Jump to content

विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फ़ोटोज़ 2021

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikipedia Pages Wanting Photos 2021 and the translation is 100% complete.

विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फ़ोटोज़ 2021

मुखपृष्ठ प्रतिभागी समुदाय आयोजक दल भाग लें परिणाम संसाधन सामान्य प्रश्न और अभियान के नियम
कृपया ऐसी भाषाओं में फ़ोटोज़ न जोड़ें जो आप न बोलते हों। कृपया एक अच्छे कैप्शन के बिना चित्र न जोड़ें। अपने सम्पादन सारांश में एक अच्छा सम्पादन सारांश लिखें और हैशटैग #WPWP जोड़ें।

विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फ़ोटोज़ (WPWP) एक वार्षिक अभियान है जहाँ दुनिया भर से, विकिपीडिया की अलग-अलग भाषाओं की परियोजनाओं और समुदायों से विकिपीडिया सम्पादक आकर बिना फ़ोटोज़ के विकिपीडिया लेखों पर फ़ोटोज़ जोड़ते हैं। यह विकिपीडिया पृष्ठों पर विकिमीडिया की अलग-अलग फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिताओं और विकिमीडिया के समुदाय द्वारा आयोजित फ़ोटोवॉक्स के ज़रिए इकट्ठा की गई डिजिटल मीडिया फ़ाइलों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए है। फ़ोटोज़ टेक्स्ट की एक दीवार से पाठक का ध्यान बेहतर आकर्षित करती हैं, सामग्री का सचित्रण करती हैं, और लेख को पाठकों के लिए अधिक शिक्षाप्रद और आकर्षक बनाती हैं।

कई हिमायत कार्यक्रमों, फ़ोटोवॉक्स, और विकि लव्स मॉन्युमेंट्स, विकि लव्स अफ्रीका, विकि लव्स अर्थ, विकि लव्स फ़ोकलोर, आदि जैसी अंतर्राष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिताओं सहित प्रतियोगिताओं द्वारा हज़ारों चित्र दान किए गए हैं। इसके बावजूद उनमें से काफी कम का ही विकिपीडिया लेखों पर प्रयोग हुआ है। आज विकिमीडिया कॉमन्स सैकड़ों लाखों फ़ोटो चित्र होस्ट करता है मगर उनके एक छोटे से हिस्से का ही विकिपीडिया के लेख पृष्ठों पर प्रयोग किया गया है। यह एक बड़ा अंतर है जो यह परियोजना पाटने का लक्ष्य रखती है।

भाग कैसे लें

भाग लेने से पहले, नीचे दिए गए सभी नियमों को उनकी संपूर्णता में पढ़ना महत्वपूर्ण है। ऐसा ना करने से आप अयोग्य घोषित हो सकते हैं।

  1. अगर आप किसी भी विकिमीडिया परियोजना पर पहले से पंजीकृत हैं तो साइन-इन करें, या फिर अगर आपके पास अब तक कोई खाता नहीं है तो विकिपीडिया के लिए एक नया खाता बनाएँ। आप अपनी भाषा सहित विकिपीडिया की किसी भी भाषा में खाता बना सकते हैं। विकिपीडिया की सभी भाषाओं की एक सूची यहाँ पाई जा सकती है: एक ही खाते का उपयोग सभी अलग-अलग भाषा संस्करणों पर किया जा सकता है।
  2. एक ऐसा लेख ढूंढें जिसे एक फ़ोटो की आवश्यकता हो। ऐसा करने के बहुत सारे तरीके हैं। ये रहीं कुछ युक्तियाँ
  3. कॉमन्स पर एक उचित चित्र ढूँढें। सही शीर्षक या श्रेणी की मदद से चित्र को खोजें। ऐसा करने के कई तरीके हैं। मीडिया के पुनः उपयोग का यह सरल गाइड देखें। ये रहीं कुछ अतिरिक्त युक्तियाँ। कृपया ध्यान रखें कि एक चित्र का उद्देश्य होता है लेख की विषय वस्तु के बारे में पाठकों की समझ को बढ़ाना, आम तौर पर लेख में वर्णित लोगों, चीज़ों, क्रियाओं, और धारणाओं को दर्शाकर। चित्र का प्रासंगिक पहलू स्पष्ट और केंद्रीय होना चाहिए। चित्र बस सजावटी नहीं, बल्कि प्रमुख और विषय के संदर्भ में प्रासंगिक होने चाहिए।
  4. लेख पृष्ठ पर एक अनुभाग ढूँढें जहाँ चित्र प्रासंगिक होगा और विषय को समझने में पाठक की मदद कर सकता है। 'सम्पादित करें' पर क्लिक करें और चित्र जोड़ें, और एक लघु कैप्शन शामिल करें जो यह बताता हो कि चित्र लेख में क्या दर्शा रहा है। सभी अच्छी गुणवत्ता में उपलब्ध चित्रों का प्रयोग करें। कम गुणवत्ता के चित्रों — अंधेरे या धुंधले, विषय को बहुत छोटे आकार में, कई सारी चीज़ों के बीच में, या फिर अनेकाथी रूप से दर्शाने वाले; आदि — का प्रयोग अत्यंत आवश्यक न होने तक नहीं किया जाना चाहिए। ध्यान से निर्धारित करें कि कौन-से चित्र विषय वस्तु को सबसे अच्छे से चित्रित करते हैं। "पूर्वावलोकन" देखने और उचित बदलाव करने के साथ अपने सभी सम्पादनों के लिए एक सम्पादन सारांश देना अनिवार्य है। चित्रों से सुधारे गए सभी लेखों पर सम्पादन सारांश में #WPWP हैशटैग जोड़ें। फिर "बदलाव प्रकाशित करें" पर क्लिक करें। कृपया देखें: WPWP अभियान के हैशटैग के उपयोग पर गाइड
  5. कृपया चित्र के सिनटैक्स का ध्यान रखें! अगर आप लेखों पर इन्फ़ोबॉक्स में चित्र जोड़ने वाले हैं, सिनटैक्स आसान है — बस फ़ाइल का नाम, यानी आप [[File:Obamas at church on Inauguration Day 2013.jpg|thumb|The Obamas worship at [[African Methodist Episcopal Church]] in Washington, D.C., January 2013]] की जगह बस The Obamas at church on Inauguration Day 2013.jpg लिख सकते हैं।

फ़ाइलों के नामों और कैप्शनों का सिनटैक्स

हार्नेस में एक सफेद कुत्ता एक छोटे लड़के को खेल में उलझाता है
एक साइबेरियाई हस्की का उपयोग पैक पशु के रूप में किया जाता है

बुनियादी उदाहरण (जिसका परिणाम है दाईं और का चित्र):
[[File:Siberian Husky pho.jpg|thumb|alt=हार्नेस में एक सफेद कुत्ता एक छोटे लड़के को खेल में उलझाता है |एक साइबेरियाई हस्की का उपयोग पैक पशु के रूप में किया जाता है]]

  • File:Siberian Husky pho.jpg फ़ाइल (चित्र) का नाम सटीक होना चाहिए (बड़े अक्षरों, विराम चिह्नों, और खाली स्थानों का ध्यान रखें) और उसमें .jpg, .png या कोई दूसरा एक्सटेंशन शामिल होना चाहिए। (Image: और File: एक ही काम करते हैं।) अगर विकिपीडिया और विकिमीडिया कॉमन्स दोनों पर निर्दिष्ट नाम वाला एक चित्र मौजूद हो, लेख में विकिपीडिया का संस्करण दिखाया जाएगा।
  • ज़्यादातर मामलों मेंthumb आवश्यक होता है
  • alt=हार्नेस में एक सफेद कुत्ता एक छोटे लड़के को खेल में उलझाता है ऑल्ट टेक्स्ट उन लोगों के लिए होता है जो चित्र को देख नहीं सकते; कैप्शन के विपरीत, यह चित्र की दिखावट को संक्षेपित करता है। इसे अभिगम्यता के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए और प्रसिद्ध घटनाओं, लोगों और चीज़ों का नाम बताना चाहिए।
  • एक साइबेरियाई हस्की का उपयोग पैक पशु के रूप में किया जाता है कैप्शन सबसे अंत में आता है, और चित्र का अर्थ या महत्व बताता है।

अधिक सुविधाओं और विकल्पों के लिए en:WP:Extended image syntax देखें। यदि आपके द्वारा सिनटैक्स की सावधानीपूर्वक जाँच करने के बाद भी चित्र प्रदर्शित नहीं होती है, तो वह ब्लैकलिस्ट कर दी गई हो सकती है।

अभियान के नियम

चित्रों का विकिपीडिया लेखों पर 1 जुलाई से 31 अगस्त 2021 के बीच प्रयोग किया जाना चाहिए।

प्रयुक्त फ़ाइलों की संख्या की कोई सीमा नहीं। मगर पुरस्कारों की अलग-अलग श्रेणियाँ हैं (नीचे देखें)। साथ ही, कृपया विकिपीडिया लेखों को बहुत ज़्यादा चित्र जोड़कर बिगाड़ें न। सिर्फ उन्हीं लेखों पर फ़ोटो जोड़ें जिनपर कोई फ़ोटो न हो।

चित्र एक मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत या फिर सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित किया गया होना चाहिए। स्वीकृत लाइसेंस हैं CC-BY-SA, CC-BY, और CC0।

प्रतिभागियों को किसी भी एक विकिमीडिया परियोजना पर एक पंजीकृत सदस्य होना होगा। विकिपीडिया पर साइन-इन करें या एक नया खाता बनाएँ। आप अपने विकिपीडिया और सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर उपयोग के लिए किसी भी भाषा के विकिपीडिया पर खाता बना सकते हैं। विकिपीडिया की सभी भाषाओं की सूची यहाँ पाई जा सकती है।

फ़ोटोज़ अच्छे और उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए।

  1. चित्र का कैप्शन और विवरण स्पष्ट व लेख के लिए उपयोगी होना चाहिए।
  2. हर चित्र पर एक कैप्शन होना चाहिए जो यह वर्णित करे कि चित्र में क्या दर्शाया गया है।
  3. चित्र लेख में वहीं जोड़े जाने चाहिए जहाँ वे प्रासंगिक हों।
  4. उन भाषाओं के लेखों में फ़ोटोज़ न जोड़ें जो आप अच्छी तरह से न बोलते हों। बार-बार बिना कैप्शन के चित्र जोड़ने, और अप्रासंगिक चित्र जोड़ने वाले सदस्य अयोग्य घोषित कर दिए जा सकते हैं।

प्रतिभागियों को चित्रों से सुधारे गए सभी लेखों के सम्पादन सारांश में एक वर्णनात्मक सम्पादन सारांश के साथ #WPWP हैशटैग शामिल करना होगा। उदाहरण: मैंने इस लेख पर हाथी का एक चित्र जोड़ा #WPWP। कृपया हैशटैग (#WPWP) को लेख पर न जोड़ें। कृपया देखें: WPWP अभियान के हैशटैग के उपयोग पर गाइड

आप #WPWP में किस प्रकार भाग लेना चाहते हैं?

यह अनुभाग WPWP में आपकी भागीदारी के स्तर के हिसाब से फिट होने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भागीदारी के साधन देखने के लिए नीचे दिए गए बटनों पर क्लिक करें।

अभियान की समयरेखा

WPWP अभियान वार्षिक है।

  • प्रविष्टियों का आरंभ: 1 जुलाई 2021 00:01 (UTC)
  • प्रविष्टियों का अंत: 31 अगस्त 2021 23:59 (UTC)
  • परिणामों की घोषणा: 1 अक्टूबर 2021 15 अक्टूबर 2021

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार श्रेणियाँ

विकिपीडिया पर चित्रों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले शीर्ष तीन सदस्यों के लिए जीतने के पुरस्कार:

  1. प्रथम पुरस्कार — US $200 का गिफ़्ट कार्ड + WPWP स्मृति चिह्न + प्रमाणपत्र
  2. द्वितीय पुरस्कार — US $150 का गिफ़्ट कार्ड + WPWP स्मृति चिह्न + प्रमाणपत्र
  3. तृतीय पुरस्कार — US $100 का गिफ़्ट कार्ड + WPWP स्मृति चिह्न + प्रमाणपत्र

विकिपीडिया पर ऑडियों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले सदस्य के लिए जीतने का पुरस्कार:

  • US $100 का गिफ़्ट कार्ड + WPWP स्मृति चिह्न + प्रमाणपत्र

विकिपीडिया पर वीडियों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले सदस्य के लिए जीतने का पुरस्कार:

  • US $100 का गिफ़्ट कार्ड + WPWP स्मृति चिह्न + प्रमाणपत्र

विकिपीडिया पर चित्रों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले नए सदस्य के लिए जीतने का पुरस्कार:

  • US $100 का गिफ़्ट कार्ड + WPWP स्मृति चिह्न + प्रमाणपत्र

अरबी समुदाय विशेष पुरस्कार श्रेणियाँ

अरबी विकिपीडिया पर चित्रों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले शीर्ष तीन सदस्यों के लिए जीतने के पुरस्कार:

  1. प्रथम पुरस्कार — US $200 का गिफ़्ट कार्ड
  2. द्वितीय पुरस्कार — US $150 का गिफ़्ट कार्ड
  3. तृतीय पुरस्कार — US $100 का गिफ़्ट कार्ड

विकिपीडिया पर चित्रों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले अरबी समुदाय के लिए जीतने का पुरस्कार:

  • US $50 का गिफ़्ट कार्ड

विकि लव्स अफ्रीका पुरस्कार श्रेणियाँ

विकिपीडिया पर विकि लव्स अफ्रीका में से चित्रों से सर्वाधिक लेखों को सुधारने वाले सदस्यों के लिए जीतने के पुरस्कार। WLA के सभी वर्ष स्वीकृत हैं... मगर पहले पुरस्कार के लिए अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी के अलावा दूसरी भाषाओं में किए गए सम्पादन गिने जाएँगे। अधिक जानकारी और ट्रैकिंग यहाँ पाई जा सकती है: विकि लव्स अफ्रीका 2021/WPWP

  1. प्रथम पुरस्कार — US $100 का गिफ़्ट कार्ड
  2. प्रथम से तृतीय पुरस्कार — WLA स्मृति चिह्न

योग्य होने के लिए:

  1. आपको अपने सम्पादन पर हैशटैग के रूप में #WLA (और #WPWP भी) जोड़ना होगा
  2. आपने अपना खाता जनवरी 2021 से पहले पंजीकृत किया होना चाहिए
  3. आपने 1 जून 2021 से पहले किसी भी भाषा के विकिपीडिया के मुख्यस्थान में कम-से-कम 300 सम्पादन किए होने चाहिए।