Jump to content

Template:Steward requests/Permissions/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Template:Steward requests/Permissions and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
SRP

यह पृष्ठ सदस्यों द्वारा एक स्टीवार्ड से बिना किसी अनुमतियों की लोकल कार्यविधि वाले विकियों पर प्रबंधक, प्रशासक, सदस्य जाँचकर्ता, और ओवरसाइट की अनुमति प्रदान करने या हटाने का अनुरोध करने के लिए है। मतदान की न्यूनतम आवश्यकताएँ यहाँ सूचीबद्ध हैं।

पुराने अनुभाग पुरालेख में मौजूद हैं। पुरालेखों की सूची नीचे है।

  • बॉट चिप्पियों के अनुरोध SRB पर हैंडल किए जाते हैं, और ग्लोबल अनमतियों के अनुरोध SRGP पर हैंडल किए जाते हैं।
  • अगर आप प्रबंधकत्व या फिर प्रशासकत्व का अनुरोध कर रहे हैं और आपके विकि पर एक लोकल प्रशासक है तो अपना अनुरोध उस सदस्य को या फिर अनुरोध के प्रासंगिक लोकल पृष्ठ (अनुक्रमणिका) पर प्रस्तुत करें।
  • अत्यावश्यक अनुरोधों के लिए, जैसे किसी छोटे विकि पर बड़े पैमाने पर बर्बरता से निपटने के लिए, #wikimedia-stewardsजुड़ें IRC चैनल में किसी स्टीवार्ड से संपर्क करें। आपातकालीन परिस्थितियों में स्टीवार्ड्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए चैनल में !steward लिखें। वरना आप गैर-अत्यावश्यक सहायता के लिए @steward लिख सकते हैं।
  • प्रोसेस किए गए सभी अनुरोध बिना किसी गतिविधि के 24 घंटे बीतने पर अपने आप संरक्षित कर दिया जाते हैं। किसी अनुरोध के अनुभाग को संरक्षित किए जाने से रोकने के लिए उस पर {{PinSRP}} जोड़ें, या फिर किसी अनुरोध को जल्द से जल्द संरक्षित करने के लिए {{ArchiveNowSRP}} जोड़ें।

अपनी खुद की पहुँच हटाने के या फिर आपातकालीन अनुरोधों के अलावा कृपया अपने लोकल समुदाय की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही यहाँ पर अनुरोध करें।

त्वरित नैविगेशन: प्रबंधक | इंटरफ़ेस प्रबंधक | प्रशासक | सदस्य जाँचकर्ता | ओवरसाइट | पहुँच की निवृत्ति | विविध | ग्लोबल अनुमतियाँ

Cross-wiki requests
Meta-Wiki requests

इस पृष्ठ का उपयोग

1. नीचे के उचित अनुभाग के नीचे निम्न कोड जोड़ें:

==== Username@xxproject ====
{{sr-request
 |status    = <!-- इस पंक्ति को न बदलें -->
 |domain    = <!-- जैसे hi.wikibooks -->
 |user name = 
 |discussion= 
}}
(आपकी टिप्पणियाँ) ~~~~

2. वैल्यू भरें:

  • domain: विकि का URL डोमेन (जैसे "ex.wikipedia" या "meta.wikimedia")।
  • user name: सदस्य जिसके सदस्य अधिकार बदले जाने चाहिए (जैसे "Exampleuser")। अगर अनुरोध कई सदस्यों के लिए हो तो यह फ़ील्ड खाली छोड़ दें और अपनी टिप्पणियों में इन सदस्यों को सूचीबद्ध करें।
  • discussion: अधिकार में बदलाव के बारे में एक लोकल मतदान या फिर चर्चा की कड़ी (जैसे "[[ex:Wikipedia:Requests_for_adminship#ExampleUser]]")। यह साधारणतः कम-से-कम एक हफ्ते के लिए होना चाहिए, मगर तीन हफ्तों से ज़्यादा के लिए नहीं (अगर ऐसा हुआ तो आपको प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी होगी)।

3. अगर आपके अनुरोध में कोई भी जानकारी अनुपस्थित हो तो एक स्टीवार्ड अधिक जानकारी का अनुरोध करेगा।

गोपनीयता के समझौते पर हस्ताक्षर करने का पुष्टीकरण

विशिष्ट अनुमतियों (जैसे सदस्य जाँचकर्ता और ओवरसाइट) की अतिरिक्त आवश्यकता है कि सदस्य एक गोपनीयता समझौते पर हस्ताक्षर करें। इन अनुमतियों का अनुरोध कर रहे सदस्यों को नीचे अनुरोध करना होगा, और साथ में विकिमीडिया संस्थान के साथ गोपनीयता के समझौते पर हस्ताक्षर भी करना होगा। कार्यालय द्वारा रसीद की औपचारिक पुष्टि होने तक अनुरोध को अस्थायी रूप से लंबित रखा जाएगा।