Jump to content

वैश्विक सदस्य पृष्ठ

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Global user pages and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
GUP

वैश्विक सदस्य पृष्ठ मेटा पर परिभाषित सदस्य पृष्ठ होते हैं जो सभी विकिमीडिया विकियों पर लागू होते हैं। इसमें तीन पृष्ठ शामिल होते हैं:

  1. आपका मेटा सदस्य पृष्ठ उन सभी विकियों पर दिखाया जाएगा जिन पर आपका स्थानीय सदस्य पृष्ठ नहीं है।
  2. आपके global.css में शैलियाँ होती हैं जो आपके लॉग-इन करने पर हर विकि पर आयात की जाती हैं।
  3. आपके global.js में स्क्रिप्ट्स होते हैं जो आपके लॉग-इन करने पर हर विकि पर लोड किए जाते हैं।

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपके पास वैश्विक खाता होना चाहिए। वैश्विक पृष्ठ केवल उन्हीं विकियों पर लाए जाएँगे जहाँ पर आपका एक स्थानीय खाता है (आपके वैश्विक खाते से संलग्न खातों की सूची देखें), जिसका अर्थ है कि आपका वैश्विक सदस्य पृष्ठ उन विकियों पर नहीं दिखाया जाएगा जिन पर आप कभी गए नहीं हैं।

वैश्विक सदस्य पृष्ठ और स्क्रिप्ट्स प्रबंधित करना

वैश्विक सदस्य पृष्ठ, जावास्क्रिप्ट स्क्रिप्ट्स और स्टाइल शीट्स डिफ़ॉल्ट से सक्षम होते हैं, और इन पृष्ठों के बनाए जाने पर ये अपने आप प्रभावी हो जाते हैं। वैश्विक सदस्य पृष्ठ, स्क्रिप्ट्स और स्टाइल शीट्स को प्रबंधित और नियंत्रित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए प्रलेख देखें:

अपने मेटा-विकि पृष्ठ को वैश्विक रूप से दृश्य होने से रोकने के लिए आप __NOGLOBAL__ जादुई शब्द जोड़ सकते हैं, जो कि यह भी निर्धारित करता है कि किसी अन्य विकि पर सदस्य पृष्ठ की कड़ी लाल होनी चाहिए या नीली।

मेटा-विकि पर दुरुपयोग फ़िल्टर की मदद से सुनिश्चित किया जाता है कि किसी अन्य व्यक्ति का (वैश्विक) सदस्य पृष्ठ IP सम्पादकों अथवा विशेषाधिकार रहित सम्पादकों द्वारा सम्पादित न किया जाए।

स्थानीय सदस्य पृष्ठ

अगर किसी स्थानीय विकि पर आपका एक सदस्य पृष्ठ पहले से मौजूद है तो उस विकि पर आपका वैश्विक सदस्य पृष्ठ नहीं दिखाया जाएगा।

आप अपने सभी स्थानीय पृष्ठ को बॉट के द्वारा हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

ट्रांसक्लूशन और विकिकड़ियाँ

यह पृष्ठ आपके लोकल विकि पर, मेटा-विकि के सदस्य पृष्ठ के एक ट्रांसक्लूशन के रूप में दिखाया जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि टेक्स्ट का कोई हिस्सा वैश्विक रूप से दृश्य न हो, तो आप <noinclude></noinclude> टैग का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही, अगर आप चाहते हैं कि कोई टेक्स्ट केवल वैश्विक रूप से दृश्य हो, तो आप <includeonly></includeonly> टैग का प्रयोग कर सकते हैं।

मेटा के सदस्य पृष्ठ पर मौजूद विकिकड़ियाँ अन्य विकियों पर काम नहीं करेंगी; उदाहरणस्वरूप: अगर आप User:Example पर User:Example/sandbox की कड़ी जोड़ते हैं तो विकिडेटा पर इस कड़ी का लक्ष्य d:User:Example/sandbox होगा, न कि आपका मेटा प्रयोगपृष्ठ। आप इस समस्या को बाइपास करने के लिए m:User:Example/sandbox का प्रयोग कर सकते हैं।

सामग्री

आपके वैश्विक सदस्य पृष्ठ पर कोई ऐसी सामग्री नहीं होनी चाहिए जो उन परियोजनाओं पर अनुचित मानी गई हो जहाँ पर पृष्ठ दिखाया जाएगा (अधिक जानकारी, और अन्य भाषाओं में सहायता पृष्ठों की अंतरविकि कड़ियों के लिए सदस्य पृष्ठों से संबंधित सहायता देखें)। कृपया Meta:सभ्यता को एक मार्गदर्शक मानें।

अनुवाद

हालाँकि आप अपने सदस्य पृष्ठ को स्वचालित रूप से स्थानीय सामग्री की भाषा में अनुवादित नहीं कर सकते, आप इसे पाठक के सदस्य अंतरफलक की भाषा (जो कि विकि की डिफ़ॉल्ट भाषा न भी हो सकती है!) में अनुवादित कर सकते हैं। उदाहरणस्वरूप, यह एक सदस्य भाषा संदूक, और या तो जर्मन या अंग्रेज़ी भाषा में अनुवादित एक वाक्य जोड़ता है।

{{#babel:en|de-2}}
{{#switch:{{int:lang}}
 |de=Willkommen auf meiner Benutzerseite!
 |en=Welcome to my user page!
 |#default=मेरे सदस्य पृष्ठ पर आपका स्वागत है!
}}

हर भाषा में टेक्स्ट में इच्छानुसार पंक्तियाँ हो सकती हैं, लेकिन हर भाषा #switch खंड के अंदर केवल एक ही बार हो सकती है। #default खंड को न भूलें, क्योंकि यह उन सभी भाषाओं के लिए एक फ़ॉलबैक होता है जिनका स्पष्ट उल्लेख न हुआ हो।

आप एक अधिक जटिल उदाहरण देख सकते हैं।

ये भी देखें