Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन ट्रस्टी बोर्ड सूचना पट्ट/अप्रैल २०२२ - २०२२ और २०२३ में ट्रस्टी बोर्ड की सीटें

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki

न्यासी बोर्ड विकिमीडिया फाउंडेशन का मार्गदर्शन और देखरेख करता है। विकिमीडिया फाउंडेशन और न्यासी बोर्ड में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की अवधि के बाद, हमने बहुत आवश्यक निरंतरता और स्थिरता प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा की। इसलिए, हम न्यासी बोर्ड के विस्तार से संबंधित निम्नलिखित प्रस्तावों पर सहमत हुए।

संकल्प: समाप्त होने वाली संबद्ध-निर्वाचित सीटों को भरने के लिए २०२२ में चुनाव आयोजित करना और २०२३ में न्यासी बोर्ड के विस्तार की आवश्यकता को पुनर्मूल्यांकन करना

२०२० में, हमने अपनी विविधता, विशेषज्ञता और क्षमता बढ़ाने के लिए न्यासी बोर्ड की सीटों की संख्या का विस्तार करने का संकल्प लिया। साथ ही, हमने स्थिर और निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने की आवश्यकता को भी पहचाना, खासकर तब जब विकिमीडिया फाउंडेशन को आंदोलन के आस पास हो रहे विभिन्न परिवर्तनों के साथ काम करने में सहयोग की ज़रूरत पड़ी।

२०२१ में समुदाय द्वारा चुने गए तीन नए ट्रस्टी सदस्य, एक नए बोर्ड-चयनित ट्रस्टी का शामिल होना, और २०२२ में समाप्त होने वाली दो एफिलिएट-चयनित सीटों के कारण हमने तय किया कि न्यासी बोर्ड को नए ट्रस्टियों को गतिविधियों मैं शामिल करने के लिए समय देना महत्वपूर्ण हैं। इसी कारण से, २०२२ में चुनाव होंगे, और २०२३ में न्यासी बोर्ड में और विस्तार की आवश्यकता की फिर से जांच करेंगे। इससे हमें अपने नए CEO के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने का समय मिलेगा और यह हमें न्यासी बोर्ड की अतिरिक्त क्षमता आवश्यकताओं का निर्धारण करने में सक्षम करेगा।

गवर्नेंस विकी पर संकल्प पाठ पढ़ें।

संकल्प: नतालिया टीमकिव को बोर्ड-चयनित सीट पर नियुक्त करना, जहां वह बोर्ड अध्यक्ष के रूप में अपने शेष कार्यकाल को संपूर्ण कर सकें।

हमारे उपनियमों के अनुसार, न्यासी बोर्ड में समुदाय-और-एफिलिएट-चयनित न्यासी सदस्य, बोर्ड-निर्वाचित न्यासी सदस्य और सामुदायिक संस्थापक होते हैं। अतीत में ऐसे कई अवसर आए हैं जब नेतृत्व में निरंतरता की आवश्यकता के परिणाम स्वरूप एक समुदाय-चयनित ट्रस्टी सदस्य को बोर्ड द्वारा निर्वाचित सीट पर नियुक्त किया गया था। ट्रस्टियों ने नतालिया टीमकिव को बोर्ड के निर्वाचित सीटों में से एक के लिए नियुक्त किया है ताकि वह बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपना ३ साल का कार्यकाल पूरा कर सकें, साथ-ही-साथ बोर्ड में सामुदायिक उपस्थिति को भी मजबूत कर सकें। यह नतालिया की खाली सीट को भरने के लिए एक अवसर पैदा करेगा। यह कुल संख्या को छह समुदाय-निर्वाचित सीटों, पांच बोर्ड-निर्वाचित सीटों (जिनमें से एक नतालिया होगी) और एक सामुदायिक संस्थापक सीट पर लाएगा। न्यासी बोर्ड के सदस्यों और उनकी वर्तमान कार्यकाल की एक तालिका नीचे दी गई है:

Trustees Type of Seat Current term (in order of expiry)
Shani Evenstein Sigalov Affiliate-selected* १५ अगस्त २०१९ - १ सितम्बर २०२२
Nataliia Tymkiv (Board Chair) Affiliate-selected* १५ अगस्त २०१९ - १ सितम्बर २०२२
Raju Narisetti Board-selected १ सितम्बर २०२० - १ अक्टूबर २०२३
Esra'a Al Shafei Board-selected १ सितम्बर २०२० - १ अक्टूबर २०२३
Tanya Capuano Board-selected १ सितम्बर २०२१ - १ सितम्बर २०२४
Dariusz Jemielniak Community-and-affiliate-selected १३ अक्टूबर २०२१ - १ नवम्बर २०२४
Rosie Stephenson-Goodknight Community-and-affiliate-selected १३ अक्टूबर २०२१ - १ नवम्बर २०२४
Lorenzo Losa Community-and-affiliate-selected १३ अक्टूबर २०२१ - १ नवम्बर २०२४
Victoria Doronina Community-and-affiliate-selected १३ अक्टूबर २०२१ - १ नवम्बर २०२४
Jimmy Wales Community Founder seat १ सितम्बर २०२१ - १ नवम्बर २०२४
Luis Bitencourt-Emilio Board-selected १ जनवरी २०२२ - १ जनवरी २०२५

*२०२० में उपनियमों में परिवर्तन के अनुसार, समुदाय-निर्वाचित और एफिलिएट-निर्वाचित सीटें भविष्य के चुनावों के लिए समुदाय-और-एफिलिएट-चयनित सीटों में संयोजित हो जायेंगे|

गवर्नेंस विकी पर संकल्प पाठ पढ़ें।

संकल्पों के निहितार्थ

  • शेष २०२२ के लिए ट्रस्टी बोर्ड की संरचना छह समुदाय-और-एफिलिएट-निर्वाचित सीटें, पांच बोर्ड-निर्वाचित सीटें और सामुदायिक संस्थापक होगी।
  • न्यासी बोर्ड की संरचना के बारे में:
  • नतालिया टीमकिव की नियुक्ति बोर्ड द्वारा निर्वाचित सीटों की संख्या में एक से वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है। यह २०२१ में समुदाय द्वारा निर्वाचित सीटों की संख्या में वृद्धि के बाद आया है।
  • पांचवीं बोर्ड-निर्वाचित सीट के रूप में नतालिया टीमकिव की स्वीकृति एक अन्य समुदाय-निर्वाचित ट्रस्टी के लिए अवसर पैदा करता है, जिससे सामुदायिक पृष्ठभूमि वाले न्यासियों की कुल संख्या सात हो जाती है।
  • २०२३ तक अधिक बोर्ड-निर्वाचित सीटों को जोड़ने का कोई इरादा नहीं है। जब भी बोर्ड-निर्वाचित सीटों को जोड़ा जाएगा, यह उपनियमों के अनुच्छेद ४ धारा ३F के अनुसार किया जाएगा। इसमें कहां गया है कि बोर्ड द्वारा चुनी गई सीटें समुदाय-और-एफिलिएट-चयनित सीटों से अधिक नहीं होंगी।
  • नतालिया टीमकिव २०२४ में अपना कार्यकाल पूरा करने में सक्षम होंगी। एक ट्रस्टी के रूप में उनका लगातार नौ वर्षों का अधिकतम कार्यकाल, जैसा कि उपनियमों के अनुच्छेद IV खंड २c में निर्धारित किया गया है, २०२५ में समाप्त होगा।
  • नतालिया टीमकिव के बारे में:
  • नतालिया ने एक एफिलिएट-निर्वाचित सीट पर ६ वर्षों तक न्यासी बोर्ड में कार्य किया। वह २०११ से आंदोलन की सक्रिय सदस्य रही हैं। विकिमीडिया यूक्रेन के कार्यकारी निदेशक और विकिमीडिया यूक्रेन के बोर्ड के सदस्य के रूप में सेवा करने के बाद उन्हें न्यासी बोर्ड के लिए चुना गया था।
  • वह २०१९ से बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं, और २०२१ में बोर्ड अध्यक्ष के पद पर आसीन हुई थी।
  • दो समाप्त हो रही सीटों को बदलने के लिए २०२२ में चुनाव होंगे। हम २०२३ में न्यासी बोर्ड के विस्तार की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन करेंगे।
  • न्यासी बोर्ड के सदस्य के रूप में प्रभावी नेतृत्व के लिए ऐतिहासिक ज्ञान, विविध अनुभव और नवीन विचारों के मिश्रण की आवश्यकता होती है। न्यासी बोर्ड इन सभी कारकों का संतुलन सुनिश्चित करना चाहता है।
  • आगे विस्तार पर विचार करने से पहले 2021 और 2022 में चुने गए ट्रस्टी सदस्यों को न्यासी मंडल की गतिविधियों मे शामिल करने से हमें कौशल और क्षमता निर्धारित करने की अनुमति मिलेगी, जो आंदोलन रणनीति प्रक्रिया द्वारा वर्तमान में बनाई जा रही अन्य नेतृत्व संरचनाओं के हित में होगा।