भोजन, पेय पदार्थ और अन्य आपूर्ति के लिए ग्रांट देगी। हम उम्मीद करते हैं कि प्रति ईवेंट बजट लगभग $५००- $१,५०० होगा, जो स्थानीय लागतों और जरूरतों के आधार पर होगा।
क्या हम केवल आधिकारिक भागीदारों को आमंत्रित कर सकते हैं?
नहीं। आप उन संगठनों को आमंत्रित कर सकते हैं जिनके साथ आप भविष्य में भागीदारी करना चाह सकते हैं या उन विशेषज्ञों के साथ जिनके पास हमारे भविष्य के बारे में दिलचस्प जानकारी होगी।
विकिमीडिया २०३० टीम यह फैसला कैसे करेगी कि ग्रांट किसको मिलेगी?
हम पहले आने के वाले आधार पर प्रस्तावों का मूल्यांकन करेंगे। हम उन सभी को समायोजित करने का प्रयास करेंगे जो एक पूर्ण प्रस्ताव पूरा कर लेते हैं जब तक कि हम ईवेंट्स की अधिकतम संख्या तक नहीं पहुँचते तो हम समर्थन करेंगे। अपवादों में वह भूगोल शामिल हैं, जहाँ हमने समुदाय के सदस्यों के सहयोग से पहले ही रणनीति ईवेंट्स का आयोजन किया है। अगर आप के पास योग्यता संबंधित कोई सवाल हैं, तो कृपया जूलियट बारबरा से jbarbara@wikimedia.org पर संपर्क करें।
केवल सहयोगियों को भाग लेने के लिए क्यों आमंत्रित किया गया है?
हम मानते हैं कि केवल सहबद्ध संस्थाएँ ही विकिमीडिया आंदोलन की एकमात्र सदस्य नहीं हैं, जो भागीदारी करते हैं। हम सहबद्ध संस्थाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर रहे हैं क्योंकि वह अक्सर स्थानीय साझेदारी करते हैं और विकिमीडिया समुदायों में मूल्य वापस ला सकते हैं। यदि आप एक व्यक्तिगत योगदानकर्ता हैं और एक ईवेंट की मेजबानी करना चाहते हैं, तो हम सुझाव देते हैं कि आप अपनी स्थानीय सहबद्ध संस्थाओं से संपर्क करने के लिए एक प्रस्ताव में अपनी रुचि व्यक्त करें। हम एक सहबद्ध संस्था और एक व्यक्तिगत समुदायक सदस्य के बीच सहयोग वाले प्रस्तावों पर विचार करेंगे, यदि धन सीधा सहबद्ध संस्था को वितरित किया जा सकता है।

स्थानीय विशेषज्ञों और भागीदारों को किसी बातचीत में आमंत्रित करने के लिए ईमेल का साँचा

प्रिय [नाम लिखें],

क्या आप अगले १५ वर्षों में मुक्त ज्ञान के भविष्य के बारे में चर्चा करने के लिए [अपनी विकिमीडिया संबद्धता लिखें] के साथ एक घंटे की वार्तालाप करना चाहते हैं?

[[१]], ग्रह पर हर व्यक्ति के साथ मुफ्त ज्ञान साझा करने के लिए एक आंदोलन है। आज, हम विकिपीडिया और अन्य निशुल्क ज्ञान परियोजनाओं के समर्थन से इस दृष्टि की ओर, दुनियाभर में २९० भाषाओं में लगभग १,००,००० स्वयंसेवकों की मदद से, काम कर रहे हैं। इस वर्ष, विकीमिडिया दुनिया में विकिमीडिया की भविष्य की भूमिका को परिभाषित करने के लिए वैश्विक और रणनीतिक वार्ता की मेजबानी कर रहा है और इस भूमिका को पूरा करने के लिए एक सहयोगी रणनीति विकसित कर रहा है। हम दुनिया भर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों और संगठनों के समूह का साक्षात्कार कर रहे हैं, और चाहते हैं कि आप उनमें से एक हों।

कृपया हमें बतायें कि क्या आप हमारे साथ बात करने के लिए समय निर्धारित करने में रुचि रखते हैं। हम आपके विचार की सराहना करते हैं।

धन्यवाद और शुभकामनाएँ,

[अपना नाम लिखें]

एक स्थानीय ईवेंट में भागीदारों को आमंत्रित करने के लिए ईमेल साँचा

प्रिय [नाम लिखें]

हम आपको मुक्त ज्ञान के भविष्य के बारे में चर्चा में शामिल होने के लिए [ईवेंट की किस्म लिखो] में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। [आपकी स्थानीय सहबद्ध संस्था का नाम लिखें] इस सम्मेलन को [तिथि लिखें] [समय लिखें] पर [जगह लिखें] पर होस्ट कर रहा है। यह ईवेंट लगभग [# घंटे लिखें] चलेगा।

विकिमीडिया, ग्रह पर हर व्यक्ति के साथ मुफ्त ज्ञान साझा करने के लिए एक आंदोलन है। आज, हम विकिपीडिया और अन्य निशुल्क ज्ञान परियोजनाओं के समर्थन से इस दृष्टि की ओर, दुनियाभर में २९० भाषाओं में लगभग १,००,००० स्वयंसेवकों की मदद से, काम कर रहे हैं। इस वर्ष, विकीमिडिया दुनिया में विकिमीडिया की भविष्य की भूमिका को परिभाषित करने के लिए वैश्विक और रणनीतिक वार्ता की मेजबानी कर रहा है और इस भूमिका को पूरा करने के लिए एक सहयोगी रणनीति विकसित कर रहा है। हम दुनिया भर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों और संगठनों के समूह का साक्षात्कार कर रहे हैं, और चाहते हैं कि आप उनमें से एक हों।

कृपया हमें बतायें कि क्या आप इसमें शामिल होने में रुचि रखते हैं। [यह जानकारी शामिल करें कि प्रतिक्रिया की आवश्यकता कब है या कुछ अन्य स्थानीय विवरण]

धन्यवाद और शुभकामनाएँ,

[अपना नाम लिखें]