विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी मंडल/प्रतिक्रिया आह्वान:न्यासी मंडल चुनाव

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
Outdated translations are marked like this.

हल करने के लिए समस्याएं

विकिमीडिया फाउंडेशन पिछले दस वर्षों में विकसित हुआ है, लेकिन न्यासी बोर्ड काफी हद तक संरचना और प्रक्रिया में समान है। २०१९ की शासन समीक्षा के दौरान, क्षमता, प्रदर्शन और आंदोलन की विविधता के प्रतिनिधित्व की कमी को चिंताओं के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

इनमें से कुछ चिंताओं पर २०२१ प्रतिक्रिया आह्वान: कम्युनिटी बोर्ड सीटों के दौरान चर्चा की गई थी। २०२१ के न्यासी चुनाव के दौरान बोर्ड ने उपरोक्त चिंताओं को दूर करने के लिए अद्यतन प्रथाओं को शामिल किया। न्यासी बोर्ड की क्षमता की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो अतिरिक्त सीटें जोड़ी गईं। विविधता प्रतिनिधित्व को बेहतर बनाने के लिए एकल हस्तांतरणीय मतदान का उपयोग किया गया था। ट्रस्टियों और उम्मीदवारों ने अपने कौशल को मतदाताओं के सामने साझा किये। बहुभाषी प्रचार ने कई समुदायों में उम्मीदवारों और मतदाताओं को प्रभावित करने में मदद की।

२०२२ प्रतिक्रिया आह्वान में, हम न्यासी बोर्ड पर आंदोलन की विविधता को प्रतिबिंबित करने के लिए अतिरिक्त समाधानों की पहचान करने की उम्मीद करते हैं। इसके अतिरिक्त, हम समुदाय से चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के साथ जुड़ने के बारे में सीखना चाहते हैं।

प्रतिक्रिया आह्वान की संरचना

इस प्रतिक्रिया आह्वान पहल में, हमारा दृष्टिकोण २०२१ की प्रक्रिया से सामुदायिक प्रतिक्रिया को शामिल करना होगा। चर्चा प्रमुख प्रश्नों पर केंद्रित होगी। इरादा सामूहिक बातचीत और सहयोगी प्रस्ताव विकास को प्रेरित करना है।

एक विविध और प्रभावशाली न्यासी मंडल बनाने में भाग लेने और मदद करने के लिए धन्यवाद।

मुख्य सवाल

  1. निर्वाचित उम्मीदवारों के बीच उभरते समुदायों का निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
  1. चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की भागीदारी कैसी होनी चाहिए?
  1. चुनाव में सहबद्ध किस प्रकार भाग ले सकते हैं?

प्रमुख प्रश्नों पर चर्चा करें

भाग कैसे लें

आंदोलन रणनीति और शासन टीम कई भाषाओं में बातचीत का समर्थन कर सकती है। चर्चाएँ किसी भी भाषा में हो सकती हैं। हमें उन भाषाओं को संक्षेप में प्रस्तुत करने के लिए स्वयंसेवक अनुवादकों की मदद की आवश्यकता हो सकती है जो हमारी टीम के सदस्य नहीं बोलते हैं। कई भाषाओं में बातचीत के लिंक चर्चा कुंजी प्रश्न पृष्ठ पर एक तालिका में दिए गए हैं। आप टेलीग्राम में बोर्ड चयन समूह पर हो रही बातचीत देख सकते हैं। सामुदायिक वार्तालाप की योजना बनाने या प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए अपने क्षेत्र के एक सूत्रधार से संपर्क करें

समयरेखा

  • २३ दिसंबर: प्रतिक्रिया आह्वान की घोषणा
  • १० जनवरी: प्रतिक्रिया आह्वान शुरू होता है
  • १६ फरवरी: प्रतिक्रिया आह्वान खतम होता है
  • २६ फरवरी: प्रतिक्रिया आह्वान रिपोर्ट प्रकाशित किया जाता है

आंदोलन रणनीति और शासन दल प्राप्त प्रतिक्रिया और पिछले सप्ताह हुई चर्चा के बारे में साप्ताहिक रिपोर्ट प्रकाशित करेगी।

उपयोगी पृष्ठभूमि की जानकारी

न्यासी बोर्ड विकिमीडिया फाउंडेशन का शासी निकाय है। यह एक ४५०+ कर्मचारी संगठन है जो सैकड़ों परियोजनाओं, समुदायों और सहयोगियों द्वारा गठित एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन का समर्थन करता है। बोर्ड की प्राथमिक भूमिका विकिमीडिया फाउंडेशन के प्रबंधन की देखरेख करना है। इसमें शामिल है:

  • विकिमीडिया फाउंडेशन की दीर्घकालिक रणनीति बनाने में भाग लेना।
  • गतिविधियों और वित्त की निगरानी करना यह सुनिश्चित करने के लिए कि वित्त मिशन-संरेखित और कानूनी दायित्वों के अनुरूप है।
  • विकिमीडिया फाउंडेशन के CEO को नियुक्त करना, प्रबंधित करना, सलाह देना और वेतन का भुगतान करना।

अधिक जानकारी बोर्ड हैंडबुक में उपलब्ध है।

यह भी देखें