तकनीकी/समाचार
Appearance
< Tech
Outdated translations are marked like this.
विकिमीडिया में होने वाली तकनीकी गतिविधियों पर नज़र रखना और उसे समझना काफी कठिन और समय लेने वाला कार्य है।
तकनीकी समाचार पर सदस्यता लेकर आप सॉफ़्टवेयर में विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने की संभावना रखने वाले बदलावों पर नज़र रख सकते हैं, और आपके वार्ता पृष्ठ पर बिना किसी तकनीकी शब्दावली के एक साप्ताहिक सारांश प्राप्त कर सकते हैं।
तकनीकी समाचार पर सदस्यता लेकर आप सॉफ़्टवेयर में विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने की संभावना रखने वाले बदलावों पर नज़र रख सकते हैं, और आपके वार्ता पृष्ठ पर बिना किसी तकनीकी शब्दावली के एक साप्ताहिक सारांश प्राप्त कर सकते हैं।
तकनीकी समाचार पाएँ
सदस्यता लें
तकनीकी समाचार प्राप्त करने के एकाधिक साधन हैं:
- वार्ता पृष्ठ पर वितरण की सदस्यता लें
- एक वेब फ़ीड पर सदस्यता लें (Atom, RSS)
- हमारी मेलिंग सूची पर सदस्यता लें, जो कम ट्रैफ़िक वाला है और जिसके ज़रिए आप बदलावों पर टिप्पणी कर सकते हैं और अधिक जानकारी की माँग कर सकते हैं।
तकनीकी समाचार पढ़ें या प्रचारित करें
तकनीकी समाचार हर हफ्ते प्रकाशित किया जाता है। आप:
- नवीनतम प्रकाशन पढ़ सकते हैं
- पुराने प्रकाशन पढ़ सकते हैं
- तकनीकी समाचार का प्रचार कर सकते हैं! अगर आप ऐसे लोगों को पहचानते हैं जिन्हें इसमें दिलचस्पी हो सकती है, उन्हें वार्ता-पृष्ठ वितरण और मेलिंग सूची की सदस्यता लेने को आमंत्रित करें, वार्ता-पृष्ठ वितरण के लिए सामुदायिक पृष्ठ जोड़ें (सर्वसम्मति से संगत), या फिर सदस्य संदूकों की मदद से तकनीकी समाचार की अपनी पाठकता या अनुवाद में स्वयंसेवा को दर्शाएँ!
तकनीकी समाचार लिखने में सहायता करें
लिखें और सरल करें
तकनीकी समाचार पर सामग्री अवश्य जोड़ें! हर योग का बहुत ही स्वागत है!
जानकारी जोड़ें, चाहे आप निश्चित हों या न हों कि वह अत्यावश्क या महत्वपूर्ण है या नहीं। ऐसी जानकारी का छूट जाना जो शामिल की जानी चाहिए थी, से बाद में कुछ हटा देना बेहतर है।
लिखते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- सरल और गैर-तकनीकी भाषा का उपयोग करें;
- छोटे और प्रचलित शब्दों का उपयोग करें, और क्रियाओं के लिए कर्तृवाच्य का उपयोग करें;
- संक्षिप्ताक्षर और समरूपों के लिए
<abbr>का उपयोग करें; - मदों को छोटा रखें (आदर्श रूप से दो छोटे वाक्यों तक सीमित);
- विस्तार की कड़ी जोड़ें, आदर्श रूप से किसी विकि पर अनुवादित करने योग्य सामग्री, जिनमें से सबसे आवश्यक कड़ी पहले होनी चाहिए
- सूचनापत्र के अधिकांश प्रकाशनों में मौजूद मदों (मीडियाविकि का नया संस्करण, कुछ बैठकें) के लिए
([[File:Reload icon with two arrows.svg|12px|link=|class=skin-invert]]) का, और तकनीकी सम्पादकों की ओर लक्षित उन्नत मदों के लिए
([[File:Cog-icon-grey.svg|12px|link=|class=skin-invert]]) का प्रयोग करें।
बदलावों पर नज़र रखें
जानकारी के निम्न स्रोतों पर नज़र रखें। वही चुनें जो आपको समझ में आते हों और जिनके आप अनुकूल हों: अगर आपको कोड समझ में आता है, आप उदाहरणस्वरूप कमिट्स को देख सकते हैं, जबकि कोड न समझने वाले किसी व्यक्ति के लिए मेलिंग सूची की चर्चाओं का सारांश लिखना अधिक उचित हो सकता है:
- Phabricator पर #user-notice टैग;
- wikitech-ambassadors में हाल के संदेश;
- wikitech-l में हाल के थ्रेड्स;
- आगामी तैनातियाँ;
- विकिमीडिया संस्थान तकनीकी ब्लॉग।
जानकारी चुनें
उन स्रोतों से वह चुनें जो आपको लगता है कि प्रासंगिक है:
- बिना विशेषीकृत तकनीकी ज्ञान के विकिमीडियाइयों के लिए जिन्हें अन्यथा शायद उन्हें प्रभावित करने वाले तकनीकी बदलावों के बारे में पता न चले;
- अपने साथी सम्पादकों तक समाचार को पहुँचाने वाले लोगों के लिए, जैसे चौपालों या सूचनापट्टों के माध्यम से।
अगले सारांश में जानकारी जोड़ें।
हर योगदान बहुमूल्य है, बस एक कड़ी का जोड़ा जाना भी। दूसरे योगदानकर्ताएँ बाद में विवरण लिख सकते हैं या फिर किसी लंबे विवरण को सरल कर सकते हैं।
तकनीकी समाचार में जानकारी जोड़ने के और भी तरीके हैं।शुरू करें
अगला प्रकाशन $isodate को प्रकाशित किया जाएगा।
- योगदानकर्ताओं के लिए समावेशन के मापदंड और समयसीमा
- नए प्रकाशनों के लिए प्रकाशन निर्देशिका
- यदि आपको तकनीकी समाचार पर योगदान करने के बारे में कोई प्रश्न है तो कृपया हमसे संपर्क करें
- सूचनापत्र भेजते समय आई समस्याएँ Tech/News/Problems पर प्रलिखित की जाती हैं।
अनुवाद और स्थानीयकृत करें
सभी साप्ताहिक सारांश अनुवादित किए जा सकते हैं। अगर आप एक से अधिक भाषाओं में लिख सकते हैं, कृपया सारांशों को अनुवादित करें ताकि दूसरे सम्पादक भी उनका लाभ उठा सकें। अगले हफ्ते का प्रकाशन UTC में शुक्रवार को दिन के शेष तक अनुवाद के लिए तैयार हो जाएगा।
योगदानकर्ताएँ खोजें
तकनीकी समाचार में योगदान करने के इच्छुक दूसरे लोगों को भी आमंत्रित करें, ताकि सभी का कार्यभार कम हो सके।

