ग्लोबल लॉक्स
ग्लोबल लॉक एक तरीका होता है जिससे स्टीवार्ड्स तकनीकी रूप से विकिमीडिया खातों को सभी परियोजनाओं पर लॉग-इन करने से रोक सकते हैं, और इसके चलते उस खाते से कोई भी सम्पादन नहीं किया जा सकता। जब किसी खाते को लॉक कर दिया जाता है और उस पर लॉग-इन करने का प्रयास किया जाता है, प्रयास सभी भाषाओं में विकिमीडिया संस्थान (WMF) के सभी सार्वजनिक विकियों, जैसे विकिपीडिया, विकिकोश, विकिमीडिया कॉमन्स, और विकिपुस्तक, पर असफल हो जाता है। यह सामान्यतः केवल क्रॉस-विकि बर्बरता के लिए निर्मित खातों, केवल स्पैम के लिए निर्मित खातों, दीर्घकालिक दुरुपयोगी कठपुतली खातों, और अतिक्रमित खातों पर लागू किया जाता है। लॉकिंग के इंटरफ़ेस में, प्रतिरूपण या उत्पीड़न कर रहे, या फिर अपमानजनक सदस्यनामों के लिए खाते के नाम को सभी लॉग्स से छिपाने का विकल्प प्रदान किया जाता है। ग्लोबल लॉक्स को ग्लोबल अवरोध और ग्लोबल बैन से भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।
- ग्लोबल रूप से अवरोधित किए जाने योग्य किसी सदस्य (या फिर गलती से लॉक कर दिए गए सदस्य) को रिपोर्ट करने के लिए Steward requests/Global देखें।
- अगर आप ग्लोबल रूप से लॉक कर दिए गए हैं (सांस्थानिक रूप से बैन कर दिए जाने या खाते के अतिक्रमण के कारणों के अलावा किसी कारण से), तो आप stewards-appeals
wikimedia
org पर ईमेल करके अपील कर सकते हैं।
ग्लोबल रूप से लॉक कर दिए जाने वाले खाते
ग्लोबल लॉक्स स्टीवार्ड्स द्वारा अपने विवेक पर लागू किए जाते हैं। ग्लोबल लॉक्स ग्लोबल रूप से सेट की जाने वाली क्रियाएँ होती हैं जो किसी सदस्य को उसके खाते के बाहर फँसा देते हैं और लोकल परियोजनाओं को अपवाद लागू करने की अनुमति नहीं देते हैं। ग्लोबल अवरोधों की जगह इनका प्रयोग निम्नलिखित मामलों में किया जाता है:[1]
- दुरुपयोग की गंभीरता को देखते हुए सफल अपील की संभावना बहुत कम हो, और अपीलों को हैंडल करने तथा विकिमीडिया परियोजनाओं पर सदस्य की वापसी की संभावना का मूल्यांकन करने के लिए स्टीवार्ड्स सबसे अधिक समर्थ हों, या
- जब खाते में बिलकुल लॉग-इन नहीं किया जाना चाहिए हो, जैसे जब खाता अतिक्रमित किया जा चुका हो या फिर जब सदस्य की मृत्यु हो चुकी हो।
निम्न सूची में ग्लोबल लॉक्स के कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं:

- खाते जिनका उपयोग कई विकियों पर सिर्फ बर्बरता या दुर्व्यवहार के लिए किया गया हो और जो अभी सक्रिय रूप से बर्बरता फैला रहे हों या जो बेशक अन्यथा कई विकियों को नुकसान पहुँचा रहे हों, ग्लोबल लॉक के योग्य होते हैं। कृपया अवरोध इतिहासों की कड़ियाँ या फिर दूसरी परियोजनाओं पर दुर्व्यवहार का दूसरे सबूत प्रदान करें, और इंगित करें कि खाता अब भी कहाँ-कहाँ सक्रिय है।
- विकिमीडिया विकियों पर सिर्फ स्पैम करने के इरादे से बनाए गए खाते।
- वे खाते भी लॉक किए जाने योग्य होते हैं जिनके नाम अपमानजनक या दुर्व्यवहारी हों, और ये लॉग्स से भी छिपा दिए जा सकते हैं।
- दूसरे सिद्धांतों का उल्लंघन करने, जैसे बार-बार कानूनी धमकियाँ देने, बाल रतिचित्रण प्रकाशित करने, या फिर दूसरे सदस्यों के बारे में ऐसी गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी प्रकाशित करने जो सदस्य को खतरे में डाल दे, वाले खाते कई अलग-अलग विकियों पर अनिश्चितकालीन अवरोधों के योग्य होते हैं।
- अतिक्रमित होने के संदेह वाले खाते, मालिक को संपर्क किए जाने तक खाते की सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक अस्थायी उपाय के रूप में।
- ग्लोबल रूप से बैन कर दिए गए (सामुदायिक या सांस्थानिक) खाते।
- ग्लोबल बैन (सामुदायिक या सांस्थानिक) के आर-पार जाने के लिए बनाए गए खाते।
- खाते जिनके मालिक मृत हों।
- विकिमीडिया संस्थान के भूतपूर्व कर्मचारियों या ठेकेदारों के खाते (WMF कर्मचारियों द्वारा किया जाता है)।
- गायब कर दिए गए खाते।
अतिक्रमित खाता
आप शायद Help:अतिक्रमित खाते की तलाश में हों।
कभी-कभी स्टीवार्ड्स "Compromised account" कारण देकर लॉक करते हैं। अगर आपका खाता इस कारण से लॉक किया गया है तो कृपया ca
wikimedia
org से संपर्क करें।
टिप्पणियाँ
- ↑ यह एक तकनीकी नज़रिए से बताया गया है। स्टीवार्ड नीति के अनुसार स्टीवार्ड्स लोकल सर्वसम्मति के विरुद्ध लॉक्स लागू नहीं कर सकते, और अगर किसी भी लोकल सिसॉप को लगता है कि अपवाद आवश्यक है, तो वह ग्लोबल अवरोध को संशोधित करवाने के लिए एक स्टीवार्ड से संपर्क कर सकता है।