विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२२/मतदाता पात्रता दिशानिर्देश

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2022/Voter eligibility guidelines and the translation is 100% complete.
२०२२ न्यासी चुनाव
२०२२ न्यासी चुनाव
चुनाव के बारे में जानें
उम्मीदवार बनें
सूचित रहें और वोट करें
संसाधन
लिंक्स

This box: view · talk · सम्पादन

मतदान योग्यता

सामान्य नियम

वोट देने के योग्य होने के लिए आपको एक से अधिक प्रोजेक्ट में ब्लॉक नहीं किया गया होना चाहिए।

सम्पादक

आप विकिमीडिया विकी पर किसी भी पंजीकृत खाते से मतदान कर सकते हैं। आप केवल एक बार मतदान कर सकते हैं, भले ही आपके पास कितने खाते हों। अर्हता प्राप्त करने के लिए:

  • एक से अधिक परियोजना पर प्रतिबन्धित नहीं होना चाहिए;
  • और यह बॉट नहीं होना चाहिए;
  • और ५ जुलाई २०२२ तक विकिमीडिया विकियों पर कम से कम ३०० सम्पादन होने चाहियें;
  • और ५ जनवरी २०२२ और ५ जुलाई २०२२ के मध्य कम से कम २० सम्पादन होने चाहिए।

AccountEligibility tool को मतदान पात्रता की पुष्टि करने के लिए काम में लिया जा सकता है।

विकासकर्ता

विकासक मतदान के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं यदि वो:

  • शेल अभिगम के साथ विकिमीडिया सर्वर प्रबन्धक हैं
  • अथवा ५ जनवरी २०२२ और ५ जुलाई २०२२ के मध्य गेर्रिट पर किसी भी विकिमीडिया रिपोजिटरी में कम से कम एक विलय कमिट किया हो।

अतिरिक्त मानदंड

  • या ५ जनवरी २०२२ और ५ जुलाई २०२२ के मध्य nonwmf-extensions या nonwmf-skins में कम से कम एक विलय कमिट किया हो।
  • या ५ जनवरी २०२२ और ५ जुलाई २०२२ के मध्य विकि विकिमीडिया टूल रिपोजिटरी (उदाहरण के लिए मगनुसटूल्स) में कम से कम एक विलय कमिट किया हो।
  • या ट्रांसलेटविकि पर ५ जुलाई २०२२ से पहले कम से कम ३०० सम्पादन, और ५ जनवरी २०२२ और ५ जुलाई २०२२ के मध्य translatewiki.net पर २० सम्पादन किये हों।
  • या विकिमीडिया विकिस पर किसी भी उपकरण, बॉट, यूजर स्क्रिप्ट, गैजेट्स और लुआ मॉड्यूल में योगदान दिया हो।
  • या विकिमीडिया से संबंधित तकनीकी विकास की डिजाइन और / या समीक्षा प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

ध्यान दें: यदि आप मुख्य मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप तुरंत मतदान कर पाएंगे। सिक्योरपोल की तकनीकी सीमाओं के कारण, अतिरिक्त मानदंडों को पूरा करने वाले लोग सीधे वोट नहीं दे सकते हैं, जब तक कि वे किसी अन्य मानदंड को पूरा नहीं करते हैं। यदि आपको लगता है कि आप अतिरिक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, तो कृपया मतदान के लिए अंतिम तिथि से कम से कम चार दिन पहले, यानी २ सितंबर २०२२ को या उससे पहले, तर्क के साथ board-elections@lists.wikimedia.org पर ईमेल करें। यदि आप मानदंडों को पूरा करते हैं, तो हम आपको वोट देने में सक्षम होने के लिए सूची में जोड़ देंगे।

विकिमीडिया फाउंडेशन स्टाफ और ठेकेदार

वर्तमान विकिमीडिया फाउंडेशन के स्टाफ और कंत्राटर, जो ५ जुलाई २०२२ से पहले फाउंडेशन द्वारा नियोजित हुए हैं, वोट करने के लिए अर्हता प्राप्त हैं।

विकिमीडिया आंदोलन के एफिलिएट के स्टाफ और ठेकेदार

  • वर्तमान विकिमीडिया अध्याय, विषयगत संगठन या उपयोगकर्ता समूह के कर्मचारी और ठेकेदार वोट देने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं यदि वे ५ जुलाई २०२२ के पहले अपने संगठन द्वारा नियोजित किए गए थे।
  • वर्तमान विकिमीडिया अध्यायों के उपनियमों में परिभाषित औपचारिक निकायों के सदस्य, विषयगत संगठन या उपयोगकर्ता समूह वोट देने के योग्य हैं यदि वे ५ जुलाई २०२२ तक उन कार्यों में जुड़ गए थे।

एफिलिएट समिति और चुनाव समिति १ अगस्त २०२२ तक योग्य विकिमीडिया एफिलिएट की सूची की पुष्टि करेगी।

विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड के सदस्य और सलाहकार बोर्ड के सदस्य

विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी बोर्ड के वर्तमान और पूर्व सदस्य और विकिमीडिया फाउंडेशन सलाहकार बोर्ड मतदान के लिए योग्य हैं।

विकिमीडिया आंदोलन समिति के सदस्य

विकिमीडिया आंदोलन समितियों के वर्तमान सदस्य वोट देने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं यदि वे ५ जुलाई २०२२ तक उन कार्यों में जुड़ गए थे।

चुनाव समिति १ अगस्त २०२२ तक योग्य विकिमीडिया आंदोलन समितियों की सूची की घोषणा करेगी।

विकिमीडिया आंदोलन समुदाय आयोजक

अच्छी स्थिति में समुदाय के आयोजक, जो अन्य श्रेणियों के तहत मतदान करने के योग्य नहीं हैं, यदि वे निम्नलिखित में से किसी एक को पूरा करते हैं तो मतदान के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं:

  • १ सितंबर २०२१ से कम से कम एक विकिमीडिया फाउंडेशन अनुदान के लिए आवेदन किया है, प्राप्त किया है और रिपोर्ट किया है।
  • ऑन-विकी दस्तावेज़ीकरण के साथ और कम से कम १० उपस्थित/आगंतुक/प्रतिभागियों के साथ, ५ जनवरी २०२२ और ५ जुलाई २०२२ के बीच, एक वित्त पोषित हैकाथॉन, प्रतियोगिता या अन्य विकिमीडिया कार्यक्रम के आयोजक थे।

अतिरिक्त मानदंड

यदि आपको लगता है कि आप अतिरिक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, तो कृपया मतदान के लिए अंतिम तिथि से कम से कम चार दिन पहले, यानी २ सितंबर २०२२ को या उससे पहले, तर्क के साथ board-elections@lists.wikimedia.org पर ईमेल करें। यदि आप मानदंडों को पूरा करते हैं, तो हम आपको वोट देने में सक्षम होने के लिए सूची में जोड़ देंगे।