आंदोलन चार्टर/शब्दावली

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Movement Charter/Glossary and the translation is 100% complete.


शब्दावली

आधारभूत समर्थन

एक स्वतंत्र इकाई या संरचना द्वारा प्रदान किया गया समर्थन जो आंदोलन के निरंतर संचालन के लिए प्रमुख कार्यों को आगे बढ़ाता है। समर्थन के प्रकारों में सम्मिलित हैं, लेकिन जो बैठक और कार्यक्रमों के समन्वय और सुगमता, लेखा सेवाएँ, कर्मचारियों की भर्ती में सहायता, बिक्री (मर्चेंडाइजिंग) और पर्दे के पीछे के अन्य कार्यों तक ही सीमित नहीं हैं।

देखभाल का उत्तरदायित्व

"देखभाल का उत्तरदायित्व" संगठनों और उनके द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले समुदायों के बीच के संबंधों को औपचारिक रूप प्रदान करता है और साथ ही उसका वर्णन करता है। इसमें सम्मिलित हैं, लेकिन जो इन तक ही सीमित नहीं हैंः समुदाय के सदस्यों के लिए एक समावेशी और विविधता वाला कार्यकारी वातावरण प्रदान करना; ऑनलाइन विकिमीडिया परियोजनाओं में होने वाली गतिविधियों का समर्थन करना; समुदायों के साथ मिलकर निःशुक ज्ञान की पहलों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना; तथा, समुदायों और आम जनता के बीच एक मध्यस्थ के रूप में कार्य करना।

सामग्री

किसी पंजीकृत या अपंजीकृत उपयोगकर्ता द्वारा किसी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस का उपयोग करके जोड़ी गई, हटाई गई, बदली गई, संशोधित, संपादित, हटाई गई या अन्यथा संशोधित की गई कोई भी सामग्री जो विकिमीडिया की परियोजनाओं के किसी भी पहलू में बदलाव लाती हो।

योगदानकर्ता

इस आलेख (दस्तावेज़) में, योगदानकर्ता वह व्यक्ति है जो विकिमीडिया परियोजना की सामग्री के निर्माण या प्रबंधन, या सामग्री निर्माण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने में भाग लेता हो।

बाहरी भागीदार

विकिमीडिया आंदोलन के बाहर की संस्थाएँ जो हमारे मूल्यों और मिशन के साथ संरेखित होती हैं और आंदोलन के भीतर एक या अधिक हितधारकों के साथ सहयोग करती हैं। सीधे उपयोग नहीं किया जाता है।

राजकोषीय प्रायोजक

राजकोषीय प्रायोजक (fiscal sponsor) एक ऐसा संगठन होता है जो अनुदान प्राप्तकर्ता की ओर से अनुदान का प्रबंधन करता है। राजकोषीय प्रायोजकों को विकिमीडिया सहयोगी (एफिलिएट) होना आवश्यकता नहीं है। राजकोषीय प्रायोजकों को अपने देश के भीतर एक धर्मार्थ या गैर-लाभकारी संगठन के रूप में पंजीकृत संगठनों को सम्मिलित करना होगा, और कुछ बुनियादी पात्रता को पूर्ण करने की आवश्यकता होगी। एक संगठन होने के नाते इन बुनियादी पात्रता की आवश्यकताओं में सम्मिलित हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:

  • अपने देश के भीतर एक संगठन के रूप में पंजीकृत (न कि बिना औपचारिक संगठनात्मक संरचना वाला एक कार्यक्रम या परियोजना),
  • वित्तीय रूप से स्वस्थ और संतोषजनक रूप से कानूनी रूप से अनुपालन करने वाला,
  • जो मुख्य रूप से धर्मार्थ या गैर-लाभकारी उद्देश्यों के लिए कार्य करता हो,साथ ही वे दस्तावेज जिसमें इसकी समग्र गतिविधियों, मिशन और उद्देश्य दर्शाते हों,
  • जो किसी भी प्रकार के सार्वजनिक पदाधिकारियों के चुनाव से जुड़ी किसी भी गतिविधि में संलग्न नहीं हों, और
  • जिसके पास एक प्रलेखित योजना हो कि संगठन के विघटन होने पर उसकी परिसंपत्तियों का क्या होगा।

अमेरिकी संगठनों के लिए, ५०१(सी)(३) स्थिति के साथ आईआरएस पंजीकरण, अच्छी स्थिति और गाइडस्टार (GuideStar) की वर्तमान सूची में होना आवश्यक है।

औपचारिक समूह

औपचारिक समूह परिभाषित जनादेशों और प्रक्रियाओं के तहत कार्य करते हैं। वे जिस भूमिका को ग्रहण करते हैं, उसके लिए उन्हें उत्तरदायी होना पड़ता है (उदाहरणार्थ विकिमीडिया एफिलियट्स, मध्यस्थता समितियाँ) ।

अनौपचारिक समूहों हेतु कोई कड़ा उत्तरदायित्व नहीं होता और उनके पास कोई विशिष्ट अधिदेश नहीं होता (उदाहरण के लिए, विकीप्रोजेक्ट्स)।

निःशुल्क ज्ञान

निःशुल्क ज्ञान, मुक्त ज्ञान, और निःशुल्क और खुला मुक्त ज्ञान निः शुल्क और मुक्त लाइसेंस द्वारा प्राप्त ज्ञान है जिसका उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्वितरण बिना किसी मौद्रिक, सामाजिक अथवा तकनीकी प्रतिबंध के किया जा सकता है।

धन संग्रहण

धन संग्रहण 'दान' माँगने और उसे प्राप्त करने का कार्य है। शब्द "धन संग्रहण" का उपयोग स्वतंत्र संगठनों और व्यक्तिगत दानदाताओं से मौद्रिक दान मांगने की प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए किया जाता है। यहाँ धन संग्रहण में अक्सर विशिष्ट उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए तीसरे पक्ष द्वारा प्रदान किया गया अनुदान सम्मिलित होता है।

धन जुटाने के अन्य साधनों के लिए, राजस्व सृजन देखें।

राजस्व सृजन

राजस्व सृजन आंदोलन के एक या एक से अधिक उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए धन प्राप्त करने की प्रक्रिया है। राजस्व सृजन के कुछ उदाहरण हैंः

  • धनसंग्रहण,
    • जिसमें तृतीय पक्षों द्वारा प्रदान किए गए अनुदान (असीमित या विशिष्ट उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए), प्रमुख उपहार, या धनसंग्रहण करने वाले कार्यक्रम सम्मिलित हैं,
  • एफिलिएट्स के लिए सदस्यता शुल्क

राजस्व सृजन से संबंधित है "दान-स्वरूप", जब कोई संगठन या व्यक्ति बिना किसी शुल्क के या रियायती शुल्क लेकर सेवाएँ और/या भौतिक वस्तुएँ प्रदान करता है। उदाहरणार्थ:

  • बैठक कक्ष या कार्यालय हेतु स्थान,
  • इंटरनेट का उपयोग, और
  • अभिलेखीय सामग्री निःशुल्क प्रदान करना।

संसाधन

संसाधन धन, सामग्री, कर्मचारी, ज्ञान और अन्य संपत्तियों का भंडार या आपूर्ति है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए किया जा सकता है।

विकिमीडिया आंदोलन के मामले में, संसाधनों में सम्मिलित हैं:

  • राजस्व सृजन द्वारा प्राप्त मौद्रिक संपत्ति,
  • व्यक्ति (उनके समय, प्रयास और क्षमता सहित; आंदोलन को चलाने वाले स्वयंसेवकों की बहुत बड़ी संख्या; और, स्वयंसेवकों का समर्थन करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों की छोटी संख्या),
  • विकिमीडिया आंदोलन, इसकी परियोजनाओं और गतिविधियों की प्रतिष्ठा जो ज्ञान के एक स्रोत के रूप में दुनिया के लिए स्वतंत्र रूप से और मुक्त रूप से उपलब्ध कराई गई है,
  • परियोजनाओं की सामग्री, जो स्वयंसेवकों द्वारा विकसित और प्रबंधित की गई हैं
  • भौतिक भंडारण जिसमें सॉफ़्टवेयर और विकिमीडिया परियोजनाओं की सामग्री सम्मिलित है, और
  • परियोजनाओं और अन्य आंदोलन गतिविधियों का समर्थन करने के लिए शैक्षिक और सूचनात्मक दस्तावेज़ीकरण।

हितधारक

कोई भी व्यक्ति या समूह, चाहे स्वैच्छिक हो या न हो, जिसने किसी संगठन में मानव, वित्तीय या अन्य पूंजी का निवेश किया हो, जो संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति को प्रभावित कर सकते हों या उन उद्देश्यों की प्राप्ति से प्रभावित होते हों।

इस प्रलेख में, हितधारक ऐसा कोई भी हो सकता है, जिसका आंदोलन की संकल्पना के पूरे होने में कोई हिस्सा हो। शुद्ध रूप से कहें, तो इस शब्द के अर्थ में ऑनलाइन और ऑफलाइन समुदाय, सहयोगी और विकिमीडिया फाउंडेशन जैसे संगठित समूह, और सहभागी और साथी जैसे हमारे व्यापक परितंत्र सम्मिलित हैं।

सब्सिडियरी

सब्सिडियरी (अधीनस्थता) यह सिद्धांत है कि निर्णयों को यथासंभव निम्नतम स्तर पर लिया जाना चाहिए, उच्च स्तरों पर स्थित अन्य हितधारकों के साथ केवल जब आवश्यक हो तो ही कदम उठाना चाहिए।

विकिमीडिया फाउंडेशन

"विकिमीडिया आंदोलन" उन लोगों, समूहों और संगठनों की समग्रता को संदर्भित करता है जो विकिमीडिया वेबसाइटों और परियोजनाओं में समर्थन और भाग लेते हैं। इसमें वे सभी सम्मिलित हैं जो आंदोलन की नीतियों, सिद्धांतों और मूल्यों के भीतर काम करते हैं।[1]आंदोलन एक दूसरे के अंदर फिट होते हैं।

विकिमीडिया परियोजनाएँ

विकिमीडिया में ज्ञान की परियोजनाओं की एक श्रृंखला है (जैसे, विकिपीडिया, विकिशब्दकोष, विकीवर्सिटी, और अन्य)। स्थानीय या व्यक्तिगत विकिमीडिया परियोजनाएँ मुख्य रूप से ज्ञान परियोजनाओं के भाषा संस्करण हैं (जैसे, अंग्रेजी विकिपीडिया, तुर्की विक्षनरी) । कुछ विकिमीडिया परियोजनाएँ भाषा से परे हैं और उनके विशिष्ट भाषा संस्करण नहीं हैं (विकिडेटा, विकिमीडिया कॉमन्स) । ऐसी परियोजनाएँ भी हैं जो विकिमीडिया समुदाय के लिए बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करती हैं, जैसे कि मेटा विकी और मीडियाविकि विकी।

टिप्पणियाँ

  1. [$१ डेला पोर्टा और डायनी (२००६)] मानते हैं कि सामाजिक आंदोलन तीन मानदंडों को साझा करते हैं: (ए) एक के बीच अनौपचारिक बातचीत के नेटवर्क हैं यथा व्यक्तियों, समूहों और/या संगठनों की बहुलता; (बी) जो राजनीतिक या सांस्कृतिक संघर्ष/परिवर्तन में लगे हुए हैं; और (सी) जो साझा सामूहिक पहचान के आधार पर मौजूद हैं। आंदोलनों की कठोर सीमाएँ नहीं होती हैं, क्योंकि अलग-अलग गतिविधियाँ एक को दूसरे के अंदर फिट कर देती हैं।