रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/स्रोत/दुसरा चक्र/११ से २१ मई तक का सारांश

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017/Sources/Cycle 2/Summary 11th to 21st May and the translation is 100% complete.

यह रणनीति चर्चा के दुसरे चक्र की चर्चाओं के मेटा पर मौजूद स्रोत पृष्ठों का ११ से २१ मई तक का संक्षिप्त सारांश अवलोकन है। यहाँ इस्तेमाल किए जाने वाले शॉर्टकट्स स्थापित भाषा और प्रोजेक्ट कोड पर आधारित हैं और भाषाओं को वर्णानुक्रम में समूहबद्ध किया गया है। उदाहरण के लिए, अरबी भाषा विकिपीडिया Ar है। स्रोत पृष्ठों में सारांशित परियोजनाओं और प्लेटफार्मों पर गहराई से गतिविधियों की गहराई प्रदान करने के लिए, समुदाय के अनुसार तैयार किया गया पाठ पूरा सारांश इंगित करता है कि कितने स्रोत विवरण उपलब्ध थे और इसलिए सारांश लिखने के समय को ध्यान में रखा गया है। उदाहरण के लिए (3s) का मतलब है कि जब सारांश तैयार किया गया था उस समय 3 बयान संदर्भित स्रोत पृष्ठ पर उपलब्ध थे।

थीम कुंजी
  1. स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाले समुदाय
  2. तकनीकी दौर
  3. वास्तव में एक वैश्विक आंदोलन
  4. ज्ञान का सबसे विश्वसनीय स्रोत
  5. ज्ञान पारिस्थितिक तंत्र में जुड़ना

स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाले समुदाय - A

  • अरबी समुदाय की चर्चा में कुछ उपयोगकर्ता इस बात पर सहमत हुए हैं कि विषय A महत्वपूर्ण है, परन्तु उन्हें यह भी लगता है कि यह हमारी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए, (§Ar2) जबकि दूसरे लोग सोचते हैं कि समुदाय के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करने के लिए विकियों में नीतियों को एकजुट करना एक संभावित उपकरण हो सकता है। (§Ar3)
  • अंग्रेजी विकिपीडिया चर्चा पर उन्होंने कहा कि हम सहयोगी, ऑनलाइन डिजिटल मानविकी (§EN1) में प्रशिक्षण और नेतृत्व के साथ, समस्याओं को हल करने के लिए आत्मनिर्भर टीमों का निर्माण कर सकते हैं। (§EN3) उन्होंने गिरोह, सहयोग (§EN4) और परिवर्तन पर ध्यान रखने और कैसे विभिन्न नीतियाँ हमारे समुदाय की स्वास्थ्यता को बदलती हैं, से संबंधित टूल बनाने का भी उल्लेख किया। (§EN11)
  • फ्रांसीसी विकिपीडिया चर्चा (4s) में थीम A पर ध्यान केंद्रित किया गया और एक उपयोगकर्ता ने कहा कि इसका प्रभाव सकारात्मक होगा, (§FR1) विकिमीडिया परियोजनाओं को एक-दूसरे के साथ बहतर साझ बना, (§FR2) परियोजनाओं को एक दुसरे के साथ जोड़ (§FR3) और अन्य भाषाओं और संस्कृतियों के बारे में अधिक जान (§FR4) सकेंगे।
  • जर्मन भाषा विकिपीडिया पर जबकि एक भागीदार ने थीम A पर टिप्पणी की है कि यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है (§DE1) और दूसरे भागीदार ने कहा कि रणनीति अगले ५ वर्षों या १३ साल की बजाय कम समय के लिए होनी चाहिए। (§DE2) थीम पर टिप्पणी करने वाले बाकी प्रतिभागियों को डब्ल्यूएमएफ की शक्ति संरचना, (§DE11) सूत्र के रूप में कहने, (§DE12) उत्पादक असंतोष (§DE13) जैसी कुछ चिंताएँ हैं और उन्होंने सुझाव दिया है कि इस थीम का टेक्स्ट पुनर्गठन होना चाहिए। (§DE16)
  • इतालवी विकिपीडिया पर कुछ योगदानकर्ताओं का मानना है कि थीम A महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन सब चीजों का इंजन/दिल है जो विकिपीडिया था और इसे होना चाहिए (§IT4) और एक स्वस्थ समुदाय होने के नाते हम दूसरों के लिए एक अच्छा राजनीतिक उदाहरण भी बन सकते हैं। (§IT3)
  • मेटा विकी पर प्रतिभागियों ने विषय A पर टिप्पणी की कि यह अन्य विषयों की नींव है, (§Meta1) यह विकिपीडिया के लिए उपयुक्त है, (§Meta2) डब्लूएमएफ विविधता का आर्थिक रूप से समर्थन कर सकती है, (§Meta5) कुछ उपयोगकर्ताओं ने अन्य संगठनों के साथ सहयोग करने का भी सुझाव दिया। (§Meta14) (§Meta15)
  • पोलिशविकिपीडिया पर थीम A चर्चा भाषा के सरलीकरण (§PL3), समर्पित विकिपीडियनों के लिए मजबूत तकनीकी सहायता (§PL8), विवेक की परीक्षा (§PL9) पर केंद्रित रही हालांकि एक भागीदार को डर है कि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है। (§PL4)
  • विकिडाटा पर टिप्पणी की गई कि अगर हम थीम A का पालन करते हैं तो हमारे डेटा का विविधता और गुणवत्ता के संदर्भ में सुधार होगा, (§DATA1) यह भी कहा गया कि यह प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। (§DATA4)

तकनीकी दौर - B

  • अंग्रेजी विकिपीडिया चर्चा पर उन्होंने जोर दिया कि स्वचालन के साथ, हम अपर्याप्त सामग्री को निकाल सकते हैं, बेहतर-स्रोत सामग्री प्रदान कर सकते हैं, और अधिक विश्वसनीय हो सकते हैं; (§EN13) उन्हें डर भी है कि अगर हम अत्याधुनिक नहीं रहते हैं, तो कोई अन्य संगठन शायद विकिपीडिया को पीछे छोड़ देगा। (§EN17) हालांकि कुछ प्रयोक्ताओं ने कहा है कि हमें अत्याधुनिक होने कि बजाय विश्वसनीय और स्वतंत्र होना चाहिए। (§EN19) यह थीम अन्य थीमों के लिए ड्राइविंग फैक्टर भी हो सकती है, (§EN21) इस विषय के लिए साझेदारी भी आवश्यक है, क्योंकि कृत्रिम होशियारी में कुशल लोगों की मदद से हम बहुत समय बचा पायेंगे। (§EN28)
  • इतालवी विकिपीडिया पर प्रतिभागियों ने चर्चा की कि तकनीकी सुधार आवश्यक हैं, खासकर अंधा और दृष्टिहीन लोगों के लिए उपकरणों में सुधार और (§IT15) (§IT26) आसान मोबाइल इंटरफ़ेस का विकास (§IT17) (§IT18) (§IT19) और ओपनस्ट्रीटमैप, विकिडाटा और कॉमन्स में किसी तरह का एकीकरण। (§IT27)

मेटा पर समुदाय ने थीम B के बारे में टिप्पणी की कि यह हमारा प्राथमिक लक्ष्य नहीं होना चाहिए, (§Meta16) यह विषय मेटा को प्रभावित कर सकता है। (§Meta19) कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी आवाज उठाई कि हमें पहले गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए (§Meta21) जबकि अन्य ने सुझाव दिया है कि यदि हम भविष्य की दुनिया में प्रासंगिक रहना चाहते हैं तो हमें इस विषय को महत्व देना चाहिए। (§Meta22)

  • स्पेनी विकिपीडिया पर बात हुई कि यदि हम थीम B का पालन करते हैं तो हम गुणवत्तापूर्ण स्वचालित अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं, विकिडाटा को शिक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, (§ES4) और उन्हें लगता है कि यह सबसे अधिक प्रासंगिक विषय है। (§ES3) इस विषय को बेहतर बनाने के लिए बंद और खुले प्रशिक्षण, अनुपूरक या विस्तार गतिविधियों (§ES5), शिक्षा (§ES6) को विकसित किया जाना चाहिए।
  • विकिडाटा पर, थीम B के बारे में चर्चा डेटा खनन, उपकरण, (§DATA9) और आभासी वास्तविकता पर केंद्रित रही। (§DATA10)

वास्तव में एक वैश्विक आंदोलन - C

  • अरबी समुदायक चर्चा पर कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि विकिमीडिया फाउंडेशन को उभरते समुदायों से विकिपीडिया योगदानकर्ताओं के उद्देश्यों का पता लगाने के लिए विशिष्ट अध्ययन करवाना चाहिए। (§Ar4)
  • इतालवी विकिपीडिया पर हो रही चर्चा के प्रतिभागियों का सोचना है कि वास्तव में एक वैश्विक आंदोलन बनने के लिए हमें उभरते देशों में अधिक संसाधनों का निवेश करना चाहिए (§IT5) और हमारी परियोजनाओं का सामाजिक वातावरण सुधारना चाहिए। (§IT14) विफल परियोजनाओं को बंद कर देना चाहिए (§IT29) और अनुवाद टूल को सुधारना चाहिए। (§IT31)
  • मेटा पर विषय C के बारे में विभिन्न सुझाव थे जैसे कि नई परियोजनाओं का निर्माण, (§Meta30) वैश्विक दक्षिण पर ध्यान केंद्रित करना, (§Meta32) समुदाय समर्थन, (§Meta33) (§Meta34) सहयोग, (§Meta37) अप्रासंगिक वजन कम करने और (§Meta39) (§Meta40) हमारी परियोजनाओं को केवल पढ़ सकने की क्षमता प्रदान करनी। (§Meta42)
  • पोलिश विकिपीडिया पर विषय C के संबंध में लोगों को एक साथ जोड़ने के लिए अधिक लोगों की ज्ञान तक पहुँच सुनिश्चित करने, (§PL1) स्थानीय भाषाओं में मूल जानकारी (§PL2) और बेहतर अनुवाद उपकरण (§PL6) के बारे में बात हुई।

स्पेनी विकिपीडिया पर थीम सी के बारे में किसी व्यक्ति का मानना है कि एक सैद्धांतिक स्तर पर आकांक्षा बहुत आकर्षक है, लेकिन असल में इसे प्राप्त करना कठिन है या धीमी गति से होने वाला काम है (§ES1) (§ES5) (§ES7) और इसकी प्राथमिकता कम होनी चाहिए। (§ES8) स्पेनी बोलने वाले योगदानकर्ताओं के टेलीग्राम समूह ने थीम C पर ध्यान केंद्रित किया और उन्होंने कहा कि हर चीज में अंग्रेजी को प्राथमिकता देना बंद करना आवश्यक है। (§ES1) (§ES5) (§ES7)

  • विकिडाटा पर बात हुई कि अगर हम थीम C का पालन करेंगे तो हमारे संगठन पर हमारे पास विविधता होगी। (§DATA13) उन्होंने दृष्टिकोण के तरीके, (§DATA15) प्रयोक्ता इंटरफ़ेस (UX) (§DATA16) और अनुभवजन्य प्रयोगों के बारे में भी चर्चा की। (§DATA18)

ज्ञान का सबसे सम्मानित स्रोत - D

  • जर्मन भाषा विकिपीडिया पर थीम D की चर्चा में एक प्रतिभागी ने कहा कि विकिपीडिया एक स्रोत नहीं हो सकता, (§DE17) हालांकि अन्य प्रतिभागी इस बात के साथ असहमत था। (§DE18) एक उपयोगकर्ता सोचता है कि यह बहुत महत्वाकांक्षी है लेकिन इसे प्राप्त किया जा सकता है। (§DE19) समग्र विषयगत बयानों पर कुछ अन्य टिप्पणियाँ हैं और इन विषयों के बारे में उनके पास कुछ गंभीर चिंताएँ हैं। (§DE2) (§DE4) (§DE5) (§DE6) (§DE7) (§DE8) (§DE9)
  • इतालवी विकिपीडिया प्रतिभागियों ने चर्चा की की कि हमें कम समावेशी होना चाहिए (§IT35) और हमारी विश्वसनीयता को सुधारने के लिए काम करना होगा। (§IT24)
  • पोलिश विकिपीडिया पर विषय D पर चर्चा की गई कि हमें ज्ञान साम्राज्यवाद को से बचना चाहिए (§PL12) और ज्ञान के सबसे विश्वसनीय स्रोत के रूप में स्थापना लगभग असंभव है। (§PL13)
  • स्पैनिश विकिपीडिया पर बात हुई कि अगर हम थीम D का अनुसरण करते हैं तो हम दूसरों के बीच भरोसा बना सकते हैं (§ES10) , प्रतिभागियों का यह भी मानना है कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है। (§ES11) (§ES16) उन्होंने सुझाव दिया कि हमें अपनी परियोजनाओं को बढ़ावा देना चाहिए (§ES13) और चैप्टर इस थीम को क्रियान्वयन में मदद कर सकते हैं। (§ES14)
  • विकिडाटा पर यह बात की गई कि थीम D का अनुसरण करके हम सभी भाषा पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को एक साथ जोड़ सकते हैं, (§DATA21) उच्च गुणवत्ता वाले ज्ञान को साझा कर सकते हैं (§DATA22) और हमारी भाषा को आसान बना सकते हैं। (§DATA25)

ज्ञान पारिस्थितिक तंत्र में जुड़ना - E

  • अरबी कम्युनिटी चर्चा पर उपयोगकर्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विषय E इस तथ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है कि यह दूसरे चार विषयों को एक साथ जोड़ सकता है। (§Ar6)
  • इतालवी विकिपीडिया पर प्रतिभागियों ने चर्चा की कि विकिपीडिया को मूल शोध को स्वीकार नहीं करना चाहिए, (§IT23) हालांकि लोग यह अक्सर करते हैं लेकिन यह हमारे लिए खतरनाक है (§IT22) क्योंकि हमारे पास इसके साथ निपटने में सक्षम होने के लिए संपादकीय नियंत्रण नहीं है। (§IT23)
  • थीम E पर पोलिश विकिपीडिया पर, उन्होंने टिप्पणी की कि विकिपीडिया को निष्पक्ष होना चाहिए और हमें कम लोकप्रिय सामग्री को कवर करना चाहिए, भले ही यह विशेषज्ञों ने पसंद न हो (§PL7) और हमें तटस्थ दृष्टिकोण जारी रखना चाहिए। (§PL14)
  • विकिडाटा पर थीम E के बारे में कुछ प्रतिभागियों ने टिप्पणी की है कि विकिडाटा शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभा सकता, क्योंकि स्पष्टीकरण के लिए कोई स्थान नहीं है, (§DATA28) सुधारने के लिए हमारे पास हमारी सामग्री को अधिक सख्त तरीके से नियंत्रित करके (§DATA31) एक सुसंगत ज्ञान प्रदान कर सकें। (§DATA29)

यह भी देखें