तकनीकी/सर्वर स्विच
सर्वर स्विच - आपका विकि जल्द कुछ समय के लिए केवल-पठनीय होगा
इस संदेश को अन्य भाषा में पढ़ें • Please help translate to your language
विकिमीडिया संस्थान अपने डेटा सेंटरों के बीच ट्रैफ़िक को स्विच करेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया विकियाँ किसी विपत्ति के बाद भी ठीक से काम करे।
पूरा ट्रैफ़िक २४ सितम्बर को स्विच करेगा। स्विच १५:०० UTC पर शुरू होगा।
दुर्भाग्यवश, कुछ सीमाओं के कारण मीडियाविकि को बदलाव के समय सभी तरह के सम्पादनों को रोक देना होगा। हमें असुविधा के लिए खेद है और हम भविष्य में इसे कम-से-कम रखने पर काम कर रहे हैं।
सभी विकि-परियोजनाओं पर यह संक्रिया आरंभ करने से 30 मिनट पहले एक बैनर दिखाया जाएगा। यह बैनर संक्रिया के अंत तक दृश्य रहेगा। आप इस बैनर के टेक्स्ट को अनुवादित या शोधित करने में योगदान कर सकते हैं।
कुछ समय के लिए आप सभी विकियाँ पढ़ पाएँगे, मगर सम्पादित नहीं कर पाएँगे।
- आप बुधवार २४ सितम्बर २०२५ को एक घंटे तक सम्पादन नहीं कर पाएँगे।
- यदि आप इस समय के दौरान सम्पादन अथवा सहेजने का प्रयास करेंगे तो आपको एक त्रुटि संदेश दिखाई देगा। हम आशा करते हैं कि इस समय के दौरान कोई सम्पादन लुप्त नहीं होगा लेकिन हम इसकी प्रत्याभूति नहीं करते। यदि आपको कोई त्रुटि संदेश दिखाई देता है तो कृपया सब कुछ वापस ठीक होने तक प्रतीक्षा करें। तब आपको अपने सम्पादन सहेजने चाहिए। लेकिन, हम अनुशंसा करते हैं कि आप अपने बदलावों की एक प्रति पहले ही बना लें, जिसकी शायद ज़रूरत पड़े।
अन्य प्रभाव:
- बैकग्राउंड कार्य धीमे होंगे और कुछ को स्खलित कर दिया जा सकता है। लाल कड़ियाँ सामान्य गति से अद्यतन न भी हो सकती हैं। यदि आप पहले से ही कहीं से जुड़ा कोई लेख बनाते हैं तो कड़ी सामान्य से अधिक समय तक लाल रहेगी। कुछ लंबे समय तक चलने वाले स्क्रिप्टों को रोकना होगा।
- हम अपेक्षा करते हैं कि कोड की तैनातियाँ अन्य किसी सप्ताह की तरह ही होंगी। यद्यपि, कुछ विषयानुसार कोड यथासमय बंद रह सकते हैं यदि संबंधित संक्रिया की तदुपरांत आवश्यकता होती है।
- GitLab लगभग 90 मिनट के लिए अनुपलब्ध होगा।
यदि आवश्यक हो तो इस परियोजना को स्थगित किया जा सकता है। आप wikitech.wikimedia.org पर अनुसूची को पढ़ सकते हैं। अन्य बदलावों की अनुसूची में घोषणा की जाएगी।
कृपया यह सूचना अपने समुदाय के साथ साझा करें।